back to top

विलियम्सन के आने से मजबूत हुआ न्यूजीलैंड, फिर भी बांग्लादेश कर सकती है चित    

चेन्नई। आत्मविश्वास से ओतप्रोत न्यूजीलैंड टीम को विश्व कप में अपनी स्थिति और मजबूत करने के लिये चेपॉक की धीमी पिच पर बांग्लादेश के खिलाफ शुक्रवार के मैच में स्पिनरों से सावधान रहना होगा।

न्यूजीलैंड (प्लस। . 958), भारत (प्लस 1.5)और पाकिस्तान (प्लस 0.92) के चार चार अंक है लेकिन रनरेट के मामले में कीवी टीम आगे है। इस मैच को जीतने पर उनकी स्थिति और मजबूत हो जायेगी।

नियमित कप्तान केन विलियमसन के आने से न्यूजीलैंड का आक्रमण और मजबूत हुआ है। वह इंग्लैंड और नीदरलैंड के खिलाफ नहीं खेल सके थे और विलियमसन की जगह टॉम लाथम ने कप्तानी की थी।

विलियमसन बेहतरीन वनडे बल्लेबाज हैं और स्पिनरों को बखूबी खेलते हैं। उन्होंने मैच से पहले प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,  मेरे लिये यह लंबा समय रहा (चोट के बाद से)। विश्व कप टीम में लौटकर खुश हूं और रोमांचित भी।

तेज गेंदबाज टिम साउदी हालांकि नहीं खेल सकेंगे जो अंगूठे की सर्जरी के बाद फिट नहीं हुए हैं। विलियमसन ने कहा, टिम तेजी से ठीक हो रहा है लेकिन कल का मैच नहीं खेलेगा।

कीवी टीम के सामने हालांकि अब चयन की दुविधा होगी क्योंकि विलियमसन की जगह तीसरे नंबर पर उतरे रचिन रविंद्र ने एक शतक और एक अर्धशतक बनाया। अब उसे बाहर करना मुश्किल होगा।

शीर्षक्रम के बल्लेबाजों विल यंग, डेवोन कोंवे और डेरिल मिशेल ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। वैसे एम ए चिदंबरम स्टेडियम की पिच पर न्यूजीलैंड को रनों की काफी जरूरत होगी क्योंकि भारत और आस्ट्रेलिया के बीच रविवार को खेले गए मैच में पिच से टर्न मिल रही थी। ऐसे में स्पिनरों की भूमिका अहम हो सकती है।

पिछले मैच में इंग्लैंड से हारने के बावजूद बांग्लादेश की ताकत उसके स्पिनर साबित हो सकते हैं। कप्तान शाकिब अल हसन, मेहदी हसन और मेहदी हसन मिराज ने दो मैचों में 11 विकेट लिये हैं। उनसे इस प्रदर्शन को दोहराने की उम्मीद होगी।

न्यूजीलैंड के पास भी मिचेल सेंटनेर हैं जो इस विश्व कप में सर्वाधिक सात विकेट ले चुके हैं। बांग्लादेश को अपने सीनियर बल्लेबाजो शाकिब, मुशफिकुर रहीम, लिटन दास और नजमुल शांतो से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

तेज गेंदबाजी में न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी है जिसके पास ट्रेंट बोल्ट, मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्युसन जैसे गेंदबाज हैं। आईपीएल की वजह से उन्हें यहां के हालात की अच्छी जानकारी भी है। दोनों टीमों का वनडे में 41 बार सामना हुआ है और न्यूजीलैंड ने 30 बार जीत दर्ज की है , बांग्लादेश ने दस मैच जीते और एक बेनतीजा रहा। 

टीमें :


बांग्लादेश: शाकिब अल हसन (कप्तान), लिट्टन दास, तंजीद हसन तमीम, नजमुल हुसैन शंटो, तौहीद ह्म्दय, मुशफिकुर रहीम, महमूदुल्लाह रियाद, मेहदी हसन मिराज, नासुम अहमद, महेदी हसन, तास्किन अहमद, मुस्ताफिजुर रहमान, हसन महमूद, शरीफुल इस्लाम और तंजीम हसन साकिब।

न्यूजीलैंड : केन विलियमसन (कप्तान) , टॉम लाथम, डेवोन कोंवे, विल यंग, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशाम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, मिशेल सेंटनेर, ईश सोढी, टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्ग्युसन, मैट हेनरी।

मैच का समय : दोपहर दो बजे से।

RELATED ARTICLES

पंत और जुरेल के अर्धशतक की मदद से भारत के लंच तक छह विकेट पर 419 रन

कोलंबो। ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल के नाबाद अर्धशतकों की मदद से भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे एवं अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

नीरज चोपड़ा दूसरे स्थान पर रहे, पथिरागे ने लुसाने डायमंड लीग में खिताब जीता

लुसाने। भारतीय भाला फेंक के दिग्गज खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने एक साल से अधिक समय में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, लेकिन शुक्रवार को यहां...

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...

मथुरा में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोर की करंट लगने से मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोरों में से एक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के...

मथुरा में 251 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने फरह पुलिस के सहयोग से जैविक खाद के कट्टों के बीच...

मुजफ्फरनगर में मामा के घर किशोरी फंदे पर लटकी मिली

मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में 16 वर्षीय किशोरी अपने मामा के घर की छत से फंदे पर लटकी मिली। पुलिस ने...

पंत और जुरेल के अर्धशतक की मदद से भारत के लंच तक छह विकेट पर 419 रन

कोलंबो। ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल के नाबाद अर्धशतकों की मदद से भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे एवं अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के...

अच्छे दिनों का दावा करने वाली मोदी सरकार बताए कि गरीब और मध्यम वर्ग आखिर कैसे गुज़ारा करे? : कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने प्याज की कीमतों में उछाल को लेकर सोमवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि महंगाई और...