back to top

देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या तीन लाख से कम हुई

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर तीन लाख से कम हो गई है जो 163 दिनों में सबसे कम है और यह कुल संक्रमितों का महज 2.90 प्रतिशत है। मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 का इलाज करा रहे संक्रमितों की संख्या 2,92,518 है।

इससे पहले 12 जुलाई को उपचाराधीन मरीजों की संख्या तीन लाख से कम थी। तब यह आंकड़ा 2,92,258 था। मंत्रालय के मुताबिक देश में बीते 24 घंटों के दौरान 20 हजार से कम नए मामले (19556) सामने आए जो 173 दिनों के बाद सबसे कम आंकड़ा है।

मंत्रालय ने बताया कि 24 घंटे की अवधि के दौरान कुल उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 11,121 की कमी दर्ज की गई है। कुल मामलों में उपचाराधीन मरीजों की संख्या और घटकर तीन लाख से नीचे आ गई है और यह कुल संक्रमितों का 2.90 प्रतिशत है। मंत्रालय ने कहा, दैनिक मामलों के लिहाज से भारत ने काफी कमी दर्ज की है। देश में 173 दिनों के बाद एक दिन में 20,000 से कम नए मामले (19556) सामने आए हैं।

इससे पहले दो जुलाई को संक्रमण के 19,148 नए मामले सामने आए थे। उसने रेखांकित किया कि भारत उन देशों में शामिल है जहां प्रति दस लाख की आबादी पर उपचाराधीन मामलों की संख्या सबसे कम है। भारत के लिए यह आंकड़ा प्रति 10 लाख की आबादी पर 219 है। अमेरिका, इटली, ब्राजील,तुर्की और रूप जैसे देशों में यह कहीं ज्यादा है। देश में संक्रमण मुक्त हो चुके लोगों की संख्या भी बढ़कर 96,36,487 हो गई है।

मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मरीजों और ठीक हो चुके लोगों के बीच का अंतर लगातार बढ़ रहा है और अब यह 93,43,969 हो गया है। मंत्रालय की तरफ से बताया गया कि बीते 24 घंटे के दौरान कुल 30,376 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं। बीते 25 दिनों से संक्रमण मुक्त होने वालों की संख्या संक्रमण के नए मामलों से लगातार ज्यादा है।

RELATED ARTICLES

एल्डिको उद्यान दो में ‘गूंज’ संस्था ने मनाया दान उत्सव

लखनऊ, 12 अक्टूबर। सुरक्षा-2, एल्डिको उद्यान दो, लखनऊ में आज ‘गूंज’ संस्था द्वारा दान उत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कॉलोनी के लगभग...

हिमाचल प्रदेश में कोविड को लेकर अलर्ट, अस्पतालों के लिए जारी हुई एडवाइजरी

अस्पतालों में बिस्तर, ऑक्सीजन आपूर्ति, वेंटिलेटर, आवश्यक दवाएं सहित अन्य प्रबंध करने को कहा गया है शिमला। देशभर में कोरोना के मामले आने के बाद...

श्रीराम जन्मभूमि वापस ली जा सकती है तो हम ‘सिंध’ भी वापस ला सकते है : योगी

विशेष संवाददाता लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 500 वर्षों के बाद श्रीराम जन्मभूमि वापस ली जा सकती है तो हम सिंध भी...

बजरंगबली के दर्शन के लिए मंदिरों में लगी भक्तों की लंबी कतार

ज्येष्ठ माह के चौथे बड़े मंगल पर राजधानी के हनुमान मंदिरों में उमड़ा जन सैलाब, शहर में जगह-जगह लगे भंडारेलखनऊ। ज्येष्ठ माह के चौथे...

गर्मी कम करने के लिए हनुमान जी से की गई प्रार्थना

लखनऊ। आज प्राचीन लेटे हुए हनुमान जी मंदिर में आयोजित भंडारे में पूड़ी सब्जी हलुवा के साथ साथ ओ.आर.एस और लाहौरी जीरा का वितरण...

बच्चे शास्त्रीय गायन, कथक व वाद्य यंत्रों का ले रहे प्रशिक्षण

भातखण्डे में ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का शुभारंभलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन संगीत एवं कला कार्यशाला का आज विश्वविद्यालय परिसर में अत्यंत उत्साह...

पद्मिनी एकादशी आज, शुभ योग में होगी श्रीहरि की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी का विशेष महत्व है। हर माह कृष्ण और शुक्ल पक्ष की एकादशी को ये व्रत पड़ता है। ऐसे में...

एक अहंकारी व्यक्ति पर केंद्रित है हास्य नाटक ‘द सेडक्शन’

अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में नाटक का मंचनलखनऊ। आकांक्षा थियेटर आर्टस लखनऊ द्वारा नाट्य महोत्सव के द्वितीय संध्या में श्रद्धा मानव सेवा कल्याण समिति...

उभरते सितारे जोडर की फ्रेंच ओपन में शानदार शुरुआत

पेरिस। जब दो बार के मौजूदा चैंपियन कार्लोस अल्काराज़ चोट के कारण बाहर हो गए हैं और फ्रांस के 21 वर्षीय आर्थर फिल्स भी...