back to top

डेंगू से एक की मौत, चपेट में 30 और लोग

अस्तपालों में जांच व इलाज के लिए मारामारी

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। डेंगू अब जानलेवा होता जा रहा है। सोमवार को इससे पीड़ित एक महिला की मौत हो गयी। वहीं बीते चौबीस घंटों में इसकी चपेट में 30 और लोग आ गये। स्थिति यह है कि शहर में इन दिनों डेंगू के साथ बुखार के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। अस्पतालों में जांच व इलाज के लिए मारामारी मची है। वहीं गम्भीर मरीजों को भर्ती कराने में भी तीमारदारों के पसीने छूट रहे हैं।

गीतापल्ली निवासी 34 वर्षीय पवित्रा उपाध्याय बीते कई दिनों से बुखार से पीड़ित थी। घर के पास डॉक्टर को दिखाया तो उन्होंने डेंगू जांच कराने की सलाह दी। जांच रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि होने के बाद दवा लेने पर भी आराम नहीं मिली। हालत बिगड़ने पर परिजन केजीएमयू के ट्रामा सेन्टर लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान सोमवार को उनकी मौत हो गयी। वहीं बीते चौबीस घंटो के दौरान शहर के अलीगंज, इन्दिरानगर, चिनहट व एनके रोड मेंं 4-4, सिल्वर जुबली, चन्दरनगर व ऐशबाग में 3-3, टूडियागंज व रेडक्रास में 2-2 और मोहनलालगंज में 1 मरीज की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। डेंगू से बढ़ रही रफ्तार से केजीएमयू, लोहिया संस्थान समेत सभी सरकारी अस्पतालों में बुखार के मरीजों का दबाव बढ़ गया है।

बलरामपुर, सिविल, लोकबंधु, भाऊराव देवरस, आरएलबी और सीएचसी की ओपीडी व इमरजेंसी में बुखार के तीन हजार मरीज पहुंच रहे हैं। छोटे व बड़े अस्पतालों में रोज करीब 300 मरीज भर्ती हो रहे हैं। कई लोग इसकी चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग इन्हें डेंगू से मौत मानने से इनकार कर रहा है।

केजीएमयू के मेडिसीन विभाग के डा. डी.हिमांशु का कहना है कि तीन से चार दिन के बुखार में ही लोगों की प्लेटलेट्स तेजी से घट रही हैं। जांच में कई मरीजों को डेंगू व मलेरिया निकल रहा है। ओपीडी से करीब 30 मरीज भर्ती कराये जा रहे हैं। इमरजेंसी में बुखार के मरीज सीधे भर्ती हो रहे हैं।

लोकबंधु अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी का कहना कि रोज करीब दो हजार मरीज ओपीडी में देखे जा रहे हैं। इनमें से करीब 200 बुखार के होते है। इमरजेंसी में अधिकांश मरीज बुखार के ही आ रहे हैं। बलरामपुर अस्पताल के निदेशक डा. नरेन्द्र अग्रवाल का कहना है कि ओपीडी में 30 फीसदी मरीज बुखार के आ रहे हैं। इस बार बुखार के मरीजों में कमजोरी और बदन दर्द की समस्या ज्यादा हो रही है।

RELATED ARTICLES

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

गोरखपुर, वाराणसी, अयोध्या समेत 16 जिलों में तीन महीने में घर पर नहीं हुई डिलीवरी

योगी सरकार ने मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य में हासिल की बड़ी उपलब्धि,आशा कार्यकर्ताओं, एंबुलेंस सेवाओं और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का अहम योगदान लखनऊ। प्रदेश सरकार ने...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...