back to top

2022 में कांग्रेस को कंधा देने के लिए दो लोग भी नहीं मिलेंगे

कुशीनगर। तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र के सेवरही की जनसभा में मुख्यमंत्री ने सपा, बसपा के साथ ही कांग्रेस पर जोरदार प्रहार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश-प्रदेश में लंबा शासन किया। राज्य में सपा ने चार बार राज किया, बसपा ने भी सरकार बनाई। बीमारी, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार इनके राज की पहचान रही। विकास से कोई वास्ता नहीं रहा। सीएम योगी ने कहा कि विकास किया होता तो प्रदेश में कांग्रेस सात सीटों पर नहीं आ जाती। 2022 के चुनाव में तो कांग्रेस को कंधा देने के लिए दो लोग भी नहीं मिलेंगे। मुख्यमंत्री ने बिना नाम लिए तमकुहीराज के कांग्रेस विधायक पर क्षेत्र के विकास कार्यों में बाधा डालने का आरोप लगाया। गौरतलब है कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू यहां से विधायक हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि हम बाढ़ त्रासदी से लोगों को बचाने के लिए राप्ती, सरयू की तरह गंडक नदी को ड्रेजिंग कर चैनलाइज करना चाहते थे, लेकिन स्थानीय विधायक इसमें बाधा बनने लगे।

 

उत्तर प्रदेश में कोरोना को पूरी तरह नियंत्रण में बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 24 करोड़ की आबादी वाले राज्य में आज सिर्फ 14 संक्रमित मिले हैं। हमनें कोरोना के भूत को बोतल में बंद कर दिया है जबकि यूपी से कम आबादी वाले केरल, दिल्ली और महाराष्ट्र की सरकारों से हालात संभल नहीं रहे। सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने कोरोनाकाल में जनता के साथ खिलवाड़ किया। मदद के नाम पर ढकोसला करते हुए स्कूटर और खटारा बसों के नम्बर दिए। ऐसे लोगों का कतई समर्थन नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नियंत्रण में होने के बावजूद सभी लोग कोरोना को लेकर सजग रहें और सावधानीपूर्वक प्रोटोकॉल का पालन करते रहे। सीएम ने बताया कि कुशीनगर में 14 लाख लोगों को कोविडरोधी वैक्सिन लगाई जा चुकी है और सभी लोगों को इस सुरक्षा कवच को जरूर अपनाना होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश मे सात सालों से अधिक समय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में साढ़े चार सालों से वह बिना रुके, बिना थके, बिना डिगे, बिना झुके जनता की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने जनता से अगले छह माह भाजपा के कल्याणकारी अभियानों से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि भाजपा है तो विकास के साथ आस्था का भी सम्मान है।

 

विकास में पीछे नहीं रहेगा संतकबीरनगर: मुख्यमंत्री

संत कबीरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों को जिले की विकास परियोजनाओं से जोड़ते हुए कहा कि अब संतकबीरनगर विकास के पैमाने पर किसी भी जनपद से पीछे नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि बाबा तामेश्वरनाथ और महान सूफी संत संतकबीर की यह धरती 24 वर्ष से विकास की आस में थी। विकास के लिए राजनीतिक घोषणाएं तो होती थीं लेकिन उनका क्रियान्वयन नहीं होता था। योजनाएं ठेके पट्टे, भाई भतीजावाद के चक्कर में फंसकर रह जाती थीं। पर बीते साढ़े चार सालों में परिवर्तन आया है। आज 245 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं से जुड़ा यह कार्यक्रम प्रदर्शित करता है कि यह जिला अब विकास के नए प्रतिमानों को छुएगा।

RELATED ARTICLES

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...

सीएम योगी बोले- प्रचंड गर्मी से बचाव की तैयारी पूरी, पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार ने बढ़ते तापमान और प्रचंड गर्मी के दुष्प्रभावों से नागरिकों को...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा औद्योगिक रूपरेखा को अंतिम रूप...

सनातनी मातृशक्तियां आज करेंगी बाबा सोमनाथ का दिव्य और भव्य दर्शन

सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में मातृशक्तियां पहुंची सोमनाथ लखनऊ । ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की...

प्रकृति और भावनाओं का रंग-संवाद: टेम्परा कार्यशाला का सृजनात्मक आरंभ

टेम्परा तकनीक का प्रभावी प्रदर्शन कियालखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज सहारा स्टेट ब्रांच के सजीव परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से सौंदर्य एवं...

इस्कॉन मंदिर में चन्दन यात्रा महोत्सव का आगाज

श्रीकृष्ण तो परम पुरषोत्तम भगवान हैलखनऊ। इस्कॉन मंदिर लखनऊ के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु द्वारा अक्षय तृतीया के पुनीत अवसर पर चन्दन यात्रा महोत्सव...

मनोज तिवारी का गाना ‘राजा पैदल ना चले’ रिलीज

दमदार आवाज और शानदार अंदाज का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगालखनऊ। मनोज तिवारी अचानक ही अपने नए गाने के साथ आ जाते हैं और...

यूपी की बेटी सुहानी ने अंग्रेजी साहित्य में रचा इतिहास

11 की उम्र से लिख रही हैं किताबें लखनऊ। यह हकीकत है कि बुलंद हौसलों के आगे उम्र और शिक्षा बाधा नहीं बनते। इंदिरा चौक...

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...