back to top

अब देश से नक्सलवाद को उखाड़ फेंकने की तैयारी : योगी

दरौंदा (सिवान)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजद-कांग्रेस-भाकपा माले महागठबंधन पर बिहार में दोबारा जंगलराज लाने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को कहा कि कश्मीर से आतंकवाद के खात्मे के बाद देश से नक्सलवाद को उखाड़ फेंकने की तैयारी चल रही है।

योगी आदित्यनाथ ने सिवान में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए खास तौर पर अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण, एक बार में तीन बार तलाक के खिलाफ कानून बनाने एवं जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को समाप्त किए जाने का जिक्र किया। उन्होंने नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए बिहार के विकास के लिए नीतीश कुमार के नेतृत्व में पुन: सरकार बनाए जाने पर बल दिया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा, याद कीजिए, कुछ वर्षों पहले बिहार के सामने पहचान का संकट था। जंगलराज की स्थिति किन लोगों ने पैदा की थी? आज वे फिर से ताक में हैं। इन जातिवादी और वंशवादी ताकतों को परास्त करना है। विपक्ष, खास तौर पर राजद पर निशाना साधते हुए योगी ने कहा कि चुनाव में मतदान के जरिए जातिवादी एवं वंशवादी ताकतों को परास्त करना है।

तेजस्वी यादव का नाम लिए बिना योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज से 15 साल पहले बिहार के युवा अपनी पहचान छुपाने के लिए मजबूर थे और ऐसा संकट पैदा करने वाले लोग आज बिहार में फिर से रोजगार का झुनझुना दिखाकर युवाओं को गुमराह कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा, जातिवाद के नाम पर परिवारवाद को बढ़ावा देकर और परिवारवाद के जरिए भ्रष्टाचार को बढ़ावा देकर इन्होंने बिहार को बर्बाद कर दिया।

उन्होंने कहा कि बिहार के युवाओं की प्रतिभा का पूरी दुनिया लोहा मानती है, लेकिन जातिवादी एवं परिवारवादी ताकतों ने राज्य के युवाओं की प्रतिभा को कुंद किया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में पिछले 15 वर्षाे में बिहार को विकास के पथ पर ला कर आगे बढ़ाया गया है। विपक्षी महागठबंधन पर तीखा प्रहार हुए उन्होंने कहा, कांग्रेस और राजद ने समाज विरोधी और हिंसा फैलाने वाली ताकतों से गठजोड़ किया है और ये राज्य में विकास को बाधित करना चाहते हैं।

राजद-कांग्रेस-भाकपा माले महागठबंधन बिहार में दोबारा जंगलराज लाना चाहते हैं। योगी ने कहा, लेकिन वे सुन लें कि कश्मीर में आतंकवाद के खात्मे के बाद अब नक्सलवाद को देश से उखाड़ फेंकने की तैयारी चल रही है। अब भारत की धरती पर नक्सलवाद का निशान नहीं रहेगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा अयोध्या में जब राम मंदिर बनाने की बात चलती थी तब लोग पूछते थे कि मंदिर कब बनेगा।

RELATED ARTICLES

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...

सीएम योगी बोले- प्रचंड गर्मी से बचाव की तैयारी पूरी, पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार ने बढ़ते तापमान और प्रचंड गर्मी के दुष्प्रभावों से नागरिकों को...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा औद्योगिक रूपरेखा को अंतिम रूप...

सनातनी मातृशक्तियां आज करेंगी बाबा सोमनाथ का दिव्य और भव्य दर्शन

सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में मातृशक्तियां पहुंची सोमनाथ लखनऊ । ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की...

प्रकृति और भावनाओं का रंग-संवाद: टेम्परा कार्यशाला का सृजनात्मक आरंभ

टेम्परा तकनीक का प्रभावी प्रदर्शन कियालखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज सहारा स्टेट ब्रांच के सजीव परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से सौंदर्य एवं...

इस्कॉन मंदिर में चन्दन यात्रा महोत्सव का आगाज

श्रीकृष्ण तो परम पुरषोत्तम भगवान हैलखनऊ। इस्कॉन मंदिर लखनऊ के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु द्वारा अक्षय तृतीया के पुनीत अवसर पर चन्दन यात्रा महोत्सव...

मनोज तिवारी का गाना ‘राजा पैदल ना चले’ रिलीज

दमदार आवाज और शानदार अंदाज का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगालखनऊ। मनोज तिवारी अचानक ही अपने नए गाने के साथ आ जाते हैं और...

यूपी की बेटी सुहानी ने अंग्रेजी साहित्य में रचा इतिहास

11 की उम्र से लिख रही हैं किताबें लखनऊ। यह हकीकत है कि बुलंद हौसलों के आगे उम्र और शिक्षा बाधा नहीं बनते। इंदिरा चौक...

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...