back to top

अब पंचायत सहायक भी जारी कर सकेंगे जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र

पंचायत सहायक सूचक के तौर पर करेंगे कार्य

लखनऊ। प्रत्येक ग्राम पंचायत में पंचायत सचिवालय पर संविदा पर कार्यरत पंचायत सहायक जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर सकते हैं। पंचायत सहायक को ग्राम पंचायत स्तर पर सूचक के तौर पर कार्य करने के निर्देश दिये गये हैं। साथ ही ये भी निर्देश दिये गये हैं कि सीआरएस पोर्टल पर सूचक द्वारा पंजीयन के लिए अग्रसारित आवेदन मानिटरिंग आईडी से अवलोकित किये जा सकें।

इस सम्बन्ध में मनोज कुमार सिंह अपर मुख्य सचिव पंचायती राज विभाग ने शासनादेश जारी कर दिये हैं। प्रत्येक ग्राम पंचायत के लिये ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी, लेखपाल, प्राइमरी स्कलू के प्रधानाध्यापक अथवा प्रभारी अध्यापक को जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण के लिए रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है। ग्राम पंचायत में होने वाली जन्म एवं मृत्यु को सीआरएस पोर्टल पर अंकित किये जाने की कार्यवाही की जाती है। उसी के आधार पर ही परिवार रजिस्टर को अद्यतन किया जाता है।

उल्लेखनीय है कि पंजीकरण ग्राम स्तर पर हुए जन्म-मृत्यु के सापेक्ष शत-प्रतिशत नहीं है क्योंकि ग्राम विकास अधिकारीध्ग्राम पंचायत अधिकारी (सचिव, ग्राम पंचायत) वर्तमान में एक से अधिक पंचायतों के क्लस्टर में कार्यरत हैं जो प्रतिदिन ग्राम पंचायत में उपस्थित नहीं रह पाते हैं। वर्तमान में प्रत्येक ग्राम पंचायत में पंचायत सचिवालय पर ग्राम पंचायत की संविदा पर कार्यरत पंचायत सहायक यह कार्य अधिक सुचारू रूप से कर सकता है क्योंकि प्रत्येक ग्राम पंचायत में उनकी उपस्थिति है। शासनादेश में आवश्यक अधिसूचना जारी करने के लिये भी कहा गया है।

RELATED ARTICLES

भगवान भोलेनाथ का प्रिय महीना सावन 30 से, पड़ेंगे चार सोमवार

लखनऊ। भगवान शिव के उपासकों के लिए सावन का महीना आस्था, भक्ति और साधना का विशेष समय माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार,...

ना जाने कौन से गुण पर, दयानिधि रीझ जाते है : विनोदानंद शास्त्री जी महाराज

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

सुर ताल और नृत्य से सजी अवध की शाम

संगीत भवन का 38वां वार्षिकोत्सवलखनऊ। संगीत भवन एकेडमी का 38वां वार्षिकोत्सव रविवार को उर्दू अकादमी प्रेक्षागृह में संगीताचार्य पण्डित कमल डेविड की पावन स्मृतियों...

भगवान भोलेनाथ का प्रिय महीना सावन 30 से, पड़ेंगे चार सोमवार

लखनऊ। भगवान शिव के उपासकों के लिए सावन का महीना आस्था, भक्ति और साधना का विशेष समय माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार,...

सनातन मूल्यों को साहित्य में संंजोने की आवश्यकता : प्रो. दीक्षित

'सारस्वत सम्मान समारोह' में आठ साहित्यकारों को किया गया सम्मानितलखनऊ। साहित्य के क्षेत्र में नवाचारी दृष्टिकोण के साथ दो दशक से भी अधिक समय...

लोक कला का दमकता सूरज आज अस्त हो गया : मालिनी अवस्थी

पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन से कला जगत में शोक की लहरलखनऊ। छत्तीसगढ़ की माटी की सुरीली और बेबाक आवाज, जिसने दुनिया...

ना जाने कौन से गुण पर, दयानिधि रीझ जाते है : विनोदानंद शास्त्री जी महाराज

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

स्वपरिचय सम्मेलन में 70 जोड़ों को कराया गया कुंडली मिलान

-हरिश्चन्द्र वंशीय समाज की महिला विंग सुहासिनी की ओर से पत्रिका का विमोचनलखनऊ। रस्तोगी स्वास्थ परामर्श केन्द्र पर सुहासिनी समिति की ओर से रविवार...