back to top

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या 35 लाख के पार

नई दिल्ली। देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 78,761 नए मामले सामने आए जिसके बाद रविवार को संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 35 लाख के पार पहुंच गई। सप्ताहभर पहले ही संक्रमितों की संख्या 30 लाख से अधिक हुई थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दिए गए आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई।

मंत्रालय ने बताया कि रविवार तक कोविड-19 के 27,13,933 मरीज ठीक हो चुके हैं। सुबह आठ बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 35,42,733 हो गई और कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 63,498 पर पहुंच गई। आंकड़ों के अनुसार पिछले चौबीस घंटे में कोविड-19 के 948 मरीजों की मौत हो गई।

महामारी के शिकार हुए मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 76.61 प्रतिशत हो गई है और इससे होने वाली मृत्यु दर घटकर 1.79 प्रतिशत रह गई है। मंत्रालय से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार देश में वर्तमान में कोविड-19 के 7,65,302 मरीजों का इलाज चल रहा है जो संक्रमण के कुल मामलों का 21.60 प्रतिशत है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार शनिवार को 10,55,027 नमूनों की जांच हुई।

आईसीएमआर ने कहा कि 29 अगस्त तक कुल 4,14,61,636 नमूनों की जांच हो चुकी है। कोविड-19 से हुई हालिया मौतों में 328 मरीज महाराष्ट्र और 115 कर्नाटक के थे। इसके अलावा तमिलनाडु के 87, आंध्र प्रदेश के 82, उत्तर प्रदेश के 62, पश्चिम बंगाल के 53, पंजाब के 41, मध्य प्रदेश के 22, झारखंड के 16, दिल्ली के 15, ओडिशा के 14, गुजरात और राजस्थान के 13-13, पुडुचेरी के 12 और छत्तीसगढ़ तथा उत्तराखंड के 11-11 मरीजों की मौत हो गई।

कोविड-19 से तेलंगाना में 10, हरियाणा में नौ, जम्मू कश्मीर में सात, केरल में लद्दाख और त्रिपुरा में चार-चार, असम, गोवा और बिहार में तीन-तीन, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दो और हिमाचल प्रदेश तथा मणिपुर में एक-एक मरीज ने दम तोड़ दिया। अब तक हुई कोविड-19 से मरने वाले कुल 63,498 लोगों में से महाराष्ट्र के 24,103 मरीज थे।

इसके अलावा तमिलनाडु के 7,137, कर्नाटक के 5,483, दिल्ली के 4,404, आंध्र प्रदेश के 3,796, उत्तर प्रदेश के 3,365, पश्चिम बंगाल के 3,126, गुजरात के 2,989 और पंजाब के 1,348 मरीजों ने कोविड-19 से जान गंवाई। इस महामारी से अब तक मध्य प्रदेश में 1,345, राजस्थान में 1,030, तेलंगाना में 818, जम्मू कश्मीर में 685, हरियाणा में 670, बिहार में 561, ओडिशा में 470, झारखंड में 397, असम में 289, केरल में 280, छत्तीसगढ़ में 262 और उत्तराखंड में 250 लोग काल के गाल में समा चुके हैं।

इसके अतिरिक्त पुडुचेरी में 211, गोवा में 178, त्रिपुरा में 98, चंडीगढ़ में 45, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 44, हिमाचल प्रदेश में 34, लद्दाख में 32, मणिपुर में 28, मेघालय में 10, नगालैंड में नौ, अरुणाचल प्रदेश में पांच, सिक्किम में तीन और दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन और दीव में दो लोगों की कोविड-19 से मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि मृतकों में 70 प्रतिशत ऐसे मरीज थे जिन्हें और भी कई बीमारियां थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि आईसीएमआर से आंकड़ों का मिलान किया जा रहा है और राज्यवार आंकड़ों में परिवर्तन हो सकता है।

RELATED ARTICLES

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल बोले- उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के बाद बदलाव निश्चित

देहरादून । उत्तराखंड में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा में जुट रही भीड़ से उत्साहित प्रदेश पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शनिवार को कहा...

गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई को, जगह-जगह होंगे विविध आयोजन

लखनऊ। हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। यह न केवल एक पर्व है, बल्कि...

कहानी से मिली सीख

सूझबूझ ही सच्ची ताकतलखनऊ। उत्तर प्रदेश ग्रामीण महिला एवं बाल कल्याण सोसाइटी द्वारा बाराबंकी जनपद के मंजीठा गांव में संचालित 'जागो री जागो' अनौपचारिक...

भजन-कीर्तन संग विविध कार्यक्रमों से सजेगा जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव

65वां श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव व जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव की तैयारी बैठक संपन्नलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में 65वां श्री माधव मंदिर...

गुण मिले तो गुरु बनाओ, चित मिले तो चेला : विनोदानंद शास्त्री

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में 200 लोगों ने प्रतिभाग किया

छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक कियालखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ, संस्कृति विभाग, उ.प्र. द्वारा डिवाइन ग्लोरी पब्लिक स्कूल, पपनामऊ, चिनहट, लखनऊ...

मैं पिछले 20 सालों से हर महीने वैष्णो देवी जाता हूं : अंश मनुजा

बस उसे अपना प्यार जताना नहीं आतालखनऊ। कलर्स के चर्चित फैमिली कॉमेडी-ड्रामा शो बरेली के बच्चन में अंश मनुजा सतलुज उर्फ एंग्री बच्चन के...