back to top

ओली की गलत बोली

भारत के साथ रिश्ते बिगाड़ने के लिए नेपाल के पीएम के. पी. शर्मा ओली किस हद तक गिरेंगे यह कहना भी मुश्किल है लेकिन फरवरी 2018 में दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद से ही ओली ने एक के बाद एक अनेक ऐसे फैसले किये हैं जिससे चीन उन पर मेहरबान रहे और भारत के साथ संबंध बिगड़ जायें।

भारत-नेपाल के रिश्ते सदियों पुराने हैं। रोटी-बेटी, सांस्कृतिक, धार्मिक, रोजी-रोजगार और इससे भी बढ़कर दिलों का यह रिश्ता इतना मजबूत है कि इसे कूटनीतिक परिभाषाओं से नहीं समझा जा सकता है। इसलिए ओली चाहे जितने बेतुके बयान दें, चाहे जितनी बाधाएं खड़ी करें वे रिश्तों की मजबूत डोर को कभी कमजोर नहीं कर पायेंगे। बेतुकी बयानबाजी और ऊल-जलूल फैसले करके भी वे न तो भारत के साथ दिली रिश्तों को तोड़ पायेंगे और न ही अधिक दिनों तक कुर्सी बचा पायेंगे।

लेकिन इन हरकतों से ओली बड़ी चतुराई से नेपाल में भारत विरोधियों को खुश करने, चीन के प्रति वफादारी निभाने और नेपाल में विमर्श की दिशा मोड़ने में सफल हो रहे हैं जिससे चीन के हनी-मनी ट्रैप में गहरे तक फंसे ओली के कुकर्मों पर चर्चा न हो और नेपाली जनता भारत-नेपाल संबंधों में हो रहे कूटनीतिक उतार-चढ़ाव में उलझी रहे। सामान्य ज्ञान की किताबों में बताया जाता था कि नेपाल एक ऐसा देश है जो कभी गुलाम नहीं हुआ। ले

किन ओली ने जिस तरह नेपाल की संप्रभुता को चीन की झोली में डाल दिया है, चीन के हाथों नेपाल अपनी जमीन गंवा रहा है और नेपाल में राजनीतिक फैसले चीन की राजदूत कर रही है उससे स्पष्ट है कि अब नेपाल की संप्रभुता चीन में समाहित हो गयी है। ओली पर चीन के हनी एवं मनी ट्रैप में फंसने और नेपाल को चीन के कर्ज जाल में फंसाने का आरोप लग रहा है। चीन छोटे-छोटे देशों के भ्रष्ट नेताओं को घूस देकर फंसाता है और फिर उनसे मनमानी फैसले कराता है।

पाकिस्तान, मालदीव, श्रीलंका और अफ्रीकी देशों में चीन ऐसा कर चुका है। चीन ने ओली को घूस के रूप में मोटी रकम देकर कई विदेशी कंपनियों में निवेश कराया है और अपने राजदूत के जरिए चीन नेपाल में सांसदों की खरीद फरोख्त कर ओली की सरकार चलाता है। कहा तो यहां तक जाता है कि ओली चीनी राजदूत के हनीट्रैप में हैं। ओली पर नेपाल को चीन का पिट्ठू बनाने, चीन से रिश्वत लेने, हनी ट्रैप में होने जैसे तमाम आरोप लग रहे हैं।

इससे नेपाली जनता का ध्यान भटकाने के लिए ही ओली ऐसे बेतुके बयान दे रहे हैं। ओली ने कुछ दिन पहले भारत पर कोरोना फैलाने और उनकी सरकार गिराने की साजिश का आरोप लगाया था। अब उन्होंने अयोध्या पर अपने दिव्य ज्ञान का प्रदर्शन कर खुलासा किया है कि नेपाल में अयोध्या नाम का एक गांव है जहां श्रीराम पैदा हुए थे। श्रीराम इस जगत के सृजनकर्ता हैं और कण-कण में बसते हैं।

इसलिए ओली, प्रत्येक नेपाली और दुनिया भर के लोगों को श्रीराम को अपना मानने का हक है। राम पूरी दुनिया के आराध्य हैं। अगर श्रीराम के आदर्शों को और राज व्यवस्था को दुनिया अपना ले तो सारे विवाद ही खत्म हो जायें। जहां तक अयोध्या पर ओली के विवादित बयान की बात है तो इस पर कोई भरोसा नहीं करता है। हां ऐसे बेतुके बयान से जनमानस आहत होता है जिसमें भारतीय, नेपाली और पूरी दुनिया के लोग शमिल हैं।

RELATED ARTICLES

गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई को, जगह-जगह होंगे विविध आयोजन

लखनऊ। हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। यह न केवल एक पर्व है, बल्कि...

27 अगस्त को लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण

लखनऊ। साल 2026 का दूसरा चंद्र ग्रहण अगस्त में लगेगा। यह खगोलीय घटना दुनिया के कई देशों में दिखाई देगी, लेकिन भारत में इसे...

योगिनी एकादशी 10 को, भक्त करेंगे श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। जुलाई के महीने में कई व्रत और त्योहार पड़ते हैं। हिंदी कैलेंडर के अनुसार आषाढ़ का महीना 30 जून से शुरू होगा। इसी...

गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई को, जगह-जगह होंगे विविध आयोजन

लखनऊ। हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। यह न केवल एक पर्व है, बल्कि...

कहानी से मिली सीख

सूझबूझ ही सच्ची ताकतलखनऊ। उत्तर प्रदेश ग्रामीण महिला एवं बाल कल्याण सोसाइटी द्वारा बाराबंकी जनपद के मंजीठा गांव में संचालित 'जागो री जागो' अनौपचारिक...

भजन-कीर्तन संग विविध कार्यक्रमों से सजेगा जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव

65वां श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव व जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव की तैयारी बैठक संपन्नलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में 65वां श्री माधव मंदिर...

गुण मिले तो गुरु बनाओ, चित मिले तो चेला : विनोदानंद शास्त्री

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में 200 लोगों ने प्रतिभाग किया

छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक कियालखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ, संस्कृति विभाग, उ.प्र. द्वारा डिवाइन ग्लोरी पब्लिक स्कूल, पपनामऊ, चिनहट, लखनऊ...

मैं पिछले 20 सालों से हर महीने वैष्णो देवी जाता हूं : अंश मनुजा

बस उसे अपना प्यार जताना नहीं आतालखनऊ। कलर्स के चर्चित फैमिली कॉमेडी-ड्रामा शो बरेली के बच्चन में अंश मनुजा सतलुज उर्फ एंग्री बच्चन के...