back to top

राजभर के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा, सुभासपा ने कहा- आवाज दबाना चाहती है सरकार

मऊ: भाजपा के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के खिलाफ मंगलवार को मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि राजभर के खिलाफ कोपागंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन पर मऊ जनपद में घोसी विधानसभा क्षेत्र के फतेहपुर ताल नरजा गांव में रविवार को आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा नेताओं तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। इस बीच बलिया में सुभासपा ने दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कराने को लेकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार राजभर की आवाज दबाना चाहती है। प्रदेश की मौजूदा सरकार में पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री रह चुके राजभर ने कथित तौर पर कहा था, जब मैं भाजपा के नेताओं को देखता हूं तो मेरा खून खौल उठता है और मेरा मन करता है कि उनका सिर कलम कर दूं। जिस तरह से महाराजा सुहेलदेव दुश्मनों का सिर कलम करते थे।

सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण राजभर ने मुकदमा दर्ज करने पर मंगलवार को तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार सुभासपा अध्यक्ष राजभर की आवाज दबाना चाहती है। उन्होंने इस कार्यवाही को भाजपा सरकार की हताशा का परिणाम बताया है तथा कहा है कि सुभासपा इस तरह की कार्यवाही से डरने वाली नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार विपक्षी दल के नेताओं का दमन कर रही है। सुभासपा ने 2017 का विधानसभा चुनाव भाजपा के साथ गठबंधन करके लड़ा था। उसने चार सीटों पर जीत हासिल की थी। इसके बाद उन्हें योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया था। लेकिन आरक्षण में आरक्षण लागू करने की उग्र मांग करने और मुख्यमंत्री की कार्यप्रणाली की खुली आलोचना करने पर उन्हें हाल में मंत्रिमण्डल से बर्खास्त कर दिया गया था।

RELATED ARTICLES

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

हम टी20 विश्व कप में अंतिम एकादश को लेकर काफी हद तक स्पष्ट हैं: हरमनप्रीत

भारत विश्व कप में अपना पहला मैच 14 जून को बर्मिंघम में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। टॉटन। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने...

सात्विक और चिराग इंडोनेशिया ओपन के मैच के बीच से हटे

जकार्ता । सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी बुधवार को यहां इंडोनेशिया ओपन के पहले दौर के मुकाबले के दौरान सात्विक...

केजरीवाल ने मालवीय नगर हादसे में लोगों की मौत पर शोक जताया, घटनाओं को बताया चिंताजनक

नयी दिल्ल । दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को मालवीय नगर में भीषण आग लगने से लोगों की मौत पर गहरा...

दिल्ली के मालवीय नगर में रेस्तरां में आग लगने से 21 लोगों की मौत,PM मोदी-CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख , मुआवजे का किया ऐलान

नयी दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह एक गेस्ट हाउस में भीषण आग लगने से 21 लोगों की दर्दनाक मौत...