back to top

नवनिर्वाचित विधायक सुधाकर सिंह ने शपथ ली

विशेष संवाददाता लखनऊ। यूपी विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने सोमवार को हाल में मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट से निर्वाचित समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक सुधाकर सिंह को विधानसभा सदस्यता की शपथ दिलायी।

विधानसभा के एक अधिकारी ने बताया कि उप चुनाव में निर्वाचित विधायक सुधाकर सिंह को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने विधान भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में सदस्यता की शपथ ग्रहण करायी। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव के साथ प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल और वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी समेत कई प्रमुख लोग मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के घोसी विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार सुधाकर सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार दारा सिंह चौहान को 42,759 मतों के अंतर से पराजित किया था।

निर्वाचन आयोग के अनुसार सिंह को कुल 1,24,427 मत मिले जबकि चौहान के पक्ष में 81,668 मतदाताओं ने मतदान किया। सपा के टिकट पर 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में यह सीट जीतने वाले दारा सिंह चौहान के जुलाई में इस्तीफा देने के बाद यहां उपचुनाव जरूरी हो गया था। सपा से इस्तीफा देकर चौहान फिर भाजपा में लौट आए थे। भाजपा ने उन्हें उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया, और सपा ने उनके मुकाबले सुधाकर सिंह को मैदान में उतारा। यह चुनाव राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) के बीच पहला बड़ा चुनावी मुकाबला माना गया जिसमें इंडिया समर्थित सपा उम्मीदवार की भारी मतों से जीत हुई।

RELATED ARTICLES

पीजीटी, टीईटी समेत अन्य परीक्षाओं को लेकर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर होगी विधिक कार्रवाई : डॉ. प्रशांत कुमार

लखनऊ ।उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने पीजीटी, टीईटी एवं अन्य परीक्षाओं को लेकर फैलाई जा रही...

यूपी परिवहन विभाग में 14 एआरटीओ के तबादले, कई को मिला अतिरिक्त प्रभार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। कुल 14...

मुख्यमंत्री योगी से अनुराग ठाकुर की मुलाकात, आत्मनिर्भर भारत पर हुई चर्चा

लखनऊ। लखनऊ में पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके कालिदास5 मार्ग स्थिति सरकारी आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...