back to top

उप्र में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 431 हुई

लखनऊ। यूपी में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 431 हो गई है। कल से आज के बीच इस महामारी के संक्रमण के 21 नए मामले सामने आए हैं। 40 जिलों में लोग संक्रमण से प्रभावित हैं और अब तक 32 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी हैं।

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने बताया कि 9 अप्रैल के मुकाबले आज 10 अप्रैल को अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या में 21 की वृद्धि हुई है। यह वृद्धि 6 जिलों में हुई है। प्रसाद ने बताया कि कुल 9041 नमूनों की जांच की गई जिनमें से 8250 मामले निगेटिव मिले और 431 लोग इससे संक्रमित पाये गये। अब तक 32 लोगों का कोरोना वायरस के संक्रमण से उपचार भी हो चुका है। आइसोलेशन वॉर्ड में 412 तथा क्वारेन्टाइन वॉर्ड में 5,734 लोग रखे गए हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में बृहस्पतिवार तक इस वायरस के 410 मामले थे जिनमें से 225 मामले तबलीगी जमात से जुड़े थे। कोविड-19 से राज्य में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। ये मौतें मेरठ बस्ती वाराणसी और आगरा जिलों में हुई हैं।

इस मौके पर प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा रजनीश दुबे ने बताया कि राज्य में 12 लैब्स को आइसीएमआर का अनुमोदन प्राप्त हो चुका है, इनमें से 10 कार्यशील हैं। 2 लैब्स को शीघ्र ही कार्यशील कराया जाएगा। इसके अलावा, टीम-11 के सभी सदस्यों ने अपनी-अपनी कमेटियों के कार्यों की जानकारी मुख्यमंत्री को दी।

मुख्यमंत्री ने टीम-11 की सभी कमेटियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समय के साथ सभी गतिविधियों को और इन्टेंसिव किए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं रहना चाहिए। सभी को आवश्यक वस्तुएं सुलभ करायी जाएं। संस्थागत क्वारेन्टाइन की निर्धारित अवधि पूर्ण कर चुके व्यक्तियों को 14 दिन के होम क्वारेन्टाइन में भेजा जाए। इन व्यक्तियों के लिए आवश्यक रूप से राशन की व्यवस्था की जाए। राशन वितरण के दौरान एवं बैंकों में सोशल डिस्टैंसिंग का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने कहा कि यूपी कोविड केयर फण्ड में योगदान के इच्छुक विदेशों में रहने वाले व्यक्तियों के लिए भी प्राविधान किए जाएं।

इस मौके पर अपर मुख्य सचिव (गृह एवं सूचना) अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस के जो मामले सामने आए हैं उनमें से 75 प्रतिशत हॉटस्पॉट से जुड़े हैं जो 15 जिलों में चिन्हित किए गए हैं। अवस्थी ने बताया कि हॉटस्पॉट वाली जगहों पर लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है और ऐसे क्षेत्रों को पूरी तरह से सील कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

रथ पर विराजमान होकर आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ 16 जुलाई को बलभद्र और माता सुभद्रा के साथ शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे। वैसे तो भक्त अमूमन दर्शन के लिए...

दीक्षांत समारोह : भातखण्डे देश का सांस्कृतिक एवं कलात्मक धरोहर : जयवीर सिंह

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वाँ दीक्षांत समारोह संपन्नलखनऊ। बुधवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में...

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

उत्तराखण्ड महापरिषद ने हरेला पर्व पर किया पौधरोपण

लखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ ने कल 16 जुलाई को होने वाला उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर समस्त उत्तराखण्डवासियों एवं प्रदेशवासियों को...

पं . कुमार बोस की मनमोहक तबला प्रस्तुति ने बांधा समां

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित 16वें दीक्षांत समारोह के उपरांत सायं 7 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...