back to top

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्रियों को किसी ने राष्ट्र विरोधी नहीं कहा: अमित शाह

नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि हिरासत में चल रहे पूर्ववर्ती राज्य जम्मू कश्मीर के तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों को न तो उन्होंने और न ही सरकार में किसी ने कभी भी राष्ट्र विरोधी कहा है और इन नेताओं की रिहाई के बारे में फैसला केंद्र शासित प्रशासन करेगा।

गृह मंत्री ने बृहस्पतिवार की रात एक समाचार चैनल की ओर से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भड़का बयान देने के कारण फारुक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती को कुछ समय के लिए हिरासत में रखना पड़ा। शाह ने कहा, कृपया उनके बयानों को देखें जैसे अगर अनुच्छेद 370 को छुआ भी गया तो समूचा देश जल जाएगा… इन्हीं सारे बयानों को देखते हुए कुछ समय के लिए उन्हें हिरासत में रखे जाने का एक पेशेवर फैसला लिया गया। उन्होंने कहा कि से बयानों के कारण ही पाकिस्तान को अनुच्छेद 370 पर बोलने का मौका मिला।

गृह मंत्री ने कहा, कांग्रेस समेत हर व्यक्ति हिरासत के बारे में सवाल पूछ रहा है। आश्चर्य है कि कांग्रेस यह भूल गई कि उसने ही फारुक अब्दुल्ला के पिता शेख अब्दुल्ला को तमिलनाडु के कोडईकनाल में 12 साल तक जेल में रखा था। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल ने 19 महीने तक समूचे देश में 60,000 नेताओं को बंदी बना रखा था।

उन्होंने 1975-1977 में आपातकाल का जिक्र करते हुए कहा, आज छह महीने के भीतर यही कांग्रेस केी लोग हमसे सवाल सवाल पूछ रहे हैं…। तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों समेत जम्मू कश्मीर में कई नेताओं को पांच अगस्त को हिरासत में ले लिया गया था। उसी दिन केंद्र ने अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को निरस्त कर राज्य को दो केंद्र शासित क्षेत्रों – जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख – में बांटने की घोषणा की थी। फारुक अब्दुल्ला पर सख्त लोक सुरक्षा कानून लगाया गया है और उन्हें श्रीनगर में गुपकर रोड स्थित उनके आवास तक ही सीमित कर दिया गया है तथा उनके आवास को ही उपजेल घोषित कर दिया गया है।

वहीं, उनके पुत्र उमर अब्दुल्ला को हरि निवास में हिरासत में रखा गया है। पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती को शुरु में चश्माशाही हट में रखा गया था लेकिन बाद में उन्हें सरकारी आवास भेज दिया गया। गृह मंत्री से सवाल पूछा गया था कि अब्दुल्ला की नेशनल कांफ्रेंस और मुफ्ती की पीडीपी कभी भाजपा की सहयोगी थी लेकिन अब उनके नेताओं को राष्ट्र विरोधी कहा जा रहा है। इस पर उन्होंने साफ किया कि न तो उन्होंने और न ही सरकार में किसी ने उनलोगों को सा कहा है। उन्होंने कहा, जहां तक उनकी रिहाई की बात है तो इस पर स्थानीय प्रशासन फैसला लेगा, मैं नहीं। उन्होंने कहा कि जब भी उचित लगेगा प्रशासन उन्हें रिहा कर देगा। शाह ने कहा कि कश्मीर घाटी में हालात अब नियंत्रण में हें और आम दिनचर्या सुचारू रूप से चल रही है। उन्होंने कहा, आज कश्मीर में एक इंच जगह भी कर्फ्यू में नहीं है।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

रक्षाबंधन पर्व : राखी बांधकर बहनों ने भाइयों से लिया रक्षा का वचन

लखनऊ। शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई को तिलक लगाकर कलाई पर रक्षा...

251 जोड़ों ने एक साथ किया आचार्य सुबल सागर महाराज का ‘पड़गाहन’

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित जैन मंदिर में एक अलौकिक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। यहाँ...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव

लखनऊ। अंतराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को श्री बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव धूम-धाम...

आशियाना जैन मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर लोगों ने लिया मुनियों की रक्षा का वचन

भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया गया लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा एवं भक्ति...

कजरी तीज कल, सुहाग के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

लखनऊ। कजरी तीज हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...