back to top

दुनिया में एक करोड़ 59 लाख मरीज स्वस्थ

वाशिंगटन। दुनिया में कोरोनावायरस संक्रमण के अब तक 2 करोड़ 33 लाख 77 हजार 806 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 59 लाख 4 हजार 288 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 8 लाख 8 हजार 588 की मौत हो चुकी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने मास्क पहनने के लिए नई गाइडलाइन जारी की हैं। ब्रिटेन में पुलिस ने इंग्लैंड में एक साथ 30 से ज्यादा लोगों के साथ किसी भी तरह की पार्टी या प्रोग्राम ऑर्गनाइज करने वालों पर 10 हजार पाउंड (करीब 1 लाख रु.) का जुमार्ना लगाएगी।

जो लोग ऐसे कार्यक्रमों में शामिल होंगे या मास्क नहीं लगाएंगे उनसे जुमार्ने के तौर पर 100 पाउंड (करीब 10 हजार रु.) वसूला जाएगा। हर बार नियम को तोड़ने पर जुमार्ना दो गुना बढ़ा दिया जाएगा। हालांकि स्कॉटलैंड, वेल्स और आयरलैंड राज्य 30 से ज्यादा लोगों के एक जगह पर जुटने से रोकने के लिए अपने नियम बना सकते हैं।

वहीं, पेरू की राजधानी लिमा में शनिवार को महामारी से जुड़ी नियमों को तोड़ते हुए की गई पार्टी पर पुलिस रेड के बाद भगदड़ मच गई। इसमें 13 लोगों की मौत हो गई और 6 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इनमें तीन पुलिसकर्मी भी शामिल थे। वहीं, मैक्सिको में शनिवार को 6482 मामले सामने आए और 644 मौतें हुईं। इसके साथ ही यहां मौतों का आंकड़ा 60 हजार 254 हो गया है।

देश में संक्रमितों का आंकड़ा 5 लाख 56 हजार 216 हो गया है। वहीं, ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि बीते 24 घंटे में 50 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमितों का आंकड़ा 35 लाख के पार हो गया है। यहां शनिवार को 892 मौतें हुईं।

देश में अब मृतकों का आंकड़ा 1 लाख 14 हजार 250 हो गया है। वहीं, रोम के इटली क्षेत्र में संक्रमण बढ़ रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, यहां बीते 24 घंटे में 215 नए मामले सामने आए हैं। देश में अब तक 2 लाख 58 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं और 35 हजार से ज्यादा मौतें हुई हैं।

RELATED ARTICLES

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...

मथुरा में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोर की करंट लगने से मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोरों में से एक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के...

मथुरा में 251 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने फरह पुलिस के सहयोग से जैविक खाद के कट्टों के बीच...

मुजफ्फरनगर में मामा के घर किशोरी फंदे पर लटकी मिली

मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में 16 वर्षीय किशोरी अपने मामा के घर की छत से फंदे पर लटकी मिली। पुलिस ने...

पंत और जुरेल के अर्धशतक की मदद से भारत के लंच तक छह विकेट पर 419 रन

कोलंबो। ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल के नाबाद अर्धशतकों की मदद से भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे एवं अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के...

अच्छे दिनों का दावा करने वाली मोदी सरकार बताए कि गरीब और मध्यम वर्ग आखिर कैसे गुज़ारा करे? : कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने प्याज की कीमतों में उछाल को लेकर सोमवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि महंगाई और...