back to top

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1.65 लाख के पार, 4,706 मौतें

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या अब चीन से ज्यादा हो गई है और संक्रमण से 4,706 मौतें होने के बाद कोविड-19 से अत्यधिक प्रभावित 10 देशों की सूची में हम तुर्की को पीछे छोड़ नौंवे स्थान पर आ गए हैं। देश में अभी तक कुल 1,65,799 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, शुक्रवार सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस संक्रमण से 175 लोग की मौत हुई है जबकि 7,466 नए मामले सामने आए हैं। जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी (जूएचयू) के आंकड़ों के अनुसार, भारत अब तुर्की को पीछे छोड़कर दुनिया में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में नौवें स्थान पर पहुंच गया है। कोविड-19 से प्रभावित शीर्ष देश हैं… अमेरिका, ब्राजील, रूस, ब्रिटेन, स्पेन, इटली, फ्रांस, जर्मनी और भारत। जेएचयू के मुताबिक, चीन में कुल 84,106 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं और 4,638 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है।

देश में ऐसा पहली बार हुआ है जब 24 घंटे में कोविड-19 के 7,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। वैसे 22 मई से देश में रोजाना 6,000 से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे थे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में 89,987 लोगों का उपचार चल रहा है, वहीं 71,105 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं और एक मरीज देश छोड़कर चला गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, अभी तक करीब 42.89 प्रतिशत मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक, 29 मई सुबह नौ बजे तक देश में कुल 34,83,838 नमूनों की जांच हुई है, वहीं पिछले 24 घंटे में 1,21,702 नमूनों की जांच की गई है। देश में कोविड-19 से मौत के अब तक आए कुल 4,706 मामलों में सर्वाधिक मामले महाराष्ट्र में आए हैं जिनकी संख्या 1,982 है, इसके बाद गुजरात में 960, मध्य प्रदेश में 321, दिल्ली में 316, पश्चिम बंगाल में 295, उत्तर प्रदेश में 197, राजस्थान में 180, तमिलनाडु में 145, तेलंगाना में 67 और आंध्र प्रदेश में 59 मामले आए हैं।

कर्नाटक में अब तक 47 लोगों की संक्रमण से मृत्यु हुई है, वहीं पंजाब में 40, जम्मू कश्मीर में 27, हरियाणा में 19, बिहार में 15, ओडिशा और केरल में सात-सात, हिमाचल प्रदेश में पांच, झारखंड, उत्तराखंड, चंडीगढ़ एवं असम में चार-चार मरीजों की मौत हुई है वहीं मेघालय में एक रोगी की मृत्यु हो चुकी है।

मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार मौत के 70 प्रतिशत से अधिक मामलों में रोगियों को अन्य बीमारियां थीं। पिछले 24 घंटे में आए मौत के 175 मामलों में 85 महाराष्ट्र में, 22 गुजरात में, 15 उत्तर प्रदेश में, 13 दिल्ली में, 12 तमिलनाडु में, आठ मध्य प्रदेश में, सात राजस्थान में, छह पश्चिम बंगाल में, चार तेलंगाना में और मृत्यु के एक-एक मामले जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश तथा हरियाणा में आए हैं।

शुक्रवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय के अपडेट के अनुसार देश में कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक मामले महाराष्ट्र में आए हैं जिनकी संख्या 59,546 है जिसके बाद तमिलनाडु में 19,372, दिल्ली में 16,281, गुजरात में 15,562, राजस्थान में 8,067, मध्य प्रदेश में 7,453 और उत्तर प्रदेश में 7,170 मामले आए हैं। पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के 4,536 मामले, बिहार में 3,296 मामले और आंध्र प्रदेश में 3,251 मामले हैं। कर्नाटक में 2,533 मामले, तेलंगाना में 2,256 मामले, पंजाब में 2,158 मामले, जम्मू-कश्मीर में 2,036 मामले तथा ओडिशा में 1,660 मामले हैं।

हरियाणा में संक्रमण के 1,504 मामले, केरल में 1,088 मामले, असम में 856 मामले तथा झारखंड में 469 मामले हैं। उत्तराखंड में संक्रमितों की संख्या 500, छत्तीसगढ़ में 399, चंडीगढ़ में 288, हिमाचल प्रदेश में 276, त्रिपुरा में 242, लद्दाख में 73 और गोवा में 69 है। मणिपुर में संक्रमण के 55 मामले, पुडुचेरी में 51, अंडमान-निकोबार में 33, मेघालय में 21, नगालैंड में 18, अरूणाचल प्रदेश में तीन, दादरा नागर हवेली में दो, मिजोरम तथा सिक्किम में एक-एक मामला है।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

रक्षाबंधन पर्व : राखी बांधकर बहनों ने भाइयों से लिया रक्षा का वचन

लखनऊ। शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई को तिलक लगाकर कलाई पर रक्षा...

251 जोड़ों ने एक साथ किया आचार्य सुबल सागर महाराज का ‘पड़गाहन’

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित जैन मंदिर में एक अलौकिक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। यहाँ...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव

लखनऊ। अंतराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को श्री बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव धूम-धाम...

आशियाना जैन मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर लोगों ने लिया मुनियों की रक्षा का वचन

भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया गया लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा एवं भक्ति...

कजरी तीज कल, सुहाग के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

लखनऊ। कजरी तीज हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...