back to top

मौलवी की इजाजत पर भाजपा नेता ने मस्जिद में पढ़ी हनुमान चालीसा

बागपत (उप्र)। मथुरा के एक मंदिर में नमाज पढ़े जाने को लेकर उठे विवाद के बीच बागपत में खेकड़ा क्षेत्र में एक भाजपा नेता द्वारा मस्जिद में हनुमान चालीसा का पाठ किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बुधवार को बताया कि खेकड़ा थाना क्षेत्र के विनयपुर गांव स्थित मस्जिद में भाजपा नेता मनुपाल बंसल ने हनुमान चालीसा का पाठ किया।

उन्होंने बताया कि बंसल ने फेसबुक पर इसका वीडियो भी प्रसारित किया। उन्होंने कहा कि वीडियो वायरल होने पर स्थानीय पुलिस द्वारा मामले की जांच कराई गई है। सिंह का कहना है कि भाजपा नेता मनुपाल बंसल विनयपुर की मस्जिद में जाते रहते हैं और उन्होंने वहां हनुमान चालीसा पढऩे के लिए वहां के मौलवी अली हसन की सहमति ली थी, इसलिए इस मामले में कोई मामला दर्ज नहीं हो सकता।

भाजपा के जिलाध्यक्ष सूरजपाल का भी कहना है कि पार्टी नेता ने मौलाना की अनुमति से ही मस्जिद में हनुमान चालीसा का पाठ किया। भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य मनुपाल बंसल ने कहा कि मंगलवार को मौलाना अली हसन से इजाजत लेने के बाद उन्होंने भाईचारे के लिए मस्जिद में हनुमान चालीसा का पाठ किया। उन्होंने कहा कि हनुमान चालीसा के पाठ को फेसबुक पर लाइव किया गया, गायत्री मंत्र भी पढ़ा गया।

मौलाना अली हसन ने मीडिया से बातचीत में कहा, ऊपर वाले का नाम कहीं भी बैठकर लिया जा सकता है। सब जगह उसकी बनाई हुई है। मैंने ही मस्जिद में हनुमान चालीसा का पाठन करने की इजाजत दी थी। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। सभी लोग भाईचारे से काम लें।

इससे पहले, विश्व हिंदू परिषद के एक स्थानीय नेता ने जुमे की नमाज के दौरान बड़ौत की फूंसवाली मस्जिद में हनुमान चालीसा का पाठ करने का एलान किया था, जिसे लेकर पुलिस सतर्क हो गई है। गौरतलब है कि मथुरा के एक मंदिर में पिछले दिनों दो व्यक्तियों ने नमाज पढ़ी थी। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

RELATED ARTICLES

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...

लखनऊ में सुरक्षा एजेंसी सुपरवाइजर ने खुद को गोली मारकर दी जान

लखनऊ। राजधानी के विकासनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक निजी सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या...

आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और जनकल्याण योजनाओं से बदला भारत का स्वरूप : योगेन्द्र उपाध्याय

कानपुर / लखनऊ । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं कानपुर के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने गुरुवार को कानपुर में मीडिया प्रतिनिधियों से...

महतारी शब्द में निहित है वात्सल्य का अद्भुत भाव : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा का चतुर्थ दिवस : तजहु तात यह रूपा कहने पर शिशु बने श्रीरामलखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने नौ दिवसीय संगीतमय...

पुरुषोत्तम मास की भानु सप्तमी 7 को , बनेंगे वैधृति, विष्कम्भ और द्विपुष्कर योग

लखनऊ। ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को रविवार का विशेष संयोग बनने जा रहा है, इसलिए इसे भानु सप्तमी कहा जा...

आकर्षण का केंद्र बनेगा लखनऊ का हुस्नआरा आम

लखनऊ। आम की यह खास वैरायटी राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में पैदा होती है। इसी क्रम में एक बार फिर लखनऊ में दुनिया...

श्रद्धा और उल्लास के साथ मना खाटू श्याम मंदिर का वार्षिक उत्सव

फूलों एवं रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया मंदिरलखनऊ। गोमती नगर विस्तार स्थित खाटू श्याम मंदिर में वार्षिक उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया...

आरएसएस का भव्य पथ संचलन, नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

शिक्षार्थियों द्वारा एक भव्य पथ संचलन का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के कार्यकर्ता विकास वर्ग-प्रथम प्रशिक्षण के अन्तर्गत आज...

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...