back to top

बिहार के औरंगाबाद जिले में चार अलग-अलग सड़क हादसों में नौ लोगों की मौत, कई अन्य घायल

औरंगाबाद। बिहार के औरंगाबाद जिले में चार अलग-अलग सड़क हादसों में नौ लोगों की मौत हो गई तथा कई अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, जिले के गोह और मुफस्सिल थाना क्षेत्रों में तीन-तीन लोगों की मौत हुई, जबकि ओबरा थाना क्षेत्र में दो व्यक्तियों की और एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की जान चली गई। उन्होंने बताया कि आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले से पर्यटकों को लेकर जा रही एक बस रविवार देर शाम बोधगया से वाराणसी जा रही थी। उन्होंने बताया कि इसी दौरान औरंगाबाद के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर उसकी एक ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई।औरंगाबाद के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) संतोष कुमार ने कहा, प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन चालकों की लापरवाही दुर्घटना का कारण प्रतीत होती है।

हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद कुछ समय तक एनएच-19 पर यातायात बाधित रहा, जिसे बाद में पुलिस ने बहाल करा दिया।अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में 12 से अधिक यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।पुलिस ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि सभी मृतक आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटना में, औरंगाबाद जिले के गोह थाना क्षेत्र के दधपी मोड़ के समीप रविवार देर शाम एक कार की बालू लदे एक ट्रैक्टर से टक्कर हो गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान ममता कुमारी (45), उनकी 18 वर्षीय पुत्री चुलबुल कुमारी और 17 वर्षीय एक किशोरी के रूप में हुई है। गोह थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा ट्रैक्टर और कार दोनों को जब्त करके थाने लाया गया है। उन्होंने कहा कि मामले में आगे की कानूनी कार्वाई की जा रही है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में सवार सभी लोग अरवल जिले के मेहंदिया थाना क्षेत्र में लगे मधुश्रवा मेले गए थे। उनके अनुसार लौटने के दौरान एनएच-120 पर दधपी मोड़ के पास बालू लदा ट्रैक्टर सड़क पर मुड़ने लगा, तभी उसकी कार से टक्कर हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि घायलों में ममता कुमारी का किशोर पुत्र और पुत्री तथा मृत किशोरी की मां शामिल हैं। उन्हें बेहतर इलाज के लिए गया मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया है।पुलिस ने बताया कि तीसरी घटना में, रविवार शाम औरंगाबाद जिले के ओबरा थाना क्षेत्र अंतर्गत दाउदनगर-बारुण मार्ग पर तेजपुर लाख के पास एक कार और आॅटो-रिक्शा की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई तथा नौ अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान ओबरा थाना क्षेत्र के भटौलिया गांव निवासी राजेश पासवान और उमेश पासवान के रूप में हुई है। ओबरा थाना प्रभारी नीतीश कुमार और अपर थाना प्रभारी कुणाल कुमार पुलिस बल के साथ दाउदनगर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे और शवों से संबंधित आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की।बताया गया कि आॅटो-रिक्शा में सवार सभी लोग रोहतास जिले की नासरीगंज नगर पंचायत में मजदूरी का काम करके अपने घर लौट रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आॅटो-रिक्शा जैसे ही तेजपुरा लाख के पास मझ्ाितावां मोड़ की ओर मुड़ने वाला था, तभी दाउदनगर की ओर से और कथित रूप से एक तेज रफ्तार एवं अनियंत्रित कार ने उसमें टक्कर मार दी।स्थानीय ग्रामीणों ने घायलों को दाउदनगर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। इस दुर्घटना में कुल नौ लोग घायल हुए हैं।पुलिस ने बताया कि इस बीच, सोमवार सुबह औरंगाबाद जिले के नवीनगर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एनटीपीसी के एक कर्मचारी की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार कर्मचारी की मोटरसाइकिल की एक पिकअप वाहन से टक्कर हो गई। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना नवीनगर प्रखंड के खैरा थाना क्षेत्र में हुई।खैरा थाना प्रभारी परमजीत मंडल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर औरंगाबाद सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है तथा पिकअप वाहन और उसके चालक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

RELATED ARTICLES

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने प्रज्ञानानंदा को 50 लाख रुपये का पुरस्कार दिया,युवा ग्रैंडमास्टर के साथ शतरंज की एक बाजी भी खेली

चेन्नई । तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा को सोमवार को यहां...

जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव बोले-अमरनाथ यात्रा के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करायेंगे

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने सोमवार को कहा कि आगामी अमरनाथ यात्रा के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं और...

TMC सांसद सुखेंदु शेखर राय ने पार्टी से इस्तीफा दिया, राज्यसभा सदस्य पद छोड़ा

कोलकाता/ नयी दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस को सोमवार को उस वक्त बड़ा राजनीतिक झटका लगा, जब पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य सुखेंदु शेखर...

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने प्रज्ञानानंदा को 50 लाख रुपये का पुरस्कार दिया,युवा ग्रैंडमास्टर के साथ शतरंज की एक बाजी भी खेली

चेन्नई । तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा को सोमवार को यहां...

जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव बोले-अमरनाथ यात्रा के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करायेंगे

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने सोमवार को कहा कि आगामी अमरनाथ यात्रा के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं और...

TMC सांसद सुखेंदु शेखर राय ने पार्टी से इस्तीफा दिया, राज्यसभा सदस्य पद छोड़ा

कोलकाता/ नयी दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस को सोमवार को उस वक्त बड़ा राजनीतिक झटका लगा, जब पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य सुखेंदु शेखर...

मुंबई में बेस्ट बस कई वाहनों से टकराई, एक की मौत व तीन अन्य घायल

मुंबई । मुंबई की परिवहन सेवा बृहन्मुंबई इलेक्टÑिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) की एक तेज रफ्तार बस सोमवार को दादर इलाके में दो कारों...

वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने बॉक्स ऑफिस पर 41.99 करोड़ रुपये कमाए

नयी दिल्ली। वरुण धवन अभिनीत फिल्म है जवानी तो इश्क होना हैै ने अपने पहले सप्ताहांत में वैश्विक बॉक्स आॅफिस पर करीब 42 करोड़...

भारत ने ईरान यात्रा पर फिर जारी की चेतावनी, नागरिकों से देश छोड़ने की अपील

दुबई । भारत ने सोमवार को एक बार फिर ईरान में मौजूद अपने नागरिकों को वहां यात्रा से बचने और उपलब्ध परिवहन साधनों के...