back to top

देश में कोविड-19 नमूनों की जांच की संख्या तीन करोड़ के पार

नई दिल्ली। कोविड-19 का पता लगाने के लिए देश में तीन करोड़ से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने बताया कि 16 अगस्त तक कुल 3,00,41,400 नमूने जांचे गए जिनमें से 7,31,697 नमूनों की जांच रविवार को की गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को ट्वीट किया, सही समय पर एवं गहन जांच का ध्यान रखते हुए भारत ने तीन करोड़ से अधिक नमूनों की जांच पूरी कर ली। देश में कोविड-19 नमूनों की जांच की संख्या छह जुलाई को एक करोड़ के आंकड़े को पार कर गई थी, जबकि दो अगस्त को कोरोना वायरस जांच ने दो करोड़ की संख्या को पार किया।

पुणे के राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान में एक प्रयोगशाला से शुरू करते हुए आईसीएमआर ने लॉकडाउन लगने तक 100 प्रयोगशालाओं में जांच शुरू कर दी थी। 23 जून को उसने 1000वीं जांच प्रयोगशाला को मान्यता दी। स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन के मुताबिक देश में कोविड-19 की जांच के लिए सरकारी और निजी को मिलाकर अब कुल 1,470 प्रयोगशालाएं हैं।

देश में कोविड-19 के एक दिन में 57,981 नए मामले सामने आने के बाद सोमवार को कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 26,47,663 हो गई। वहीं, संक्रमण से 941 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या 50 हजार को पार कर गई।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार 19,19,842 लोग अब तक संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं, जिससे देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की दर 72.51 प्रतिशत हो गई है।

RELATED ARTICLES

पुल की रेलिंग तोड़कर बेतवा नदी में गिरा डंपर, चालक की मौत

हमीरपुर। हमीरपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में एक डंपर के बेतवा नदी के पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे जा गिरने से उसके चालक...

इजरायल-लेबनान युद्धविराम का असर, तेल 1 प्रतिशत से ज्यादा गिरा

नई दिल्ली। इजरायल और लेबनान के बीच युद्धविराम लागू करने पर सहमति बनने के बाद गुरुवार को वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में 1...

सेबी के हंटर से राजेश एक्सपोर्ट्स में लगा लोअर सर्किट, 99% तक राजस्व बढ़ाने के आरोप से LIC के शेयर भी टूटे

नई दिल्ली। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) द्वारा आभूषण निर्यातक कंपनी राजेश एक्सपोर्ट्स और उसके प्रमोटर राजेश मेहता के खिलाफ सख्त अंतरिम आदेश...

पुलिस के वाहन पर चढ़कर रील बनाने और वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार,221 और 352 के तहत मुकदमा दर्ज

बलिया । बलिया जिले के दुबहड़ क्षेत्र में पुलिस के वाहन पर चढ़कर रील बनाने और उसे सोशल मीडिया पर डालने के आरोपी एक...

पुल की रेलिंग तोड़कर बेतवा नदी में गिरा डंपर, चालक की मौत

हमीरपुर। हमीरपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में एक डंपर के बेतवा नदी के पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे जा गिरने से उसके चालक...

इजरायल-लेबनान युद्धविराम का असर, तेल 1 प्रतिशत से ज्यादा गिरा

नई दिल्ली। इजरायल और लेबनान के बीच युद्धविराम लागू करने पर सहमति बनने के बाद गुरुवार को वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में 1...

सेबी के हंटर से राजेश एक्सपोर्ट्स में लगा लोअर सर्किट, 99% तक राजस्व बढ़ाने के आरोप से LIC के शेयर भी टूटे

नई दिल्ली। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) द्वारा आभूषण निर्यातक कंपनी राजेश एक्सपोर्ट्स और उसके प्रमोटर राजेश मेहता के खिलाफ सख्त अंतरिम आदेश...

लखनऊ नवाबों का नहीं कुमार लक्ष्मण का नगर : रामभद्राचार्य

अधर्म के विनाश और धर्म की स्थापना के लिए अवतरित होते हैं भगवानभारतीय संविधान पर उठाए सवाल, अवतारवाद की व्याख्या कीलखनऊ। विश्वविख्यात संत, पद्मविभूषण...

भोजपुरी फिल्म ‘पिया रखीह सेनुरवा के लाज’ का फर्स्ट लुक रिलीज

निर्देशन की कमान विजय यादव ने संभालीलखनऊ। भोजपुरी फिल्म 'पिया रखीह सेनुरवा के लाज' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। फिल्म के...