back to top

अनंतनाग में अजीत डोभाल ने मवेशी कारोबारियों और स्थानीय लोगों से बातचीत की

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में लोगों से मिलने-जुलने का कार्यक्रम जारी रखते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहाकार अजीत डोभाल ईद से पहले शनिवार को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग पहुंचे और उन्होंने वहां मवेशी-कारोबारियों एवं स्थानीय लोगों के साथ बातचीत की। छह अगस्त से ही राज्य में डेरा डाले हुए डोभाल ने शुक्रवार को श्रीनगर के संवेदनशील इलाकों का दौरा किया और स्थानीय लोगों एवं सुरक्षाकर्मियों से बातचीत की। पांच अगस्त को केंद्र ने जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा प्रदान करने वाले अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त कर दिया था। अधिकारियों के अनुसार अनंतनाग में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एक मवेशी बाजार में रूके। अनंतनाग आतंकवादी गतिविधियों का केंद्र रहा है। सोशल मीडिया पर आए वीडियो में वह बाजार में भेड़ के दाम, वजन और उसके चारे आदि के बारे में लोगों से सवाल करते हुए नजर आ रहे हैं।

 

एक युवा कारोबारी ने डोभाल को बताया कि उसने कारगिल के द्रास से यह भेड़ लाया। उसने उनसे पूछा, क्या आपको पता है कि द्रास कहां है। डोभाल कुछ जवाब देते, उससे पहले अनंतनाग के उपायुक्त खालिद जहांगीर ने युवा कारोबारी से कहा कि जिस व्यक्ति से वह बात कर रहा है, वह राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हैं। मुस्कुराते हुए डोभाल ने युवा कारोबारी की पीठ थपथपाई, उससे हाथ मिलाया और फिर वहां से आगे चल पड़े। शुक्रवार को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अपने सहयोगियों एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ ईदगाह गए थे और विभिन्न स्थानों पर रूककर लोगों से बातचीत की। बाद में उन्होंने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कर्मियों से बातचीत की एवं कानून- व्यवस्था बनाए रखने में शानदार काम करने पर उन्हें धन्यवाद दिया। उससे पहले बुधवार को उन्हें फुटपाथ पर स्थानीय लोगों के साथ खाना खाते हुए देखा गया था। वैसे उस वक्त आसपास की दुकानें बंद नजर आ रही थीं। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार लोगों के मन में विश्वास बहाल करने के इरादे से घाटी में लोगों से मिल रहे हैं।

RELATED ARTICLES

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर लगेगी रोक: स्टार्मर

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर...

दीप्ति शर्मा को दबाव वाली परिस्थितियां और आईसीसी टूर्नामेंट में खेलना पसंद हैं

बर्मिंघम। अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप के मैच में भारत की आसान जीत में अहम भूमिका निभाने...

सातवां बड़ा मंगल आज, हनुमान जी के शृंगार के साथ लगेगा विशेष भोग

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल पर श्री हनुमान जी के मंदिरों में विशेष दर्शन-पूजन किया जाएगा। बजरंगबली का अनुपम शृंगार किया जाएगा।...

श्याम परिवार : भोग प्रसाद भंडारा बना आस्था का केंद्र

सेवाभाव के साथ भंडारे के प्रसाद का वितरण कर रहेलखनऊ। श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग, लखनऊ में श्री श्याम परिवार द्वारा आयोजित श्री...

चित्रों में दिखेंगे रामायण में वर्णित मूल्य और आदर्श : कृष्ण कुमार सिंह

कलाशिविर के रूप में शुरू हुआ कलर्स आफ अयोध्या बनेगा अयोध्या आर्टफेस्ट : मंजुला झुनझुनवालाप्रमुख सांस्कृतिक केंद्र के रूप में जाना जाएगा अयोध्या :...

प्राचीन भारत की ब्राह्मी लिपि से गुरुमुखी लिपि का भी हुआ है विकास

उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में हुई पंजाबी लिपि की उत्पत्ति विषयक संगोष्ठीलखनऊ। उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में पंजाबी लिपि की...

सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने व्रत रख पीपल वृक्ष के लगाए फेरे

लखनऊ। अमावस्या पर सोमवार को महिलाओं ने अपने पति के लंबे उम्र के लिए व्रत रखा। पीपल वृक्ष के नीचे पहुंची महिलाओं ने वृक्ष...

श्रीमद्भगवद्गीता पाठ एवं भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन

संगठन पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता कीलखनऊ। सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार एवं आध्यात्मिक जागरण के उद्देश्य से सनातन महापरिषद भारत द्वारा आयोजित श्रीमद्भगवद्गीता पाठ...