back to top

केजीएमयू में अब आफलाइन होगी नर्सिंग भर्ती परीक्षा

कार्यपरिषद का फैसला

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय की नर्सिंग भर्ती परीक्षा अब आॅनलाइन की बजाय आफलाइन होगी। केजीएमयू की कार्य परिषद ने यह फैसला लोहिया संस्थान की परीक्षा में हुई गड़बड़ियों को देखते हुए लिया है।

जून 2023 को केजीएमयू ने नर्सिंग आफिसर के 1291 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था। देश भर से तकरीबन 60 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। टेंडर जीतने के बाद परीक्षा कराने की जिम्मेदारी मैसर्स एडुटेस्ट को मिली। कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट के जरिए भर्ती प्रक्रिया होनी थी। लेकिन अचानक 12 अक्टूबर को हुई कार्यपरिषद की बैठक में परीक्षा आॅफलाइन कराने का निर्णय लिया गया।

मालूम हो लोहिया संस्थान में नर्सिंग भर्ती परीक्षा की जिम्मेदारी भी एडुटेस्ट को मिली थी। परीक्षा में काफी गड़बड़ी उजागर हुई थी। इससे सरकार की बहुत किरकिरी हुई थी। देश के कई राज्यों में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जिस पर अभ्यर्थियों ने आपत्ति जाहिर की थी। उसके बाद परीक्षा केंद्रों में संशोधन हुआ था। पर, परीक्षा केंद्रों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां उजागर हुई थी। कई केंद्रों पर परीक्षकों को बंधक बना लिया गया था।

कम्प्यूटर आदि में भी खामियां मिली थी। इससे सबक लेते हुए केजीएमयू प्रशासन ने आनलाइन परीक्षा कराने से तौबा कर लिया है। कार्यपरिषद में बताया गया है कि ज्यादातर आवेदक यूपी के हैं। एक से अधिक राज्यों में परीक्षा कराने में अड़चन आ सकती है।

भर्ती परीक्षा में बदलाव के मद्देनजर केजीएमयू प्रशासन ने नए अभ्यर्थियों से आवेदन मांगने का भी फैसला किया है। साथ ही पूर्व में आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों से परीक्षा केंद्रों में संशोधन का विकल्प भी मांगा जाएगा। इसके लिए सात दिनों की मोहलत दी जाएगी। तय समय में केजीएमयू का आनलाइन पोर्टल खोला जाएगा। ताकि अभ्यर्थी आवेदन व परीक्षा केंद्र में संशोधन के लिए आवेदन कर सकें।

RELATED ARTICLES

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

गोरखपुर, वाराणसी, अयोध्या समेत 16 जिलों में तीन महीने में घर पर नहीं हुई डिलीवरी

योगी सरकार ने मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य में हासिल की बड़ी उपलब्धि,आशा कार्यकर्ताओं, एंबुलेंस सेवाओं और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का अहम योगदान लखनऊ। प्रदेश सरकार ने...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...