back to top

अब 18 जुलाई से होगा भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज

29 जुलाई तक खेले जायेंगे तीन वनडे और तीन टी-20 मैच

नयी दिल्ली। श्रीलंकाई खेमे में कोरोना संक्रमण का मामला पाये जाने के बाद भारत और श्रीलंका के बीच सीमित ओवरों की क्रिकेट श्रृंखला अब 18 जुलाई से शुरू होगी। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह श्रृंखला पहले 13 जुलाई से शुरू होनी थी लेकिन श्रीलंका के बल्लेबाजी कोच ग्रांट फ्लावर और डाटा विश्लेषक जी टी निरोशन के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद इसे चार दिन के लिये आगे खिसका दिया गया। श्रीलंकाई टीम ब्रिटेन का दौरा करके लौटी थी।

शाह ने कहा,भारत और श्रीलंका के बीच वनडे श्रृंखला अब 18 जुलाई से शुरू होगी क्योंकि मेजबान टीम में कोरोना संक्रमण का एक मामला आया है। तीन वनडे मैच 18, 20 और 23 जुलाई को प्रेमदासा स्टेडियम पर होंगे जबकि टी20 मैच 25 जुलाई से शुरू होंगे। आखिरी दो टी20 27 और 29 जुलाई को खेले जायेंगे। शाह ने बीसीसीआई द्वारा जारी बयान में कहा ,हम समझते हैं कि परिस्थितियां असाधारण है। बीसीसीआई आगामी श्रृंखला के सुचारू संचालन के लिये इन कठिन हालात में श्रीलंका क्रिकेट से पूरा सहयोग करेगा।

उन्होंने कहा , हमारी मेडिकल टीम श्रीलंका क्रिकेट के डॉक्टरों से लगातार संपर्क में है। हम सभी सुरक्षा प्रोटोकाॉल का पूरा पालन कर रहे हैं जिससे श्रृंखला के आयोजन में मदद मिलेगी। हमें यकीन है कि दोनों देश इस श्रृंखला में रोमांचक क्रिकेट का प्रदर्शन करेंगे। श्रीलंका क्रिकेट के सचिव एशले डिसिल्वा ने संकट के समय मदद के लिये बीसीसीआई को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा , हम हालात को समझने और सहयोग के लिये राजी होने पर बीसीसीआई के शुक्रगुजार हैं।

हमारे लंबे समय से चले आ रहे रिश्ते में बीसीसीआई ने कई मौकों पर हमारा साथ दिया है। इससे पहले श्रीलंकाई क्रिकेटरों के लिए बनाये गए दो बायो बबल में से एक में मेजबान टीम का एक क्रिकेटर पॉजिटिव पाया गया है। कोरोना संक्रमण के कारण श्रृंखला पांच दिन के लिये स्थगित होने के बाद से खिलाड़ी दो समूह में अलग अलग अभ्यास कर रहे हैं। श्रीलंकाई सूत्रों के हवाले से न्यूजवायर डॉट आइके ने कहा कि बल्लेबाज सैंडुन वीराक्कोडी भी कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं। वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार वह 15 सीनियर खिलाडÞियों के साथ थे जो सिनामन ग्रांड होटल में रह रहे हैं।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि वीरोक्कोडी को भानुका राजपक्षा और कई अन्य क्रिकेटरों के साथ शुक्रवार की रात दाम्बुला भेजा गया ताकि भारत के खिलाफ श्रृंखला से पहले अभ्यास मैच खेल सकें। 26 क्रिकेटरों का एक अन्य समूह दाम्बुला में अलग बायो बबल में रह रहा है और श्रीलंका क्रिकेट ने कहा कि उनमें से कोई संक्रमित नहीं है। वहीं शिखर धवन की कप्तानी वाली भारतीयय टीम ने अपना कड़ा पृथकवास पूरा कर लिया है और कोलंबो में अभ्यास कर रही है। टीम के कोच राहुल द्रविड़ हैं। श्रीलंकाई टीम ने इंग्लैंड दौरे पर ब्रिस्टल में रविवार को आखिरी मैच खेला। स्वदेश लौटने के बाद से खिलाड़ी आरटी पीसीआर टेस्ट के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

केंद्र सरकार और सीजेपी की बैठक खत्म, मुआवजा और FIR वापसी पर सहमति, इस्तीफे पर 25 जुलाई को होगा फैसला

नई दिल्ली। केंद्र सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के बीच शुक्रवार को ‘कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया’ में अहम बैठक हुई। करीब 10 मिनट...

पेपर संशोधन बिल हुआ मंजूर,10 साल की सजा और 10 करोड़ रुपये जुर्माने का होगा प्रावधान

नई दिल्ली। प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक की घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार ने कड़ा कदम उठाया...

सीएम योगी का अधिकारियों को निर्देश, लोगों की समस्याओं का शीघ्रता से हो समाधान

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में ‘जनता दर्शन’ के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों...

रेनोवेशन के कारण बंद पड़े आडिटोरियम से शहर के रंगकर्मी निराश

लखनऊ। उत्तर भारत की सांस्कृतिक राजधानी होने का गौरव रखने वाले लखनऊ शहर में आज अपनी समृद्ध नाट्य परंपरा को प्रदर्शित करने के लिए...

दीक्षारम्भ-2026 का आयोजन आज से

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ एवं स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम का आयोजन 25 जुलाई...

भाषण प्रतियोगिता में राधिका यादव को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति पखवाड़ा का शुभारम्भलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में 23 जुलाई से 08 अगस्त,...

ऋषि का सद्ज्ञान जीवन जीने की कला सिखाता है : उमानन्द शर्मा

468वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत कृष्णा पब्लिक स्कूल, रतन...

भातखण्डे की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल बढ़ा

अग्रिम आदेश तक पद पर बनी रहेंगीलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल एक बार फिर बढ़ा दिया गया है....

आज से लगेगा चातुर्मास, मांगलिक कार्याें पर लग जायेगा विराम

लखनऊ। हर साल देवशयनी एकादशी से चातुर्मास की शुरूआत होती है, क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु चार माह के लिए योग निद्रा में चले...