सम्मान पाकर खिल उठे मेधावियों के चेहरे
लखनऊ। सरोजनी नगर, गौरी रोड लखनऊ स्थित अशोक सभागार में आयोजित गौतम बुद्ध यूथ फेस्ट-2026 में सम्मान पाकर खिल उठे मेधावियों के चेहरे। गौतम बुद्ध यूथ फेस्ट-2026 में छात्र-छात्राओं ने जहां नृत्य और गीतों की सरिता प्रवाहित की, वहीं मिमिक्री और स्टैंड-अप कॉमेडी के जरिए लोगों को हंसा कर लोटपोट किया। इसके अलावा विद्यार्थियों ने फेस पेंटिंग एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में अपना हुनर दिखाया। समारोह में विद्यालय के अध्यक्ष सोमिल कुशवाहा ने कक्षा 12 के उत्तीर्ण मेधावियों और विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को फूलों का हार पहना स्मृति चिन्ह और प्रशस्तिपत्र भेंट कर सम्मानित किया। प्राचार्य डा रश्मि शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों का व्यक्तित्व विकास करते हैं। इस अवसर पर निहारिका मिश्रा, आराधना सिंह सहित विद्यालय के तमाम छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।





