back to top

सर्दियों के मौसम में कोई खुले में न सोये : योगी

  • सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था व कोविड से बचाव के हों पक्के इंतेज़ाम

  • अपने बजट का सदुपयोग करें सभी विभाग

  • बुंदेलखंड व विंध्य क्षेत्र में समय से पूरी हों पेयजल परियोजनाएं

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि हर जिले में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी यह सुनिश्चित करे कि कोई खुले में न सोये। अगर कोई ऐसा दिखे तो उसे रैन बसेरे तक पहुंचाया जाये। उन्होंने कहा कि रैन बसेरों में सभी ज़रूरी सुविधाओं के साथ सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। उन्होंने रैन बसेरों को चलाने में कोविड से बचाव के लिए सभी प्रबंध करने के निर्देश भी दिये।

मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास पर हुई एक उच्चस्तरीय बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सर्दी के मौसम में गरीबों और निराश्रितों को राहत पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा हर जिले में रैन बसेरों की व्यवस्था करायी गयी है।

योगी ने कहा कि सभी विभाग अपने बजट का सदुपयोग करें। इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा नियमित समीक्षा की जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्रों में लागू की जा रहीं पेयजल योजनाओं को समय से पूरा करने के लिए इनकी गहन माॅनिटरिंग की जाये। उन्होंने कहा कि पेयजल की बड़ी योजनायें चलाने के लिए धनराशि की कोई कमी नहीं होने दी जायेगी।

मुख्यमंत्री ने कह कि कामगारों और श्रमिकों की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा और उनके सर्वांगीण विकास के लिए राज्य सरकार ने ‘उत्तर प्रदेश कामगार और श्रमिक (सेवायोजन एवं रोजगार) आयोग’ गठित किया है। उन्होंने कहा कि यह आयोग पूरी तरह सक्रिय रहते हुए कामगारों और श्रमिकों के लिए ज़्यादा से ज़्यादा सेवायोजन एवं रोजगार के अवसर सृजित कराये।

RELATED ARTICLES

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...

सीएम योगी बोले- प्रचंड गर्मी से बचाव की तैयारी पूरी, पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार ने बढ़ते तापमान और प्रचंड गर्मी के दुष्प्रभावों से नागरिकों को...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा औद्योगिक रूपरेखा को अंतिम रूप...

सनातनी मातृशक्तियां आज करेंगी बाबा सोमनाथ का दिव्य और भव्य दर्शन

सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में मातृशक्तियां पहुंची सोमनाथ लखनऊ । ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की...

प्रकृति और भावनाओं का रंग-संवाद: टेम्परा कार्यशाला का सृजनात्मक आरंभ

टेम्परा तकनीक का प्रभावी प्रदर्शन कियालखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज सहारा स्टेट ब्रांच के सजीव परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से सौंदर्य एवं...

इस्कॉन मंदिर में चन्दन यात्रा महोत्सव का आगाज

श्रीकृष्ण तो परम पुरषोत्तम भगवान हैलखनऊ। इस्कॉन मंदिर लखनऊ के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु द्वारा अक्षय तृतीया के पुनीत अवसर पर चन्दन यात्रा महोत्सव...

मनोज तिवारी का गाना ‘राजा पैदल ना चले’ रिलीज

दमदार आवाज और शानदार अंदाज का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगालखनऊ। मनोज तिवारी अचानक ही अपने नए गाने के साथ आ जाते हैं और...

यूपी की बेटी सुहानी ने अंग्रेजी साहित्य में रचा इतिहास

11 की उम्र से लिख रही हैं किताबें लखनऊ। यह हकीकत है कि बुलंद हौसलों के आगे उम्र और शिक्षा बाधा नहीं बनते। इंदिरा चौक...

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...