back to top

निर्मला सीतारमण देश की अर्थव्यवस्था के लिए हानिकारक हैं : कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस ने लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा राहुल गांधी पर निशाना साधे जाने के बाद शनिवार को उन पर पलटवार किया और आरोप लगाया कि सीतारमण भारत की अर्थव्यवस्था के लिए हानिकारक हैं तथा उनका एकमात्र ध्येय हम दो, हमारे दो है।

लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी ने यह दावा भी किया कि जब सरकार और उसके मंत्री देश एवं अर्थव्यवस्था की स्थिति संभाल नहीं पा रहे हैं तो वे कांग्रेस नेताओं पर अपमानजनक टिप्पणियां कर रहे हैं। उन्होंने संसद परिसर में संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया, वह (सीतारमण) वित्त मंत्री नहीं, खीज मंत्री हैं। वह देश की अर्थव्यवस्था के लिए हानिकारक हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री जी के साथ मिलकर देश को रसातल में पहुंचा दिया। इनका एक ही ध्येय है- हम दो, हमारे दो।

उन्होंने कहा, ऑक्सफैम की रिपोर्ट में कहा गया है कि लॉकडाउन के कारण भारत के अरबपति 35 फीसदी अमीर हो गए, जबकि करोड़ों आम लोगों की आय घट गई। हम वित्त मंत्री से पूछना चाहते हैं कि यह क्यों हुआ? उन्होंने आरोप लगाया कि इस सरकार ने पूंजीपतियों के लाखों करोड़ रुपये का कर्ज बट्टे खाते में डाल दिया, लेकिन किसानों के लिए बजट में कमी कर रही है। चौधरी ने कहा कि मनरेगा और दूसरी सामाजिक योजनाओं के लिए आवंटन में कटौती कर दी गई है।

उन्होंने कहा, जब देश की हालत और अर्थव्यवस्था को संभाल नहीं पाते हैं तो सरकार और उनके मंत्री हम पर गुस्सा होते हैं। आज वित्त मंत्री ने हमारे नेता राहुल गांधी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां कीं। यह सरकार विपक्षी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं करती। कांग्रेस नेता ने कहा, भारत की वित्त मंत्री होने के नाते उन्हें सदन के भीतर असंसदीय कार्यों में शामिल नहीं होना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि लोकसभा में सरकार तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के आरोपों पर पलटवार करते हुए सीतारमण ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस नेता फर्जी विमर्श गढ़ते हैं, देश को तोड़ने वाली ताकतों के साथ खड़े होते हैं और संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करते हैं। बजट पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि राहुल गांधी भारत के डूम्सडे मैन हैं।

RELATED ARTICLES

पीजीटी, टीईटी समेत अन्य परीक्षाओं को लेकर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर होगी विधिक कार्रवाई : डॉ. प्रशांत कुमार

लखनऊ ।उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने पीजीटी, टीईटी एवं अन्य परीक्षाओं को लेकर फैलाई जा रही...

जापान के अत्याधुनिक स्टील्थ युद्धपोत पर पहुंचे भारत के रक्षा सचिव

नई दिल्ली। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बदलते सामरिक परिदृश्य के बीच भारत और जापान ने अपने रक्षा एवं समुद्री सुरक्षा सहयोग को और मजबूत...

यूपी परिवहन विभाग में 14 एआरटीओ के तबादले, कई को मिला अतिरिक्त प्रभार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। कुल 14...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...

अभिनय की सबसे मजबूत बुनियाद थिएटर ने तैयार की : अरुण कुमार कालरा

लखनऊ। 1978 के चर्चित संजय-गीता कांड से प्रेरित वेब सीरीज 'राख' इन दिनों दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। इस सीरीज...

पीजीटी, टीईटी समेत अन्य परीक्षाओं को लेकर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर होगी विधिक कार्रवाई : डॉ. प्रशांत कुमार

लखनऊ ।उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने पीजीटी, टीईटी एवं अन्य परीक्षाओं को लेकर फैलाई जा रही...

न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराकर श्रृंखला बराबर की

प्रोविडेंस (गयाना)। बाएं हाथ के स्पिनर जेडन लेनोक्स ने 19 रन देकर पांच विकेट लिए, जिससे न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ कम स्कोर वाले...

जापान के अत्याधुनिक स्टील्थ युद्धपोत पर पहुंचे भारत के रक्षा सचिव

नई दिल्ली। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बदलते सामरिक परिदृश्य के बीच भारत और जापान ने अपने रक्षा एवं समुद्री सुरक्षा सहयोग को और मजबूत...