back to top

कोई भी गरीब व लाचार न भूखा रहे और सोए : खन्ना

-प्रभारी मंत्री ने सरोजनी नगर व सदर में संचालित कम्युनिटी किचन का किया निरीक्षण

लखनऊ। वित्त, संसदीय कार्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने मंगलवार को लखनऊ में संचालित विभिन्न कम्युनिटी किचन का निरीक्षण किया। उन्होंने सर्वप्रथम सरोजनी नगर तहसील में संचालित कम्युनिटी किचन का निरीक्षण कर वहां से तैयार किए जा रहे भोजन एवं गरीब एवं असहाय लोगों को वितरित किए जा रहे फूड पैकेट का जायजा लिया।

उन्होंने वहां पर रखे खाद्यान्न एवं कम्युनिटी किचन में सोशल डिस्टेंसिंग के पालन एवं साफ सफाई के बारे में भी जानकारी ली। इसके उपरांत मंत्री ने सदर तहसील लखनऊ में संचालित कम्युनिटी किचन का निरीक्षण करने पहुंचे। वहां उन्होंने जिले में असम के श्रमिकों एवं उनके बच्चों से उनका हाल-चाल जाना तथा समस्याओं के बारे में भी पूछा।

उन्होंने असहाय एवं गरीबों को खाद्यान्न तथा बच्चों को बिस्कुट भी वितरित किए। खन्ना लखनऊ के प्रभारी मंत्री हैं और लगातार सरकार के निदेर्शानुसार लखनऊ में सेनेटाइजेसन और छिड़काव के साथ कोरोना महामारी के दृष्टिगत इस आपातकाल में कोई भूखा न रहे, इसको लेकर लखनऊ के विभिन्न क्षेत्रों में बने कम्युनिटी किचन का जायजा ले रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कोई भी गरीब एवं लाचार भूखा न रहे और भूखा ना सोए इसके लिए सरकार तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा आगे आकर उन्हें सहायता प्रदान की जा रही है। उंन्होने इस अभियान में जुड़ कर सहयोग देने वाली सभी सामाजिक संस्थाओं का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस आपातकाल में सरकार के प्रयास के साथ साथ सामाजिक संस्थाएं सहयोग करके कम्युनिटी किचन जैसे अभियान को आगे बढ़ा रही हैं।

खन्ना ने निर्देश दिया कि कम्युनिटी किचन में फूड पैकेट तैयार किए जाने के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का अनिवार्य रूप से पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने चेहरे को मास्क, गमछा, रुमाल या दुपट्टा से ढकें और सभी आवश्यक सावधानियां भी बरतें। उन्होंने कहा कि सभी लोग लाक डाउन का पालन करें तथा सोशल डिस्टेंसिंग को बनाए रखें। इस मौके पर सरोजनी नगर तहसील के निरीक्षण के दौरान महिला कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाति सिंह सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

ईरानी सरकारी टीवी चैनल का दावा… ईरान का कोई प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद नहीं गया

दुबई । ईरान के सरकारी टेलीविजन चैनल ने मंगलवार को स्क्रीन पर एक अलर्ट जारी कर कहा कि ईरान का कोई प्रतिनिधिमंडल अब तक...

सोनी पिक्चर्स ने एशियाई खेलों के प्रसारण अधिकार हासिल किए

नयी दिल्ली। सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया ने 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक जापान के आइची-नागोया में होने वाले 20वें एशियाई खेलों के प्रसारण...

रणनीति पर अच्छी तरह से अमल करने पर हमारी टीम अजेय हो सकती है: तिलक वर्मा

नयी दिल्ली। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल मैच में अपने मैच विजेता शतक का श्रेय परिस्थितियों का...

फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने वर्ल्डवाइड कमाये 1783 करोड़

रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के 32 दिन पूरे कर लिए हैं मुंबई। आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज'...

42 वर्षीय अर्चना पूरन सिंह को कोई काम नहीं दे रहा है…एक इंटरव्यू में बयां किया अपना दर्द

मुंबई। फिल्म 'निकाह' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अर्चना पूरन सिंह आज 'कपिल शर्मा शो' की जज के तौर पर पहचानी जाती हैं।...

संघर्षरत लखनऊ के खिलाफ जीत की राह पर लौटने की कोशिश करेगा राजस्थान

लखनऊ। लगातार दो हार से आहत राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने शुरूआती प्रदर्शन से प्रेरणा लेकर लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ बुधवार को...