back to top

नौकरी के बदले महिला से अधिकारी ने की शारीरिक संबंध बनाने के मांग, अधिकारी बर्खास्त

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विकास निगम ने नौकरी के बदले एक महिला उम्मीदवार से यौन संबंध बनाने की मांग करने के आरोप में पुलिस द्वारा एक अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद उसे बर्खास्त कर दिया गया है।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि मध्य प्रदेश राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम ने सोमवार शाम को संविदा पर काम कर रहे कृषि उत्पादन अधिकारी संजीव कुमार तंतुवाय की सेवाएं समाप्त कर दीं। यह कार्रवाई इसलिए की गयी है क्योंकि उनके खिलाफ आरोप सही पाए गए हैं।

बर्खास्तगी आदेश के अनुसार, शिकायत के बाद 13 जनवरी को ग्वालियर पुलिस की अपराध शाखा द्वारा अधिकारी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 354-ए (शारीरिक संपर्क, यौन संबंधों की मांग सहित अवांछित यौन व्यवहार) के तहत मामला दर्ज किया गया।

आदेश में कहा गया है कि निगम में एक पद के लिए तीन जनवरी को साक्षात्कार लेने के बाद आरोपी ने एक महिला उम्मीदवार को व्हाट्सएप पर संदेश भेजे, जिसमें उसने नौकरी के बदले में उससे यौन संबंध बनाने की मांग की थी। बर्खास्तगी आदेश में कहा गया है कि आरोपी ने महिला से फोन पर भी बात की और यौन संबंध बनाने की मांग की। इसमें कहा गया है कि आरोप सही पाए जाने पर तंतुवाय की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गयी है।

RELATED ARTICLES

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...

मथुरा में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोर की करंट लगने से मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोरों में से एक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के...

मथुरा में 251 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने फरह पुलिस के सहयोग से जैविक खाद के कट्टों के बीच...

मुजफ्फरनगर में मामा के घर किशोरी फंदे पर लटकी मिली

मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में 16 वर्षीय किशोरी अपने मामा के घर की छत से फंदे पर लटकी मिली। पुलिस ने...

पंत और जुरेल के अर्धशतक की मदद से भारत के लंच तक छह विकेट पर 419 रन

कोलंबो। ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल के नाबाद अर्धशतकों की मदद से भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे एवं अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के...

अच्छे दिनों का दावा करने वाली मोदी सरकार बताए कि गरीब और मध्यम वर्ग आखिर कैसे गुज़ारा करे? : कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने प्याज की कीमतों में उछाल को लेकर सोमवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि महंगाई और...