back to top

यूपी में बाढ़ प्रभावित जिलों और गांवों की संख्या हुई कम

  • अब 14 जिलों के 421 गांव बाढ़ प्रभावित

  • मुख्यमंत्री ने दिये फसल के नुकसान पर कृषि अनुदान देने के निर्देश : संजय गोयल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अब बाढ़ की स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। इस समय प्रदेश के 14 जिलों के 421 गांव बाढ़ प्रभावित हैं। अब बाढ़ प्रभावित जिलों में आंबेडकर नगर, अयोध्या, आजमगढ़, बलिया, बाराबंकी, बस्ती, देवरिया, फर्रूखाबाद, गोंडा, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, मऊ, संतकबीरनगर और सीतापुर शामिल हैं।

प्रदेश के राहत आयुक्त संजय गोयल ने शुक्रवार को लोक भवन में प्रेसवार्ता में बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलाधिकारियों को बाढ़ राहत कार्यों को शीर्ष प्राथमिकता पर किया जायें। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारी को बाढ़ से क्षतिग्रस्त कृषि फसलों का भी सर्वे तत्काल कराने के साथ-साथ जिन कृषकों की फसले बाढ़ की वजह नष्ट हुयी है उनको जल्द कृषि निवेश अनुदान देने के निर्देश दिये गये हैं।

गोयल ने बाढ़ की स्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि प्रदेश में मौजूदा समय में सभी तटबंध सुरक्षित है। बाढ़ के संबंध में लगातार मॉनिटरिंग का काम किया जा रहा है। कहीं भी किसी प्रकार की चिंताजनक परिस्थिति नहीं है। प्रदेश के बाढ़ प्रभावित जिलों में सर्च और रेस्क्यू के लिए एनडीआरएफ की 10 टीमें, एसडीआरएफ की 07 टीमें और पीएसी की 09 टीमें इस प्रकार कुल 26 टीम तैनात की गयी हैं।

केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार गंगा बलिया में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। कचला ब्रिज (बदायूं), फतेहगढ़ और अंकिंघट (कानपूर देहात) में नदी का स्तर चेतावनी के निशान और खतरे की रेखा के बीच है। लखीमपुर खीरी के पलियाकला और शारदा नगर में शारदा नदी का स्तर भी नीचे आ गया है। इन दोनो जगहों पर नदी का स्तर चेतावनी और खतरे के निशान के बीच है। एल्गिन ब्रिज (बाराबंकी), अयोध्या और तुर्तीपार में भी स्थिति सामान्य हो रही है। यहां भी घाघरा का स्तर खतरे के निशान से नीचे चला गया है।

गोयल ने बताया कि बाढ़ पीड़ित परिवारों को अब तक राहत सामग्री के तहत 1,86,136 राशन किट और 3,44,520 मीटर तिरपाल बांटा जा चुका है। उन्होंने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 351 मेडिकल टीम लगायी गयी है। बाढ की आपदा से निपटने के लिए प्रदेश में 384 बाढ़ शरणालय और 784 बाढ़ चौकियां स्थापित की गयी है। प्रदेश में 528 पशु शिविर स्थापित किये गये है और 7,49,670 पशुओं का टीकाकरण भी किया गया हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अब तक कुल 4,807 कुंतल भूसा बांटा गया है।

RELATED ARTICLES

सौर ऊर्जा क्रांति में उत्तर प्रदेश को देश में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य : श्री ए.के. शर्मा

पीएम सूर्य घर योजना को गति देने के लिए मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने की समीक्षा बैठक लाभार्थियों को समय पर मिले योजना का लाभ,...

उत्सव के रंग में किसी ने भंग डाला तो वर्तमान तो जाएगा ही, भविष्य भी स्वाहा हो जाएगा: CM योगी

गोंडा । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को चेतावनी देते हुए कहा कि उत्सव के रंग में अगर किसी ने भंग डालने का काम...

गोमती संरक्षण अभियान का शुभारंभ नई नावों को दिखायी हरी झंडी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम की ओर से गुरुवार को कुड़िया घाट पर गोमती...

ज्येष्ठ माह के शनिवार को बजरंगबली का हुआ विशेष शृंगार, लगा भंडारा

लखनऊ। शनिवार का दिन भी भगवान बजरंगबली के नाम होता है इस दिन भी पवनसुत हनुमान की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती...

सनातन धर्म और वैदिक संस्कृति के समन्वय से ही विश्वगुरु बनेगा भारत : जगद्गुरु रामभद्राचार्य

अखिल भारतीय संस्कृत परिषद् के विकास के लिए रामभद्राचार्य ने दिए एक लाख रुपये सनातन धर्म और भारतीय वैदिक संस्कृति का सामंजस्य विषय पर विशिष्ट...

ब्लू स्टार आपरेशन में शहीद हुए निर्दोष सिखों की याद में अरदास

श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा नाका हिंडोला में अरदास कार्यक्रम आयोजनलखनऊ। शनिवार को श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा नाका हिंडोला लखनऊ में अरदास एवं...

लक्ष्मण टीला पर बनेगा लक्ष्मण जी का भव्यतम मंदिर : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा के छठवें दिन चित्रकूट एवं वनवास प्रसंग का वर्णनन्यायालय का सम्मान करते हैं, आवश्यकता हुई तो स्वयं रखेंगे पक्षलखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु...

अधिक मास का कालाष्टमी व्रत कल, होगी कालभैरव की पूजा

जीवन की बाधाएं, भय, नकारात्मक शक्तियां और कष्ट दूर होते हैंलखनऊ। हिंदू धर्म में कालाष्टमी भगवान शिव के उग्र एवं रक्षक स्वरूप काल भैरव...

सौर ऊर्जा क्रांति में उत्तर प्रदेश को देश में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य : श्री ए.के. शर्मा

पीएम सूर्य घर योजना को गति देने के लिए मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने की समीक्षा बैठक लाभार्थियों को समय पर मिले योजना का लाभ,...