back to top

हिंदुओं को देश छोड़ने वाली वीडियो पर कनाडा ने कहा-देश में नफरत के लिए कोई स्थान नहीं

टोरंटो। कनाडा में हिंदुओं को देश छोड़ने की धमकी भरे एक आनलाइन वीडियो के सामने आने के बीच कनाडा ने शुक्रवार को कहा कि देश में आक्रामक कृत्यों, नफरत, धमकी या भय पैदा करने वाले कृत्यों के लिए कोई स्थान नहीं है।

सार्वजनिक सुरक्षा, आपात प्रबंधन, राष्ट्रीय सुरक्षा और आपातकालीन तैयारियों के लिए जिम्मेदार सार्वजनिक सुरक्षा कनाडा ने कहा कि वीडियो का प्रसारित होना आपत्तिजनक और नफरत फैलाने वाला है तथा यह सभी कनाडाई लोगों और हमारे मूल्यों का अपमान है।

विभाग ने एक्स पर पोस्ट किया, कनाडा में नफरत के लिए कोई जगह नहीं है। विभाग ने कहा, आक्रामकता, नफरत, धमकी या डर का माहौल पैदा करने वाले कृत्यों के लिए इस देश में कोई जगह नहीं है और यह सिर्फ हमें बांटने के लिए किया गया है। हम सभी कनाडा वासियों से एक दूसरे का सम्मान करने और कानून के नियमों का पालन करने का अनुरोध करते हैं। कनाडा वासियों को अपने समुदायों में सुरक्षित महसूस करने का हक है।

खालिस्तानी अलगाववादी नेता हरदीप सिंह निज्जर की 18 जून को ब्रिटिश कोलंबिया में हत्या की घटना में भारतीय एजेंटों की भूमिका की संभावित संलिप्तता को लेकर प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के विस्फोटक आरोपों के बाद भारत और कनाडा के बीच तनाव बढ़ने के बीच यह वीडियो सामने आया है। भारत ने 2020 में निज्जर को आतंकवादी घोषित किया था।

भारत ने बेहद सख्ती से इन आरोपों को बेतुका और बेबुनियाद बताते हुए खारित कर दिया था और इस मामले में कनाडा द्वारा एक भारतीय अधिकारी को निष्कासित किए जाने के बदले उसने भी कनाडा के एक वरिष्ठ राजनयिक को निष्कासित कर दिया था।

यह खबर पढ़े- भाजपा सांसद बिधूड़ी की रद्द हो सदस्यता, बसपा सांसद ने लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र, कांग्रेस ने कहा–  

RELATED ARTICLES

सुपर जाइंट्स के खिलाफ जीत दर्ज करके प्लेआफ की उम्मीदें कायम रखना चाहेंगे सुपरकिंग्स

लखनऊ। लचर प्रदर्शन के बावजूद प्लेआफ की दौड़ में कायम चेन्नई सुपर किंग्स शुक्रवार को आईपीएल के मैच में लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ...

कोहली ने शतक के साथ आलोचकों को जवाब दे दिया है : गावस्कर

रायपुर। भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि इस चैम्पियन बल्लेबाज ने साबित कर दिया है...

पंचतत्व में विलीन हुए प्रतीक यादव, लखनऊ में हुआ अंतिम संस्कार…ससुर अरविंद सिंह बिष्ट ने दी मुखाग्नि

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव के पार्थिव...

रासफील अकैडमी की छात्रा ने 93.4% अंक हासिल कर बढ़ाया मान

लखनऊ। शिक्षा के क्षेत्र में रासफील अकैडमी, लखनऊ की छात्रा रफ़ा खातून ने इण्टर मीडिएट CBSE बोर्ड में शानदार सफलता प्राप्त कर विद्यालय, परिवार...

सुपर जाइंट्स के खिलाफ जीत दर्ज करके प्लेआफ की उम्मीदें कायम रखना चाहेंगे सुपरकिंग्स

लखनऊ। लचर प्रदर्शन के बावजूद प्लेआफ की दौड़ में कायम चेन्नई सुपर किंग्स शुक्रवार को आईपीएल के मैच में लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ...

कोहली ने शतक के साथ आलोचकों को जवाब दे दिया है : गावस्कर

रायपुर। भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि इस चैम्पियन बल्लेबाज ने साबित कर दिया है...

पंचतत्व में विलीन हुए प्रतीक यादव, लखनऊ में हुआ अंतिम संस्कार…ससुर अरविंद सिंह बिष्ट ने दी मुखाग्नि

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव के पार्थिव...

प्रतीक यादव का अंतिम सफर: लखनऊ की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, अखिलेश-शिवपाल व ब्रजेश पाठक समेत कई दिग्गज नेता पहुंचे श्मशान घाट

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संरक्षक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर आज अपने अंतिम सफर पर निकल पड़ा।...

केरल में मुख्यमंत्री पद पर खत्म हुआ सस्पेंस… वीडी सतीशन संभालेंगे सत्ता की कमान

मुख्यमंत्री के चयन की यह प्रक्रिया काफी लंबी और चुनौतीपूर्ण रही। सूत्रों के मुताबिक, पिछले कई दिनों से वीडी सतीशन के नाम पर गहन...