back to top

दुनिया की कोई ताकत उसकी एक इंच भी जमीन नहीं ले सकती : राजनाथ

लुकुंग (लद्दाख)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि भारत कोई कमजोर देश नहीं है और दुनिया की कोई भी ताकत उसकी एक इंच जमीन नहीं ले सकती। उन्होंने चीन के साथ सीमा पर चल रहे गतिरोध के मद्देनजर सुरक्षा हालात का जायजा लेने के लिए लद्दाख का दौरा करते हुए यह बात कही।

लुकुंग में सेना और आईटीबीपी के जवानों को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि पूर्वी लद्दाख में गतिरोध को हल करने के लिए बातचीत चल रही है लेकिन मैं इसकी गारंटी नहीं दे सकता कि इससे किस हद तक समाधान निकलेगा। सिंह ने पेंगोंग झील के तट पर स्थित लद्दाख में एक अग्रिम सैन्य चौकी पर कहा, भारत कोई कमजोर देश नहीं है। दुनिया में कोई भी ताकत भारत की एक इंच जमीन को भी नहीं छू सकती।

उन्होंने 15 जून को गलवान घाटी में चीनी सेना के साथ झड़पों के दौरान भारत के 20 सैन्यकर्मियों की शहादत का परोक्ष जिक्र करते हुए कहा, हम अपने जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाने देंगे। सिंह एक दिवसीय दौरे पर लेह पहुंचे। रक्षा मंत्री के इस दौरे में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत और थलसेना प्रमुख जनरल एम. एम. नरवणे भी उनके साथ हैं।

पूर्वी लद्दाख में पांच मई से भारत और चीन के सैनिकों के बीच गतिरोध चल रहा है। गलवान घाटी में दोनों देशों के सैनिकों के बीच हुई झड़प में भारत के 20 सैन्यकर्मियों के शहीद हो जाने के बाद यह तनाव बहुत अधिक बढ़ गया। हालांकि कई दौर की राजनयिक एवं सैन्य बातचीत के बाद छह जुलाई से दोनों ओर के सैनिक पीछे हटने लगे।

RELATED ARTICLES

शाहजहांपुर में फर्जी ब्रिगेडियर बनकर घूम रहा 21 साल का युवक नकली कमांडो और पिस्टल के साथ गिरफ्तार

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में सेना और पूर्व सैनिकों के एक संयुक्त विशेष अभियान के तहत खुद को भारतीय सेना का ब्रिगेडियर बताने...

केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई से गरमाई बंगाल की सियासत, अभिषेक के घर छापेमारी तो मदन मित्रा के ठिकानों पर ईडी की दबिश

कोलकाता/नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की राजनीति में शनिवार को उस समय भारी उबाल आ गया, जब केंद्रीय बलों और स्थानीय पुलिस की एक बड़ी...

जोरहाट एयरबेस पर IAF का प्लेन लैंडिंग के बाद क्रैश, दो टुकड़ों में बंट गया विमान

जोरहाट। भारतीय विमान सेवा (IAF) का एक AN-32 विमान असम के जोर घाट एयरबेस (रौरीया एयरफोर्स स्टेशन) पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रारंभिक जानकारी के...

रंगमंच के लिए घर का सामान बेचा : प्रभात बोस

लखनऊ। समय के साथ रंगमंच को पेश करने का तरीका भी बदला है। नई नकनीक, नया तरीका, आज के कलाकारों में अभिनय के प्रति...

‘वाइफोफोबिया’ ने हंसाने के साथ दिया सामाजिक संदेश

'चबूतरा थियेटर फेस्टिवल' के दूसरे दिन नाटक 'वाइफोफोबिया' का मंचनलखनऊ। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से मदर सेवा संस्थान द्वारा आयोजित 'चबूतरा थियेटर...

पंजाबी भाषा की उत्पत्ति आठवीं से नौवीं शताब्दी के मध्य हुई : नरेन्द्र सिंह मोंगा

गोरखनाथ और बाबा फरीद ने इसको प्रारंभिक साहित्यिक स्वरूप दिया उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी की ओर से आयोजित की गई पंजाबी भाषा की उत्पत्ति विषयक...