back to top

दुनिया में कोरोना वायरस संक्रमित एक करोड़ 79 लाख मरीज स्वस्थ

वाशिंगटन। दुनिया में कोरोना वायरस के अब तक 2 करोड़ 56 लाख 21 हजार 925 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 79 लाख 22 हजार 92 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 8 लाख 54 हजार 229 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी 68 लाख 45 हजार 604 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है। जापान में रिसर्चर्स ने कोरोना का इलाज ढूंढने का दावा किया है। उन्होंने बताया कि अर्थराइटिस की दवा एक्टेमरा से इलाज किया जा सकता है।

रिसर्चर्स ने अपनी स्टडी में बताया है कि कोरोना होने पर सबसे बड़ी समस्या साइकोटिन स्टार्म है। जापान में अब तक 67 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं। वहीं, भूटान सरकार ने मंगलवार को लॉकडाउन में ढील देना शुरू कर दिया है। यहां 11 अगस्त को लॉकडाउन लगाया गया था। प्रधानमंत्री लोटे सेरिंग ने कहा कि लॉकडाउन में चरणबद्ध तरीके से छूट दी जाएगी। हर 10 दिन के बाद छूट बढ़ाई जाएगी। अभी तक देश में 225 संक्रमित मिले हैं, इनमें से 142 लोग ठीक हो चुके हैं।

जापान ने भारत के लिए इमरजेंसी लोन बढ़ाया

वहीं, जापान ने कोरोना महामारी से लड़ने को भारत के लिए इमरजेंसी लोन बढ़ाया है। जापान ने सोमवार को कहा कि उसने 50 अरब येन (करीब 34 अरब रुपए) का इमरजेंसी लोन बढ़ाया है। इस लोन पर सालाना 0.01% का ब्याज होगा और यह 15 साल के लिए होगा। जापान में एक हजार से ज्यादा की जान गई है। वहीं, इजराइल में 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 2576 नए मामले आए और 20 की जान गई। यहां अब तक 1 लाख 16 हजार 596 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 939 लोगों की मौत हो चुकी है।

देश में गंभीर मरीजों की संख्या 437 है। अब तक 95 हजार 9 लोग ठीक भी हो चुके हैं। महामारी के चलते देश में बेरोजगारी बढ़ गई है। फरवरी में जहां बेरोजगारी दर 3.9% थी, वहीं अब यह बढ़कर 20.7% हो गई है। इसके चलते भी लोग नेतन्याहू सरकार से नाराज हैं। वहीं, ब्राजील में कोरोना से अब तक 1.21 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। यहां पिछले 24 घंटे में 553 लोगों की मौत हुई।

RELATED ARTICLES

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से अधिक की कमाई की

नयी दिल्ली। टॉम हॉलैंड और जेंडाया अभिनीत फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से अधिक...

नेहा धूपिया, आदिल हुसैन अभिनीत फिल्म 52 ब्लू IFFM में होगी प्रदर्शित

नयी दिल्ली। अभिनेत्री नेहा धूपिया और अभिनेता आदिल हुसैन अभिनीत फिल्म ‘52 ब्लू’ मेलबर्न के भारतीय फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित होगी। फिल्म के...

होइहि सोइ जो राम रचि राखा… कोर्ट से बरी होने के बाद बोले बृजभूषण शरण सिंह, कहा- आज खुशी का दिन है

नई दिल्ली। महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए कथित यौन उत्पीड़न के आरोपों से दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा बरी किए जाने के बाद...

भारत पदक तालिका में चौथे नंबर पर रहा …70 स्वर्ण समेत 171 पदक के साथ आस्ट्रेलिया फिर शीर्ष पर रहा

ग्लास्गो। ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में ऐसे कई खेल नहीं थे जिनमें भारत सबसे प्रबल दावेदार था लेकिन इसके बावजूद भारतीय दल ने राष्ट्रमंडल खेल...

केजीएमयू के डॉ. आनंद मिश्रा एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के अध्यक्ष निर्वाचित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के एंडोक्राइन सर्जरी विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. आनंद मिश्रा को...

यूपी विधानसभा की कार्यवाही कल तक स्थगित, राम मंदिर चढ़ावा विवाद और नीट पेपर लीक पर सपा विधायकों का प्रदर्शन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन शोक प्रस्ताव पारित किए जाने के बाद सदन की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए...