back to top

उप्र में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या 2,115 हुई

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 2,115 हो गई। प्रमुख सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने यहां संवाददाताओं से कहा, आज इस समय तक जो जानकारी उपलब्ध है, उसके मुताबिक प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 2,115 है।

कुल 477 लोग पूर्णतया ठीक होकर घर जा चुके हैं जबकि 36 लोगों की दुर्भाग्यपूर्ण मौत हुई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में इस समय 60 जिलों में संक्रमण के मामले हैं। कुल 1,602 सक्रिय मामले हैं। सात जिलों में कोई सक्रिय मामला नहीं है। प्रसाद ने बताया कि कल जांच के लिए 4,071 नमूने लिए गए जबकि 3,799 नमूने प्रयोगशालाओं में भेजे गए। नमूने त्वरित ढंग से एकत्र किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि पूल टेस्टिंग 10 प्रयोगशालाओं में की गई और कुल 332 पूल टेस्ट किए गए। इनमें 1,612 नमूना परीक्षण हुए और 15 पूल पॉजिटिव आए। प्रमुख सचिव ने बताया कि आज की तारीख में पृथक वार्डों में 1769 मरीज हैं जबकि पृथक-वास केंद्रों में 11, 487 लोग हैं।

उन्होंने बताया पृथक बिस्तरों की संख्या में काफी इजाफा किया गया है। कल 75 नई इकाइयों को एल1 या एल1 कोविड केयर सेंटर के रूप में अधिसूचित किया गया है। पृथक-केंद्र बिस्तरों की संख्या 17, 194 है। इन बिस्तरों की संख्या चरणबद्ध ढंग से बढ़ाई जाएगी। पृथक-वास बिस्तरों की संख्या 21, 569 है। प्रसाद ने बताया कि एल1 श्रेणी के 155 चिकित्सालय हैं जबकि एल2 श्रेणी के 78 और एल3 श्रेणी के छह चिकित्सालय हैं।

उन्होंने बताया कि जब लॉकडाउन शुरू हुआ था, उस समय स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रभाव पड़ा था। कल से शासनादेश जारी किया गया है कि बच्चों के लिए टीकाकरण की सुविधा तत्काल शुरू की जाएगी। प्रसाद ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर संक्रमण से बचाव का प्रशिक्षण पूरे प्रदेश में निजी चिकित्सालयों को दिया गया।

उम्मीद है कि ये अस्पताल पूरे प्रोटोकाल के साथ आपातकालीन सेवाएं प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि हर मरीज की कोरोना वायरस जांच कराई जाए, यह आवश्यक नहीं है। जिसमें लक्षण हो, केवल उसकी ही जांच कराई जानी चाहिए।

RELATED ARTICLES

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...