back to top

भारत में कोरोना वायरस के नए स्वरूप से संक्रमित मरीजों की संख्या 73 पहुंची

नई दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि ब्रिटेन में सामने आए कोरोना वायरस के नए स्वरूप (सार्स-सीओवी-2) के नए स्वरूप से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या भारत में बढ़कर 73 हो गई है। इन मरीजों में मंत्रालय द्वारा मंगलवार को उल्लेखित 58 संक्रमित शामिल हैं। मंत्रालय ने बताया, ब्रिटेन में सामने आए कोरोना वायरस के नए स्वरूप से संक्रमित मरीजों की संख्या अब 73 हो गई है।

मंत्रालय ने मंगलवार को कहा था कि इन सभी लोगों को संबंधित राज्य सरकारों ने स्वास्थ्य देखभाल केंद्रों में पृथक-वास में रखा हुआ है। मंत्रालय ने कहा कि उनके करीबी संपर्क में आए लोगों को भी पृथक-वास में रखा गया है। उनके संपर्कों का पता लगाने के लिए व्यापक अभियान शुरू किया गया है जिसमें उनके सह-यात्रियों, परिवार और अन्य का पता लगाया जा रहा है। वहीं, अन्य नमूनों की भी जीनोम सीक्वेन्सिंग की जा रही है।

मंत्रालय ने कहा कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है और निगरानी बढ़ाने, नियंत्रण, जांच तथा नमूनों को आईएनएसएसीओजी प्रयोगशालाओ में भेजने के लिए राज्यों को नियमित तौर पर सलाह दी जा रही है। ब्रिटेन में मिला कोरोना वायरस का नया स्वरूप डेनमार्क, नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, इटली, स्वीडन, फ्रांस, स्पेन, स्विट्जरलैंड, जर्मनी, कनाडा, जापान, लेबनान और सिंगापुर सहित कई देशों में पहुंच चुका है।

मंत्रालय ने कहा कि केंद्र सरकार ने ब्रिटेन में वायरस के नए स्वरूप का संज्ञान लिया है और इसका पता लगाने और इसे नियंत्रित करने के लिए अतिसक्रिय और निवारक रणनीति बनाई है। इस रणनीति के तहत 23 दिसंबर की मध्य रात्रि से लेकर सात जनवरी तक ब्रिटेन से आने वाली सभी उड़ानों पर अस्थाई रोक और ब्रिटेन से लौटने वाले सभी यात्रियों की आरटी-पीसीआर पद्धति से जांच करना शामिल है। अगर ब्रिटेन से लौटा शख्स आरटी-पीसीआर जांच में संक्रमित पाया जाता है तो उसके नमूने की जीनोम सीक्वेन्सिंग होगी।

RELATED ARTICLES

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...

मथुरा में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोर की करंट लगने से मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोरों में से एक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के...

मथुरा में 251 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने फरह पुलिस के सहयोग से जैविक खाद के कट्टों के बीच...

शिवालयों में गूंजा बम-बम भोले, भक्तों ने लिया महादेव का आशीर्वाद

सावन के चौथे व अंतिम सोमवार पर राजधानी के सभी शिव मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की कतार, भोर में हुई भस्म आरती लखनऊ। सावन के...

सावन का चौथा व अंतिम मंगला गौरी व्रत आज

लखनऊ। 25 अगस्त मंगलवार को श्रावण महीने का चौथा मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा। इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि...

रिद्धि किशोर व डंडा को सृजन सम्मान

मिकतक विशेष रहा आज का सृजन समारोह लखनऊ। यू पी प्रेस क्लब व उत्तर प्रदेश साहित्य सभा द्वारा आज 172 वां सृजन सम्मान वरिष्ठ हास्य...

भातखण्डे की कार्य परिषद बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की महत्वपूर्ण बैठक कुलपति प्रो. मांडवी सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में...

पुस्तक भारत की महिला काव्य रत्न का लोकार्पण

विश्व रचनाकार मंच ने महिला रचनाकारों को किया सम्मानित लखनऊ। विश्व हिन्दी रचनाकार मंच दिल्ली ने लखनऊ के प्रेस क्लब में नारी रत्न सम्मान समारोह...

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...