back to top

देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 94.62 लाख, नवंबर में मामलों में 30% की गिरावट

नई दिल्ली केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार को अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक देश में कोविड-19 के 31,118 नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 94.62 लाख से ज्यादा हो गई और स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 88,89,585 हो गई।

मंत्रालय के अनुसार अक्टूबर की तुलना में नवंबर महीने में मृतकों और संक्रमितों के नए मामलों में 30 प्रतिशत की गिरावट आई। नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 94,62,809 हो गई। संक्रमण से 482 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 1,37,621 हो गई है। सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार 482 और मरीजों की मौत हो गई।

देश में संक्रमण के कारण अब तक 1,37,621 लोग दम तोड़ चुके हैं। अक्टूबर के पहले सप्ताह से ही कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है। अक्टूबर में 18,71,498 मामलों की तुलना में नवंबर में कुल 12,78,727 मामले आए। पिछले महीने संक्रमण के कारण 15,510 लोगों की मौत हो गई। संक्रमण से अब तक 88,89,585 लोग ठीक हो चुके हैं जिससे ठीक होने की दर 93.94 प्रतिशत हो गई है। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है। लगातार 21वें दिन उपचाराधीन मरीजों की संख्या पांच लाख से नीचे है।

देश में 4,35,603 मरीजों का उपचार चल रहा है जो कि संक्रमण के कुल मामलों का 4.60 प्रतिशत है। भारत में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या सात अगस्त को 20 लाख से ज्यादा हो गई थी। इसके बाद 23 अगस्त को संक्रमितों की संख्या 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख हो गई। देश में 16 सितंबर को संक्रमितों की संख्या 50 लाख हो गई थी, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख और 29 अक्टूबर को संक्रमितों की संख्या 80 लाख से ज्यादा हो गई थी।

इसके बाद 20 नवंबर को देश में कुल संक्रमितों की संख्या 90 लाख से ज्यादा हो गई थी। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक सोमवार को 9,69,332 नमूनों की जांच की गई और अब तक 14,13, 49,298 जांच की जा चुकी है। देश में संक्रमण से 482 और मरीजों की मौत हो गई। इनमें से दिल्ली में 108, महाराष्ट्र में 80, पश्चिम बंगाल में 48, हरियाणा और पंजाब में 27-27, छत्तीसगढ़ और केरल में 21-21 और गुजरात तथा राजस्थान में 20-20 मरीजों की मौत हो गई।

देश में अब तक 1,37,621 मरीजों की मौत हो चुकी है। इनमें से महाराष्ट्र में 47,151, कर्नाटक में 11,778, तमिलनाडु में 11,712, दिल्ली में 9174, पश्चिम बंगाल में 8424, उत्तरप्रदेश में 7761, आंध्रप्रदेश में 6992, पंजाब में 4807 और गुजरात में 3989 और मध्यप्रदेश में 3260 मरीजों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि जिन लोगों की मौत हुई उनमें से 70 प्रतिशत मरीज पहले से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे।

RELATED ARTICLES

पीजीटी, टीईटी समेत अन्य परीक्षाओं को लेकर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर होगी विधिक कार्रवाई : डॉ. प्रशांत कुमार

लखनऊ ।उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने पीजीटी, टीईटी एवं अन्य परीक्षाओं को लेकर फैलाई जा रही...

जापान के अत्याधुनिक स्टील्थ युद्धपोत पर पहुंचे भारत के रक्षा सचिव

नई दिल्ली। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बदलते सामरिक परिदृश्य के बीच भारत और जापान ने अपने रक्षा एवं समुद्री सुरक्षा सहयोग को और मजबूत...

यूपी परिवहन विभाग में 14 एआरटीओ के तबादले, कई को मिला अतिरिक्त प्रभार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। कुल 14...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...