back to top

कोविड-19 से ठीक हुए मरीजों की संख्या उपचाराधीन मामलों का 44 गुना

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि देश में संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों की संख्या एक करोड़ के पार हो गई है और इसी के साथ भारत ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में एक बड़ा मील का पत्थर पार कर लिया है।

चौबीस घंटे की अवधि में 19,587 मरीजों को ठीक होने के बाद छुट्टी दी गई है, इससे ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 10,016,859 हो गई है। भारत में संक्रमण से ठीक होने की दर दुनिया में सबसे ज्यादा है।

मंत्रालय ने कहा कि उपचाराधीन मरीजों और ठीक हुए मरीजों की संख्या में अंतर लगातार बढ़ रह है और यह वर्तमान समय में 97,88,776 है। उसने कहा, ठीक हुए मरीजों की संख्या उपचाराधीन मामलों की संख्या का 44 गुना अधिक है। वर्तमान में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,28,083 है और यह कुल संक्रमणों का केवल 2.19 प्रतिशत है। मंत्रालय ने कहा कि ठीक हुए मरीजों की संख्या का 51 प्रतिशत पांच राज्यों – महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल से हैं।कोविड-19 से ठीक होने की राष्ट्रीय दर 96.36 प्रतिशत है। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ठीक होने की दर 90 प्रतिशत से अधिक है।

मंत्रालय ने कहा, भारत की ठीक होने की दर दुनिया में सबसे अधिक है। जिन देशों में संक्रमण के मामले अधिक हैं, वहां भारत की तुलना में ठीक होने की दर कम है। जांच अवसंरचना में विस्तार के साथ, भारत में कोविड-19 संक्रमण दर में भी कमी आई है। प्रतिदिन संक्रमण की दर तीन प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।मंत्रालय ने कहा, सत्रह राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की साप्ताहिक संक्रमण की दर राष्ट्रीय औसत से अधिक है। मंत्रालय ने कहा कि ठीक हुए नए मामलों में से 79.08 प्रतिशत मामले 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से हैं। केरल में एक दिन में ठीक होने वालों की संख्या 5,110 है। इसके बाद महाराष्ट्र ठीक हुए 2,570 मामलों के साथ दूसरे नम्बर पर है।

संक्रमण के नए मामलों में से लगभग 83.88 फीसदी मामले 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के हैं। केरल में 24 घंटे में 6,394 नए मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र में 4,382 नए मामले जबकि छत्तीसगढ़ में बुधवार को 1,050 नए मामले सामने आए। चौबीस घंटे की अवधि में कुल 222 मरीजों की मौत हुई है। इनमें से 67.57 प्रतिशत छह राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से हैं। महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे अधिक मौंतें (66 मौतें) हुई हैं। केरल में 25 जबकि पश्चिम बंगाल में 22 मौतें हुई हैं।

RELATED ARTICLES

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने कॉजपा के प्रदर्शन का समर्थन किया

नयी दिल्ली। हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने बृहस्पतिवार को नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में जारी...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

महिला उद्यमिता भारत की आर्थिक प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति : पूजा गर्ग

महिला उद्यमिता और भारतीय कारीगरी का भव्य संगम बना 'अनंतम-2026'लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपनी चेयरपर्सन सिमरन साहनी के नेतृत्व में गुरुवार को...

सिद्धचक्र विधान करने से लौकिक और आध्यात्मिक बाधाओं का नाश होता है : आचार्य सुबल सागर

लखनऊ। इंदिरा नगर जैन मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के तृतीय दिवस गुरुवार को चौसठ ऋद्धियों की पूजा की गई। परम पूज्य...

ज्यादा जिद्दीपन एवं ज्यादा भोलापन दोनों ही नरक का द्वार हैं : विहसंत सागर जी महाराज

प्रभु के 1000 नामों का स्मरण करने से बुद्धि, स्वास्थ्य और मन की एकाग्रता बढ़ती हैलखनऊ। आशियाना में चल रहे पावन वषार्योग के अंतर्गत...

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर पुस्तकालय एवं वाचनालय’ का शुभारंभ

लखनऊ। अमर शहीद सिरोमणि चंद्रशेखर आजाद जी के 121वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को आदर्श रामलीला समिति, त्रिवेणी नगर के मारुति पार्क स्थित...

चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर राज्य संग्रहालय में पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित

​लखनऊ। ​अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती के पावन अवसर पर आज राज्य संग्रहालय, लखनऊ में संरक्षित उनके पावन अस्थि-कलश एवं चित्र पर श्रद्धापूर्वक...

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...