back to top

ज्येष्ठ माह के शनिवार पर भक्तों की भीड़, जगह-जगह लगे भंडारे

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के दूसरे शनिवार पर भी राजधानी के हनुमान मंदिरों में भक्तों की भीड़ दिखायी दी। सुबह से लगी कतारें देर शाम तक लगी रहीं। इस मौके पर शहर में कई जगह भंडारे भी लगाये गये। अलीगंज के नए पुराने हनुमान मंदिर और हनुमान सेतु मंदिरों घंटों श्रद्धालु लाइन में लगे रहे। हालांकि नए हनुमान मंदिर में दोपहर बाद श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आई और देर रात तक लगी रही।
हनुमान सेतु मंदिर का मुख्य द्वार पर कतारें लगी रहीं। डंडइया स्थित गुलाचीन पंचमुखी हनुमान मंदिर, चौक स्थित छांछीकुंआं मंदिर, हजरतगंज केदक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर, सीतापुर रोड स्थित हाथी वाले बाबा मंदिर के अलावा कल्याण गिरि मंदिर, इंदिरानगर सी-ब्लाक हनुमान मंदिर, सिद्धेश्वर महादेव मंदिर, स्वप्नेश्वर महादेव मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर, बारा बिरवा स्थित हनुमान मंदिर, मौनी बाबा मंदिर, आशियाना के छुआरेवाले हनुमान मंदिर, महानगर हनुमान मंदिर, शिव दुर्गा हुनमान मंदिर समेत तमाम मंदिरों में श्रृंगार के बाद दिन भर केसरीनंदन के दर्शनों को भक्त जुटे रहे।

हनुमान सेतु में हुई बजरंगबली की आरती :
लखनऊ विश्वविद्यालय मार्ग स्थित हनुमान सेतु मंदिर में सुबह बजरंगबली की भव्य आरती हुई। जय श्री राम और पवनसुत हनुमान के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। वहीं अलीगंज स्थित पुराना और नया हनुमान मंदिर में बजरंगबली का भव्य शृंगार हुआ। हनुमान जी को सूजी का हलवा, पूड़ी और कद्दू की सब्जी, लड्डू और गुलाबजामुन का भोग लगाया गया। साथ ही बीरबल साहनी मार्ग स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में बजरंगबली को मेवे का भोग लगाकर आरती उतारी गई। वहीं मेडिकईल कॉलेज स्थित छाछी कुआं मंदिर, अमीनाबाद हनुमान मंदिर, हजरतगंज स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर, चौक स्थित कोतवालेश्वर मंदिर में भी बड़ी संख्या में भक्तों ने पहुंच कर बजरंगबली के दर्शन किए।

जगह-जगह लगे भंडारे:
ज्येष्ठ माह के दूसरे शनिवार पर जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया गया। अपनी श्रद्धा के अनुसार भक्तों ने पूड़ी सब्जी, राजमा, छोला-चावल, आम का पना, गुणधनिया, बूंदी व शर्बत का वितरण किया। पक्कापुल स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर के सामने कढ़ी-चावल, बूंदी और 51 किग्रा हलवे का वितरण किया गया। परिवर्तन चौक पर समन्वय सेवा समिति के मनीष शुक्ला की ओर से लगाए गए भंडारे पर पूड़ी, सब्जी व चावल का का वितरण किया गया। बड़े बड़े पंडालों में भक्ति गीत बजते हुए शनिवार को भी प्रसाद बांटा गया। शनिवार के दिन शहर भर में जगह जगह पर भंडारे का आयोजन हुआ। गलियों से लेकर चौराहों तक भंडारों में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। शहर के ज्यादातर हिस्सों में भंडारे व प्याऊ लगाये गये। कई व्यंजनों को प्रसाद के रूप में बांटा गया जिसमें पूड़ी सब्जी सबसे प्रमुख रही। राजधानी में लाखों लोगों ने प्रसाद का ग्रहण किया। हजरतगंज, गोमती नगर, अलीगंज, पुराना लखनऊ, चारबाग हुसैनगंज व शहर के प्रमुख इलाकों समेत हर जगह पर भक्तों ने भंडारे का आयोजन किया। वहीं कपूरथला चौराहे के पास पूर्वाह्न 11 बजे से पूड़ी सब्जी का वितरण शुरू हुआ तो कृष्णानगर में पूड़ी सब्जी के साथ ही बूंदी का वितरण सुबह 10 बजे से शुरू हो गया।

श्री श्याम मंदिर में शनिवार को बटा वेज पुलाव:
बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री श्याम मन्दिर पर पूरे ज्येष्ठ माह श्री श्याम कृपा भंडारे के बारहवें दिन संयोजक संजय अग्रवाल पप्पू द्वारा पांच कुंटल वेज पुलाव का वितरण किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्री श्याम भक्तों ने बाबा का प्रसाद ग्रहण किया। श्री श्याम परिवार महामंत्री रूपेश अग्रवाल ने बताया कि भंडारा प्रसाद प्रतिदिन सायं 5 बजे से 10 तक चलता हैं हर दिन विशेष प्रसाद का भोग वितरित किया जाता हैं। वहीं कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने बताया कि रविवार को संजीव अग्रवाल द्वारा श्री श्याम कृपा भंडारा प्रसाद का वितरण किया जाएगा।

संगीतमय सुंदरकांड एवं विशाल भंडारा:
शिव सरस्वती मंदिर सेवा समिति द्वारा आज ज्ञानेंद्र बिहार पिंक सिटी बुद्धेश्वर में संगीतमय सुंदरकांड एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के सभी लोगों ने बड़ी सदा भाव के साथ भंडारे में पूरी सब्जी छोले चावल बूंदी एवं पाना का प्रसाद ग्रहण किया मंदिर समिति समय-समय पर इस तरह के आयोजन सभी लोगों के सहयोग के माध्यम से करती रहती है इसी कड़ी में आज के भंडारे में क्षेत्र के अंजनी कुमार श्रीवास्तव वरिष्ठ नेता भारतीय जनता पार्टी एवं उप विजेता 171 पश्चिम विधानसभा एवं न्यू हैदरगंज तृतीय वर्ल्ड के लोकप्रिय पार्षद विनोद यादव एवं मंदिर समिति के संरक्षक रविंद्र निगम अध्यक्ष जितेंद्र निगम तीर्थराज यादव अभिषेक मिश्रा जितेंद्र शुक्ला अनुराग दिक्षित आशीष श्रीवास्तव सचिन देवल गणेश शुक्ला शिवम पोरवाल धैर्य मिश्रा कृष्णा मिश्रा एवं महिला मंडली में अर्चना सिंह राधा शुक्ला शशि राय रीता सिंह रीता वर्मा आकांक्षा सिंह शिवांगी निगम संजू अवस्थी निकिता जुनेजा रति पांडे आदि लोगों के सहयोग से भंडारे का आयोजन सफल बनाया गया।

RELATED ARTICLES

पति की सलामती के लिए सुहागिनों ने रखा वट सावित्री व्रत

लखनऊ। वट अमावस्या पर शनिवार को महिलाओं ने उपवास रखा और वट सावित्री का विधि-विधान के साथ पूजन कर अटल सौभाग्य की कामना की।...

घरों व मंदिरों में विधि-विधान से पूजे गये न्याय के देवता शनिदेव

लखनऊ। ज्येष्ठ आमवस्या पर शनिवार घरों व मंदिरों में विधि-विधान से शनि जयंती मनायी गयी और न्याय के देवता भगवान शनि की विधि-विधान से...

अखण्ड सौभाग्य के लिए सुहागिनें आज रखेंगी वट सावित्री व्रत

लखनऊ। शनिवार 16 मई को श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम होने जा रहा है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु...

पति की सलामती के लिए सुहागिनों ने रखा वट सावित्री व्रत

लखनऊ। वट अमावस्या पर शनिवार को महिलाओं ने उपवास रखा और वट सावित्री का विधि-विधान के साथ पूजन कर अटल सौभाग्य की कामना की।...

भजन-पूजन के साथ दो दिवसीय भव्य श्रीराम हनुमत महोत्सव का हुआ शंखनाद

-17 मई तक बलरामपुर गार्डन परिसर में हुई गंगा महा आरती व दिव्य दरबार के दर्शनलखनऊ। हनुमत सेवा समिति द्वारा श्रीराम हनुमत महोत्सव का...

घरों व मंदिरों में विधि-विधान से पूजे गये न्याय के देवता शनिदेव

लखनऊ। ज्येष्ठ आमवस्या पर शनिवार घरों व मंदिरों में विधि-विधान से शनि जयंती मनायी गयी और न्याय के देवता भगवान शनि की विधि-विधान से...

‘सतरंगी’ शो को प्रमोट करने शहर पहुंचे कलाकार

उत्तर प्रदेश की पृष्ठभूमि पर आधारित है शो की कहानीलखनऊ। अभिनेता अंशुमान पुष्कर और महवश अपनी आने वाली हिंदी जी5 ओरिजिनल सीरीज सतरंगी बदले...

हिंदी भाषा, साहित्य एवं सांस्कृतिक मूल्यों पर हुई चर्चा

राजभाषा हिंदी साहित्यिक संगोष्ठी एवं कार्यशाला का आयोजनलखनऊ। हिंदी साहित्यिक संवर्धन एवं सांस्कृतिक जागरण के उद्देश्य से राजभाषा हिंदी साहित्यिक संगोष्ठी एवं कार्यशाला का...

पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया हुनर

सम्मान पाकर खिल उठे मेधावियों के चेहरेलखनऊ। सरोजनी नगर, गौरी रोड लखनऊ स्थित अशोक सभागार में आयोजित गौतम बुद्ध यूथ फेस्ट-2026 में सम्मान पाकर...