back to top

केजीएमयू में आठ घंटे बाद भी नवजात को नहीं मिला इलाज

इस विभाग से उस विभाग दौड़ाते रहे डॉक्टर

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय की बदहाल व्यवस्था का खामियाजा यहां आने वाले मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। गैंगरीन से आधे सड़ चुके पैर के इलाज के लिए परिजन नवजात को लेकर करीब आठ घंटे भटकते रहे लेकिन यहां डॉक्टर उपचार की बजाय इस विभाग से उस विभाग दौड़ाते रहे। आखिरकार थकहार परिजन बच्चे को लेकर वापस लौट गये।

रायबरेली निवासी अंकित मिश्रा ने बताया कि बीते एक माह पूर्व उनके भांजे पीषूय का जन्म हुआ था। जन्म से समय बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ था। पैदा होने के करीब पन्द्रह दिनों बाद उसका एक पैर तलवे से काला पड़ने लगा। धीरे-धीरे यह कालापन बढ़ने लगा। इसके बाद उन्नाव में स्थानीय डॉक्टर को दिखाया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ और आधा पैर काला पड़ गया। फिर बच्चे को लेकर रायबरेली के एम्स पहुंचे, जहां कुछ दवाएं दी गयी। किसी ने केजीएमयू में इलाज कराने की सलाह दी तो 25 अगस्त को बच्चे को लेकर करीब शाम चार बजे ट्रामा सेन्टर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने पीडियाट्रिक विभाग भेज दिया।

पीडियाट्रिक विभाग में करीब दो घंटे इंतजार के बाद डॉक्टरों ने देखा और कहा कि यह प्लास्टिक सर्जरी विभाग का मामला है और वहां रेफर कर दिया। बच्चे को लेकर परिजन प्लास्टिक सर्जरी विभाग पहुंचे, जहां करीब चार घंटे बाद बाद डॉक्टर आये और बच्चे को वापस फिर ट्रामा सेन्टर भेज दिया। ट्रामा सेन्टर में परिजनों को चौथे तल पर भेजा गया। वहां भी सही जवाब न मिलने पर परिजन हताश होकर वापस लौट गये। परिजनों का कहना है कि केजीएमयू में बेहतर इलाज मिलेगा, यह सोचकर यहां आये थे लेकिन यहां निराशा ही हाथ लगी। पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डा. जेडी रावत मामले की जानकारी होने से इंकार किया है।

RELATED ARTICLES

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

गोरखपुर, वाराणसी, अयोध्या समेत 16 जिलों में तीन महीने में घर पर नहीं हुई डिलीवरी

योगी सरकार ने मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य में हासिल की बड़ी उपलब्धि,आशा कार्यकर्ताओं, एंबुलेंस सेवाओं और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का अहम योगदान लखनऊ। प्रदेश सरकार ने...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...