back to top

IND vs NZ : भारत ने फिर छीनी न्यूजीलैंड से जीत, श्रृंखला में किया क्लीन स्वीप

माउंट मोनगानुई। जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों ने एक बार फिर जबर्दस्त वापसी का बेजोड़ नमूना पेश करके जीत की तरफ बढ़ रहे न्यूजीलैंड को रविवार को यहां पांचवें और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय में सात रन से हार का स्वाद चखाया।

पिछले दोनों मैच सुपर ओवर में जीतने वाले भारत ने इस तरह से पांच मैचों की श्रृंखला में 5-0 से क्लीन स्वीप किया। भारत ने तीसरी बार तीन या इससे अधिक मैचों की श्रृंखला में क्लीनस्वीप किया है। न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने अपनी टीम को अच्छी वापसी दिलाकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करने वाले भारत को तीन विकेट पर 163 रन ही बनाने दिए।

भारतीय गेंदबाजों ने यह वापसी तब की जबकि शिवम दुबे के एक ओवर में 34 रन बने थे। इस तरह से भारत किसी एक ओवर में 30 से अधिक रन देने के बावजूद जीत दर्ज करने वाली पहली टीम बन गया। बुमराह ने अपने पहले ओवर में ही मार्टिन गुप्टिल (दो) को पगबाधा आउट किया जबकि वाशिंगटन सुंदर ने अगले ओवर में कोलिन मुनरो (छह गेंद पर 15) को बोल्ड करके उनके तेवरों पर विराम लगाया। टॉम ब्रूस के रन आउट होने से स्कोर तीन विकेट पर 17 रन हो गया।

लेकिन टेलर और सीफर्ट ने सहजता से बल्लेबाजी की। राहुल ने दसवां ओवर दुबे को सौंपा। टेलर और सीफर्ट ने इस ओवर में चार छक्कों और दो चौकों की मदद से 34 रन बटोरे। इस तरह से यह टी20 क्रिकेट का दूसरा सबसे महंगा ओवर बन गया। न्यूजीलैंड का स्कोर तीन विकेट पर 116 रन था और वह सुगमता से लक्ष्य की तरफ बढ़ रहा था लेकिन तभी सीफर्ट अर्धशतक पूरा करने के तुरंत बाद नवदीप सैनी की गेंद पर मिडविकेट पर कैच दे बैठे। उन्होंने पांच चौके और तीन छक्के लगाए।

बुमराह ने नए बल्लेबाज डेरिल मिशेल को बोल्ड कर दिया। मिशेल सैंटनर (छह) और स्कॉट कुगलीन ने दबाव में ठाकुर की गेंदों पर हवा में कैच लहराए। टेलर ने सैनी की बाहर जाती गेंद को छेड़कर विकेटकीपर राहुल को कैच दे दिया। ईश सोढ़ी (नाबाद 16) ने दो छक्के लगाए लेकिन इससे हार का अंतर ही कम हुआ। इससे पहले स्कॉट कुगलीन (25 रन देकर दो) और हामिश बेनेट (21 रन देकर एक) की अगुवाई में कीवी गेंदबाजों ने अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। राहुल के आउट होने से भारतीय लय गड़बड़ाई जबकि इसके बाद रोहित पिंडली की चोट के कारण पवेलियन लौट गए। रोहित के बाहर लौटने के बाद भारत ने अंतिम 20 गेंदों पर केवल 25 रन बनाए।

इनमें साउदी (चार ओवर 52 रन) का अंतिम ओवर भी शामिल हैं जिसमें मनीष पांडे (चार गेंदों पर नाबाद 11) ने छक्का और चौका लगाया। अय्यर ने 12वें ओवर में क्रीज पर कदम रखने पर साउदी और मिशेल सैंटनर पर छक्के लगाए थे लेकिन डेथ ओवरों में वह अपेक्षित तेजी नहीं दिखा पाए। रोहित की जगह पारी की शुरुआत करने वाले संजू सैमसन (दो) दूसरी बार मौके का फायदा नहीं उठा पाए और दूसरे ओवर में ही शार्ट कवर पर कैच देकर पवेलियन लौट गए।

राहुल ने न्यूजीलैंड के कार्यवाहक कप्तान साउदी के एक ओवर में एक छक्का और दो चौके लगाए और फिर कुगलीन पर खूबसूरत छक्का लगाया। रोहित ने सैंटनर और ईश सोढ़ी पर सहजता से छक्के लगाए। उन्होंने रिटायर्ड हर्ट होने से पहले साउदी पर चौका जड़कर 35 गेंदों पर अपना 21वां अर्धशतक पूरा किया। इन दोनों टीमों के बीच तीन वनडे और दो टेस्ट मैचों की श्रृंखलाएं होंगी।

RELATED ARTICLES

केंद्र सरकार और सीजेपी की बैठक खत्म, मुआवजा और FIR वापसी पर सहमति, इस्तीफे पर 25 जुलाई को होगा फैसला

नई दिल्ली। केंद्र सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के बीच शुक्रवार को ‘कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया’ में अहम बैठक हुई। करीब 10 मिनट...

पेपर संशोधन बिल हुआ मंजूर,10 साल की सजा और 10 करोड़ रुपये जुर्माने का होगा प्रावधान

नई दिल्ली। प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक की घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार ने कड़ा कदम उठाया...

सीएम योगी का अधिकारियों को निर्देश, लोगों की समस्याओं का शीघ्रता से हो समाधान

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में ‘जनता दर्शन’ के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों...

रेनोवेशन के कारण बंद पड़े आडिटोरियम से शहर के रंगकर्मी निराश

लखनऊ। उत्तर भारत की सांस्कृतिक राजधानी होने का गौरव रखने वाले लखनऊ शहर में आज अपनी समृद्ध नाट्य परंपरा को प्रदर्शित करने के लिए...

दीक्षारम्भ-2026 का आयोजन आज से

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ एवं स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम का आयोजन 25 जुलाई...

भाषण प्रतियोगिता में राधिका यादव को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति पखवाड़ा का शुभारम्भलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में 23 जुलाई से 08 अगस्त,...

ऋषि का सद्ज्ञान जीवन जीने की कला सिखाता है : उमानन्द शर्मा

468वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत कृष्णा पब्लिक स्कूल, रतन...

भातखण्डे की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल बढ़ा

अग्रिम आदेश तक पद पर बनी रहेंगीलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल एक बार फिर बढ़ा दिया गया है....

आज से लगेगा चातुर्मास, मांगलिक कार्याें पर लग जायेगा विराम

लखनऊ। हर साल देवशयनी एकादशी से चातुर्मास की शुरूआत होती है, क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु चार माह के लिए योग निद्रा में चले...