back to top

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या 314 हुई

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 314 हो गई है, जिनमें से 166 तबलीगी जमात के हैं। प्रमुख सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने मंगलवार को यहां संवाददाताओं से कहा, “उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमित मामलों की संख्या 314 हो गई है। राज्य के कुल 37 जिले कोरोना संक्रमण से प्रभावित हैं और 22 मरीज उपचारित होकर घर जा चुके हैं।”

उन्होंने बताया कि तबलीगी जमात के मरीजों की संख्या 166 है। इस प्रकार कुल कोरोना वायरस मरीजों में उनकी संख्या 50 प्रतिशत से ज्यादा है। प्रमुख सचिव ने बताया कि 6073 नमूने लैब में भेजे गए थे जिसमें से 5595 मामले निगेटिव निकले और 314 मामले कोरोना वायरस संक्रमित आए। प्रसाद ने कहा कि लॉकडाउन की वजह से बहुत सारे लोगों को मानसिक तनाव हो रहा है। ऐसे में तय किया गया है कि उनकी काउंसलिंग की व्यवस्था की जाए।

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की हेल्पलाइन 180 0180 5145 पर लगातार चिकित्सकीय सलाह दी जा रही है लेकिन आज से 100 लोगों का एक ऐसा समूह तैयार किया गया है जो मानसिक तनाव के शिकार लोगों की काउंसलिंग कर सकते हैं। हेल्पलाइन नंबर मिलाने पर ऐसे लोगों की बात काउंसलर से कराई जाएगी।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में 10, 000 पृथक बेड तैयार हैं। अब इन्हें विस्तारित करने की रणनीति अपनाई गई है, जिसके तहत अस्पताल के बगल किसी लॉज या हॉस्टल को लिया जाएगा और वहां लक्षण विहीन लोगों को रखा जाएगा ताकि गंभीर मरीजों के लिए पृथक बेड को खाली कराया जा सके। इस प्रकार हम 10,000 बेड और जोड़ सकेंगे और प्रदेश में 20,000 लोगों की चिकित्सा व्यवस्था तैयार रहेगी।

RELATED ARTICLES

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...

मथुरा में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोर की करंट लगने से मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोरों में से एक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के...

मथुरा में 251 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने फरह पुलिस के सहयोग से जैविक खाद के कट्टों के बीच...

शिवालयों में गूंजा बम-बम भोले, भक्तों ने लिया महादेव का आशीर्वाद

सावन के चौथे व अंतिम सोमवार पर राजधानी के सभी शिव मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की कतार, भोर में हुई भस्म आरती लखनऊ। सावन के...

सावन का चौथा व अंतिम मंगला गौरी व्रत आज

लखनऊ। 25 अगस्त मंगलवार को श्रावण महीने का चौथा मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा। इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि...

रिद्धि किशोर व डंडा को सृजन सम्मान

मिकतक विशेष रहा आज का सृजन समारोह लखनऊ। यू पी प्रेस क्लब व उत्तर प्रदेश साहित्य सभा द्वारा आज 172 वां सृजन सम्मान वरिष्ठ हास्य...

भातखण्डे की कार्य परिषद बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की महत्वपूर्ण बैठक कुलपति प्रो. मांडवी सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में...

पुस्तक भारत की महिला काव्य रत्न का लोकार्पण

विश्व रचनाकार मंच ने महिला रचनाकारों को किया सम्मानित लखनऊ। विश्व हिन्दी रचनाकार मंच दिल्ली ने लखनऊ के प्रेस क्लब में नारी रत्न सम्मान समारोह...

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...