back to top

उत्तर प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर हुई 172

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के सामने आए 51 नए मामलों के साथ शुक्रवार को संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 172 हो गई है। प्रमुख सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने यहां संवाददाताओं से कहा कि प्रदेश में फिलहाल संक्रमितों की संख्या 172 है। कल से आज तक 51 मामलों की वृद्धि हुई है।

प्रसाद ने कहा कि यह उछाल मुख्यत: तबलीगी जमात में शामिल हुए लोगों के नमूनों की जांच में हुई संक्रमण की पुष्टि से आई है। उन्होंने कहा, “संक्रमितों की कुल संख्या (172) में से 47 मामले तबलीगी जमात से जुड़े हुए लोगों के हैं। ये सभी 14 जिलों में सामने आए हैं। इनमें गाजियाबाद में एक, आगरा में पांच, कानपुर नगर में छह, शामली में दो, जौनपुर में दो, मेरठ में पांच, हापुड़ में एक, गाजीपुर में एक, आजमगढ़ में चार, फिरोजाबाद में चार, हरदोई में एक, प्रतापगढ़ में दो, सहारनपुर में 12 और शाहजहांपुर का एक मामला शामिल है।”

प्रसाद ने कहा, “प्रदेश में अभी तक सामने आए संक्रमण के मामलों में से 17 इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं जबकि दो लोगों की मृत्यु हो गई है । इनके अतिरिक्त सभी संक्रमित या तो हमारे एल-1 हॉस्पिटल में या जिला अस्पतालों में या मेडिकल कॉलेजों में भर्ती हैं और सब की स्थिति स्टेबल (स्थिर) है।”

उन्होंने बताया कि जहां-जहां संक्रमण के मामले सामने आए हैं वहां जिलाधिकारी के नेतृत्व में सभी उपाय किए जा रहे हैं। आसपास के इलाके में हर एक घर की जांच की जा रही है और जिनमें संक्रमण के लक्षण मिल रहे हैं उन्हें पृथक किया जा रहा है। ऐसे संदिग्ध रोगियों के नमूने जांच को भेजे जा रहे हैं और संक्रमण की पुष्टि होने पर उन्हें तत्काल अस्पतालों में भर्ती करा पृथक किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने कॉजपा के प्रदर्शन का समर्थन किया

नयी दिल्ली। हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने बृहस्पतिवार को नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में जारी...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

महिला उद्यमिता भारत की आर्थिक प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति : पूजा गर्ग

महिला उद्यमिता और भारतीय कारीगरी का भव्य संगम बना 'अनंतम-2026'लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपनी चेयरपर्सन सिमरन साहनी के नेतृत्व में गुरुवार को...

सिद्धचक्र विधान करने से लौकिक और आध्यात्मिक बाधाओं का नाश होता है : आचार्य सुबल सागर

लखनऊ। इंदिरा नगर जैन मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के तृतीय दिवस गुरुवार को चौसठ ऋद्धियों की पूजा की गई। परम पूज्य...

ज्यादा जिद्दीपन एवं ज्यादा भोलापन दोनों ही नरक का द्वार हैं : विहसंत सागर जी महाराज

प्रभु के 1000 नामों का स्मरण करने से बुद्धि, स्वास्थ्य और मन की एकाग्रता बढ़ती हैलखनऊ। आशियाना में चल रहे पावन वषार्योग के अंतर्गत...

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर पुस्तकालय एवं वाचनालय’ का शुभारंभ

लखनऊ। अमर शहीद सिरोमणि चंद्रशेखर आजाद जी के 121वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को आदर्श रामलीला समिति, त्रिवेणी नगर के मारुति पार्क स्थित...

चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर राज्य संग्रहालय में पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित

​लखनऊ। ​अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती के पावन अवसर पर आज राज्य संग्रहालय, लखनऊ में संरक्षित उनके पावन अस्थि-कलश एवं चित्र पर श्रद्धापूर्वक...

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...