back to top

किसान संगठनों से संवाद की स्थिति का पता लगाकर रिपोर्ट दें नोडल अफसर : योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों की समस्याओं के निपटारे के लिए तैनात नोडल अधिकारियों को सभी जिलों में वरिष्ठ पुलिस तथा प्रशासनिक अफसरों द्वारा किसान संगठनों से संवाद किए जाने की स्थिति का पता लगाकर मंगलवार तक रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास पर उच्च स्तरीय बैठक में धान खरीद की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्थापित धान खरीद केंद्रों पर किसानों को कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य मुख्यालय से प्रदेश के सभी जिलों में भेजे गए नोडल अधिकारी इस बात की समीक्षा करें कि सभी जनपदों में जिलाधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों, अपर जिलाधिकारियों या अपर पुलिस अधीक्षकों, उप जिलाधिकारियों अथवा उप पुलिस अधीक्षकों, नायब तहसीलदारों या निरीक्षकों ने किसान संगठनों से संवाद स्थापित किया है अथवा नहीं।

मुख्यमंत्री ने इसकी रिपोर्ट मंगलवार तक शासन को उपलब्ध कराने को कहा है। योगी ने कहा कि जिन जिलों में कर्मचारी समय पर नहीं आते हैं, उनमें जिलाधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा जाए। सभी नोडल अधिकारी किसानों को सहूलियत प्रदान करने के नजरिए से रणनीति तैयार करें। उन्होंने धान क्रय केन्द्रों में अनियमितता करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर जरूरतमंद किसान का धान हर हाल में खरीदा जाए। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य सुनिश्चित कराने की दिशा में निरन्तर प्रयास किए जा रहे हैं और राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता से किसानों के साथ खड़ी है।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी बोले – संसद में महिला सशक्तीकरण की दिशा में देश ऐतिहासिक कदम उठाने के लिए पूरी तरह तैयार

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी सरकार संसद के तीन दिवसीय विशेष सत्र में महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए...

केकेआर पहली जीत के लिए बेताब, घरेलू मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगा गुजरात टाइटन्स

अहमदाबाद। लगातार खराब प्रदर्शन के कारण दबाव में चल रही कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शानदार...

तेज गेंदबाजी आक्रमण ने आरसीबी को खतरनाक टीम बना दिया

बेंगलुरु। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के वर्तमान सत्र में अपने घरेलू मैदान पर लगातार तीन मैच जीतकर इतिहास रच...

वैशाख अमावस्या आज, बन रहा सर्वार्थ सिद्धि योग

पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए विशेष उपाय किए जाते हैंलखनऊ। वैदिक पंचांग के अनुसार, वैशाख अमावस्या 17 अप्रैल 2026, शुक्रवार को मनाई...

अक्षय तृतीया पर राशि अनुसार करें दान, होगा शुभ

अगर इस दिन दान किया जाए तो घर में ना सिर्फ सुख-शांति आती हैलखनऊ। हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का दिन बहुत शुभ और...

निर्देशक राहुल रावेल व विद्या विन्दु सिंह को मिला ‘बॉलीवुड पर्सनालिटी अवार्ड’

देशी विदेशी फिल्मे देख रोमांचित हुए दर्शक…5 देशो की 3792 फिल्मों को इस फेस्टिवल के लिये रजिस्टर किया गयादो दिवसीय लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल...

शास्त्रीय संगीत की बारीकियों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे में पद्मभूषण पंडित साजन मिश्रा के निर्देशन में गायन की चार दिवसीय कार्यशाला लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की...

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में डिप्लोमा की परीक्षाएं शुरू

दिनांक 18 अप्रैल 2026 तक संचालित रहेंगी परिक्षाएंलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में गायन, वादन एवं नृत्य विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों की...

उत्साह फाउंडेशन ने जरूरतमंदों को कराया भोजन, सेवा से खिले चेहरे

बुजुर्ग महिला एवं पुरुषों को सम्मानपूर्वक भोजन वितरित कियालखनऊ। उत्साह फाउंडेशन द्वारा समाज सेवा की सराहनीय पहल करते हुए जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन...