back to top

सत्ता के गलियारों में अब कोई भ्रष्टाचार नहीं: उपराष्ट्रपति धनखड़

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को कहा कि देश में सत्ता के गलियारों में अब कोई भ्रष्टाचार नहीं है और भ्रष्टाचारी या तो जेल के पीछे हैं या फरार हैं। धनखड़ ने यहां पेंशनभोगियों के एक सम्मान समारोह में हाड़ोती क्षेत्र से आये लोगों को संबोधित करते हुए कहा, अब सत्ता के गलियारों में कोई भ्रष्टाचार नहीं है। समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी भी शामिल हुए। धनखड़ ने कहा कि देश में ऐसा माहौल बना है जहां हर कोई अपनी प्रतिभा दिखा सकता है। उन्होंने कहा कि देश आज डेटा उपभोग, इंटरनेट के इस्तेमाल और आॅनलाइन लेन-देन के मामले में दुनिया में शीर्ष पर है।

उन्होंने कहा, जब इतना सब अच्छा हो रहा हो, तो मुझे समझ नहीं आता कि कुछ लोग इतने असहज क्यों हो जाते हैं।
वैसे मेरा राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। उपराष्ट्रपति ने कहा कि राजनीतिक दलों को उनकी राजनीति करने का अधिकार है, लेकिन यदि वे बहस नहीं करें, संवाद नहीं करें, और चर्चा नहीं करें, तो यह संभव नहीं है।

धनखड़ ने कहा कि भारत ने अपनी हजारों साल की संस्कृति को अक्षुण्ण रखा है। उन्होंने सेवानिवृत्त शिक्षकों का आह्वान किया कि बिना कुछ लिये कार्य करें और स्वार्थसिद्ध लाभ के लिए काम करने की प्रवृत्ति का विरोध करें। राज्यसभा के सभापति ने अपने स्कूल और कॉलेज के दिनों के शिक्षकों को याद करते हुए कहा कि यद्यपि उनका जन्म राजस्थान के झुंझुनू जिले में हुआ था, लेकिन असली जन्म सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में हुआ। धनखड़ मंगलवार सुबह कोटा पहुंचे और उन्होंने चित्तौड़गढ़ सैनिक स्कूल के वर्तमान छात्रों और पूर्व छात्रों से अलग-अलग संवाद किया। इसके बाद शाम को वह जयपुर रवाना हो गये।

RELATED ARTICLES

केंद्र सरकार और सीजेपी की बैठक खत्म, मुआवजा और FIR वापसी पर सहमति, इस्तीफे पर 25 जुलाई को होगा फैसला

नई दिल्ली। केंद्र सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के बीच शुक्रवार को ‘कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया’ में अहम बैठक हुई। करीब 10 मिनट...

पेपर संशोधन बिल हुआ मंजूर,10 साल की सजा और 10 करोड़ रुपये जुर्माने का होगा प्रावधान

नई दिल्ली। प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक की घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार ने कड़ा कदम उठाया...

आनंद विश्व शतरंज की सर्वाेच्च संस्था फिडे के अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त

नयी दिल्ली। पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने विश्व शतरंज की सर्वाेच्च संस्था फिडे के अंतरिम अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया है,...

रेनोवेशन के कारण बंद पड़े आडिटोरियम से शहर के रंगकर्मी निराश

लखनऊ। उत्तर भारत की सांस्कृतिक राजधानी होने का गौरव रखने वाले लखनऊ शहर में आज अपनी समृद्ध नाट्य परंपरा को प्रदर्शित करने के लिए...

दीक्षारम्भ-2026 का आयोजन आज से

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ एवं स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम का आयोजन 25 जुलाई...

भाषण प्रतियोगिता में राधिका यादव को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति पखवाड़ा का शुभारम्भलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में 23 जुलाई से 08 अगस्त,...

ऋषि का सद्ज्ञान जीवन जीने की कला सिखाता है : उमानन्द शर्मा

468वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत कृष्णा पब्लिक स्कूल, रतन...

भातखण्डे की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल बढ़ा

अग्रिम आदेश तक पद पर बनी रहेंगीलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल एक बार फिर बढ़ा दिया गया है....

आज से लगेगा चातुर्मास, मांगलिक कार्याें पर लग जायेगा विराम

लखनऊ। हर साल देवशयनी एकादशी से चातुर्मास की शुरूआत होती है, क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु चार माह के लिए योग निद्रा में चले...