back to top

कोरोना से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या नए मामलों से ज्यादा

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की संख्या पांच हफ्तों से रोजाना नए मामलों से अधिक है और उपचाराधीन मरीजों की संख्या लगातार कम हो रही है तथा उनकी संख्या देश के कुल मामलों का 6.19 प्रतिशत है। देश में 24 घंटों की अवधि में कोरोना वायरस संक्रमण के 50,000 से कम नए मामले सामने आ रहे हैं, जबकि रोजाना 54,000 से अधिक मरीज स्वस्थ हो रहे हैं।

मंत्रालय ने कहा कि भारत में पिछले पांच सप्ताह से लगातार नए मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या अधिक है। पिछले पांच हफ्तों से औसत नए मामलों में लगातार कमी आ रही है। अक्टूबर के पहले सप्ताह में नए मामलों की औसत संख्या 73,000 से अधिक थी जो अब 46,000 मामलों तक आ गई है।

सुबह आठ बजे जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, ठीक हो रहे मरीजों की संख्या में वृद्घि के कारण उपचाराधीन मरीजों की संख्या में निरंतर गिरावट आ रही है। इसमें कहा गया है कि अभी 5,20,773 मरीजों का इलाज चल रहा है और यह कुल कोविड-19 मामलों का 6.19 प्रतिशत है। आंकड़ों के अनुसार, देश में 24 घंटे में संक्रमण के 47,638 नए मामले सामने आए वहीं 54,157 मरीज ठीक हो गए।

मंत्रालय ने बताया कि अब तक 77,65,966 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर 92.32 प्रतिशत हो गई है। नए मामलों में से 79 प्रतिशत मामले 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से हैं। महाराष्ट्र में 10,000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं जबकि केरल में 9,000 से अधिक नए मामले सामने आए।

RELATED ARTICLES

केंद्र सरकार और सीजेपी की बैठक खत्म, मुआवजा और FIR वापसी पर सहमति, इस्तीफे पर 25 जुलाई को होगा फैसला

नई दिल्ली। केंद्र सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के बीच शुक्रवार को ‘कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया’ में अहम बैठक हुई। करीब 10 मिनट...

पेपर संशोधन बिल हुआ मंजूर,10 साल की सजा और 10 करोड़ रुपये जुर्माने का होगा प्रावधान

नई दिल्ली। प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक की घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार ने कड़ा कदम उठाया...

सीएम योगी का अधिकारियों को निर्देश, लोगों की समस्याओं का शीघ्रता से हो समाधान

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में ‘जनता दर्शन’ के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों...

रेनोवेशन के कारण बंद पड़े आडिटोरियम से शहर के रंगकर्मी निराश

लखनऊ। उत्तर भारत की सांस्कृतिक राजधानी होने का गौरव रखने वाले लखनऊ शहर में आज अपनी समृद्ध नाट्य परंपरा को प्रदर्शित करने के लिए...

दीक्षारम्भ-2026 का आयोजन आज से

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ एवं स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम का आयोजन 25 जुलाई...

भाषण प्रतियोगिता में राधिका यादव को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति पखवाड़ा का शुभारम्भलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में 23 जुलाई से 08 अगस्त,...

ऋषि का सद्ज्ञान जीवन जीने की कला सिखाता है : उमानन्द शर्मा

468वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत कृष्णा पब्लिक स्कूल, रतन...

भातखण्डे की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल बढ़ा

अग्रिम आदेश तक पद पर बनी रहेंगीलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल एक बार फिर बढ़ा दिया गया है....

आज से लगेगा चातुर्मास, मांगलिक कार्याें पर लग जायेगा विराम

लखनऊ। हर साल देवशयनी एकादशी से चातुर्मास की शुरूआत होती है, क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु चार माह के लिए योग निद्रा में चले...