back to top

मंदिरों में दर्शन के साथ शुरू हुआ लखनऊ वासियों का नया साल

मनकामेश्वर, हनुमान सेतु, राजेंद्र नगर महाकाल मंदिर में लगी रही लंबी कतार
लखनऊ। नव वर्ष की नई सुबह और नई उम्मीदों की पहली भोर का स्वागत लोगों ने मंदिरों में भगवान के सामने सर नवाकर किया। भगवान का दर्शन पूजन कर लोगों ने सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और जीवन में शांति की कामना की। इस खास दिन को देखते हुए कई मंदिरों को फूलों और गुब्बारों से सजाया गया। कहीं भोलेनाथ का भांग मेवा से शृंगार हुआ। कहीं अखंड हरिनाम संकीर्तन से नववर्ष के पहले दिन की शुरूआत हुई। मंदिर दिनभर जयकारों से गूंजते रहे। शीतलहर की परवाह किए बगैर भोर से ही मंदिरों में दर्शनार्थियों की आधा-आधा किलोमीटर तक लम्बी कतारें लगी रहीं। भक्तों की अपार भीड़ के कारण शहर के सभी प्रमुख मंदिरों के आस-पास की रोड़ पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही।

हनुमान जी का सिंदूर से अभिषेक:
आज 2026 का प्रथम दिन लेटे हुए हनुमान जी के सानिध्य में धूमधाम और सनातन रीति के अनुसार संपन्न हुआ। सुबह भक्तों ने हनुमान जी का सिंदूर से अभिषेक किया। इसके उपरांत भव्य श्रृंगार किया गया। लोग जन कल्याण के लिए सुबह 10 बजे से 12 बजे तक हवन संपन्न हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए यज्ञ में भागीदारी की। ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ विवेक तागड़ी ने बताया कि लेटे हुए हनुमान जी मंदिर में कल वर्ष के अंतिम दिन शाम को भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजनों पर मंत्रमुग्ध होकर लोगों ने जमकर नृत्य और जयकारे लगाये। लोग वर्ष का प्रथम दिन भगवान के निकट प्रार्थना से बनाएं जिससे उनका जीवन और सार्थक हो सके। सचिव पंकज सिंह भदोरिया द्वारा मंदिर में फूलों का भव्य श्रृंगार कराया गया।

दर्शनार्थियों की लगी लंबी कतारें:
नए वर्ष के पहले दिन गुरुवार को डालीगंज स्थित मनकामेश्वर मंदिर मठ में भोर से ही भक्तों की लाइन लग गई। मंदिर को फूलों और गुब्बारों से सजाया गया था। भक्तों ने घंटों इंतजार करने के बाद भोलेबाबा के दर्शन किए। यहां सावन के सोमवार जैसा नजारा दिखा। वहीं कई लोगों ने लम्बेश्वर महादेव मंदिर में भी दर्शन किए।
हनुमान सेतु मंदिर में भी भक्तों का लम्बी कतार देखी गई। हाथों में पूजन-सामग्री व प्रसाद लिए श्रद्धालुओं दर्शन की आस में लगाए खड़े रहे। लोगों ने घंटो इंतजार के बाद दर्शन किए। वहीं बीरबल साहनी मार्ग स्थित खाटू श्याम मंदिर के बाहर आधा किलोमीटर तक लाइन लगी रही। केडी सिंह बाबू स्टेडियम के पीछे हनुमत धाम व शनिदेव मंदिर में भी दर्शनार्थियों का दिनभर तांता लगा रहा। अलीगंज हनुमान मंदिर में भक्तों का जमावड़ा रहा।

शाम को विश्व शांति की कामना से हुई आरती
राजेन्द्र नगर स्थित श्री महाकाल मंदिर में भोलेनाथ का श्रृंगार भांग व मेवा से किया गया। मंदिर संयोजक अतुल मिश्रा ने बताया कि शाम को विश्व शांति की कामना और लोगों की सुख, समृद्धि के लिए विशेष आरती हुई। महिला मंडल की कार्यकतार्ओं व सदस्यों ने भजन प्रस्तुत किए।

इस्कॉन मंदिर में हुआ अखंड हरिनाम संकीर्तन:
सुशांत गोल्फ सिटी स्थित इस्कॉन मंदिर में नववर्ष का प्रारंभ अखंड हरिनाम संकीर्तन से किया गया ’ बड़ी संख्या में आए भक्तों ने उत्साहपूर्वक संकीर्तन व नृत्य किया। इस्कॉन मंदिर अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु ने मंदिर में आये भक्तों से गीता पढ़ने और गीता पढ़ाने, गीता सुनने और गीता सुनाने का निवेदन किया इसके साथ ही अमीनाबाद स्थित हनुमान मंदिर, चौक स्थित कोनेश्वर महादेव मंदिर, बड़ी काली जी मंदिर, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर, सदर स्थित द्वादश ज्योर्तिलिंग, इंदिरा नगर स्थित बाबा भूतनाथ मंदिर, चिनहट स्थित छोहरिया माता मंदिर समेत अन्य मंदिरों में नववर्ष के पहले दिन भगवान का दर्शन करने वालों की भीड़ रही।

ग्रामीण क्षेत्र के मंदिरों में भी उमड़े भक्त:
नववर्ष पर ग्रामीण क्षेत्र के मंदिरों में भी दर्शन करने वालों की भीड़ रही। बीकेटी स्थित मां चंद्रिका देवी मंदिर में दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा। वहीं मोहनलालगंज स्थित प्राचीन कालेबीर बाबा मंदिर, शितला माता मंदिर, निगोहा का अन्नपूर्णा मंदिर के साथ ही लखनऊ -उन्नाव सीमा पर स्थित भंवरेश्वर मंदिर में भी बड़ी संख्या में लोगों ने दर्शन किये। नगराम के समेसी कस्बा स्थित राकश बीर बाबा मंदिर पर तहरीर भोज का आयोजन किया गया। यहां 51 कन्याओं को भोज कराकर भंडारे का शुभारंभ हुआ।

चर्चो में प्रार्थना के साथ नव वर्ष का हुआ स्वागत:
नव वर्ष के प्रथम दिवस पर शहर के चर्च में प्रार्थना के साथ नए वर्ष का स्वागत किया गया। इस दौरान देश में शांति, भाईचारे और विकास के लिए दुआ मांगी गई। किसी चर्च में माता मरियम का पर्व मनाया गया तो कहीं मेले का आयोजन हुआ। गीत-संगीत के बीच पादरियों ने प्रभु का संदेश दिए। हजरतगंज स्थित सेंट जोसफ कैथड्रल में वर्ष का पहला दिन मां मरियम के पर्व के रूप में मनाया गया। सुबह प्रार्थना सभा हुई। इसके बाद सभी एक दूसरे से मिले और नव वर्ष की बधाई दी। पादरी डोनाल्ड डिसूजा ने शुभकामनाएं दीं। अलीगंज स्थित असेंबली आॅफ बिलीवर्स चर्च में सुबह नए साल की आराधना हुई। इसके बाद वर्तिका व स्नेहा ने प्रभु ईशु के गीत गाए।
&&&&&&&&&&&&

खाटू श्याम मंदिर में हजारों भक्तों ने किये बाबा के दर्शन

लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित से श्री खाटू श्याम मंदिर में श्री श्याम परिवार द्वारा नए साल में आए बाबा तुमको रिझाने कार्यक्रम में कोलकाता के सुप्रसिद्ध भजन गायक रवि बेनीवाल द्वारा भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महामंत्री रुपेश अग्रवाल ने बताया कि आंग्ल नव वर्ष के प्रथम दिन को ध्यान पर रखते हुए मंदिर प्रशासन ने आने वाले भक्तों के लिए बैरिकइटिंग की व्यवस्था किया जिससे बिना रुकावट भक्तों को दुर्लभ दर्शन हो सके। प्रवक्ता अनुराग साहू बताया कि आंग्ल नए साल से अवसर पर मंदिर का कपाट सुबह 5 बजे से भक्तों के लिए खोल दिया गया और पूरे दिन लाखों को संख्या में श्रीश्याम भक्त हाथ में मोर पंख, दूसरे हाथ मिस्त्री प्रसाद और लफ्जों पर जय श्री श्याम का घोष करते हुए श्री श्याम बाबा के दर्शन देखा गया। शाम को कलकत्ता के सुप्रसिद्ध भजन गायक रवि बेरीवाल के भजन नॉन स्टॉप श्रीश्याम भजनों से सारा वार्तावरण भक्तिमय कर दिया लोग झूमते नचते बाबा को भजनों से रिझा रहें थे। कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल अग्रवाल ने ने बताया कि लगभग ढाई लाख से अधिक भक्तों ने श्याम बाबा के नव वर्ष पर दर्शन किए।

लाल-लाल चुनरी से मां की महिमा का किया गुणगान


लखनऊ। मठ श्री बड़ी काली जी मंदिर में माँ की असीम कृपा से आयोजित भव्य माता की चौकी एवं भजन संध्या में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में दूर-दराज से आए भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने माँ के दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया।
मीडिया प्रभारी अभय उपाध्याय ने बताया भजन संध्या में देश के प्रसिद्ध भजन गायकों ने अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से वातावरण को पूर्णत: भक्तिमय बना दिया। प्रसिद्ध भजन गायक राम प्रताप लखा ने अपने लोकप्रिय भजन लाल-लाल चुनरी से माँ की महिमा का गुणगान किया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। वृंदावन धाम से पधारे चंदन अवस्थी ने अपने सुप्रसिद्ध भजन बन महाकाल की काली की प्रस्तुति देकर पूरे पंडाल को जयकारों से गुंजायमान कर दिया। भक्ति संगीत की लोकप्रिय गायिका सुश्री साक्षी कंधारी ने सब झूमो नाचो, मैया आने वाली है, चुनदरी उड़ रही है रथ पर चढ़ने वाली है भजन के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति की लय में झूमने पर विवश कर दिया। वहीं शुभम पांडेय ने भावपूर्ण भजन माता की अरदास प्रस्तुत कर माँ के चरणों में अपनी विनम्र प्रार्थना अर्पित की, जिससे वातावरण और भी अधिक भावुक एवं आध्यात्मिक हो गया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं पर माँ की कृपा स्पष्ट रूप से झलक रही थी। अंत में सभी भक्तों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें प्रसाद ग्रहण कर सभी ने स्वयं को धन्य महसूस किया। मठ श्री बड़ी काली जी मंदिर प्रबंधन समिति ने कार्यक्रम में पधारे सभी श्रद्धालुओं, कलाकारों एवं सेवाभावी कार्यकतार्ओं का आभार व्यक्त करते हुए माँ से सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
मीडिया प्रभारी अभय उपाध्याय ने बताया मंदिर में आज मुख्य रूप से प्रबंधक देवराज सिंह आचार्य आदर्श मिश्रा विजय गुप्ता राहुल तुषार विकास तिवारी मेघनाश मातृशक्ति सेविका आशा तिवारी माला गुप्ता शालनी लक्ष्मी एवं अन्य सेवादार उपस्थित रहे।

भगवान झूलेलाल की हुई पूजा अर्चना
सिंधी समाज ने नववर्ष के पहले दिन गुरुवार को भगवान झूलेलाल जी की पूजा-अर्चना कर विश्व बहिराणा दिवस धूमधाम से मनाया। इस मौके पर शहर की सभी सिंधी पंचायतों ने अपने क्षेत्र से बहिराणा साहिब जी को बड़ी थाली में सजाकर, सर पर रखकर गोमती तट स्थित झूलेलाल वाटिका पहुंचे। यहां पर ढोल की मधुर थाप पर सिंधी समाज की महिलाओं व पुरुषों ने जमकर नृत्य किया। भगवान झूलेलाल जी का जयकारा लगाते हुए गोमती नदी में बहिराणा साहिब को विसर्जित किया। इस मौके पर सिंधु सभा के चेयरमैन श्याम कृषनानी, अध्यक्ष अशोक मोतियानी, महामंत्री संजय जसवानी, मेला कमेटी के अध्यक्ष रतन मेघानी, अशोक चांदवानी, सुदाम चंद, हंस राज समेत बड़ी संख्या में सिंधी महिलाओं मौजूद रहीं। इस अवसर पर सिंधी समाज के लोगों को संकल्प दिलाया गया कि समाज के लोग जब भी मिलेंगे वह इपने ईष्ट देव भगवान झूलेलाल जी नाम लेकर यानी जय झूलेलाल कहकर अभिवादन करेंगे।

RELATED ARTICLES

गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी

इस्कॉन भक्तों द्वारा अर्पित किये गये 56 भोगलखनऊ। इस्कॉन मन्दिर अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभुजी के दिशा-निर्देशन में लखनऊ एवं आस-पास के भक्तों ने श्रील...

‘स्याल्दे बिखौती मेला’ में दिखी पहाड़ों की कला-संस्कृति

महिलाओं व पुरूषों द्वारा सामूहिक झोड़ा नृत्य का जबर्दस्त प्रदर्शन कियालखनऊ। श्री रामलीला समिति पर्वतीय महापरिषद शाखा गोमती नगर के तत्वावधान में आज मंगलवार...

सुख-समृद्धि का प्रतीक बैसाखी पर्व आज, गुरुद्वारों में सजेगा दीवान

लखनऊ। बैसाखी को फसल का त्योहार माना जाता है। इसे विशेष रूप से पंजाब और हरियाणा राज्यों में मनाया जाता है। यह त्योहार रबी...

उल्लास के साथ मनाया गया बैसाखी पर्व, गुरुद्वारों में सजा विशेष दीवान

लखनऊ। शहर के गुरुद्वारों में बैसाखी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर गुरुद्वारों को रंगी बिरंगी झालरों...

गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी

इस्कॉन भक्तों द्वारा अर्पित किये गये 56 भोगलखनऊ। इस्कॉन मन्दिर अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभुजी के दिशा-निर्देशन में लखनऊ एवं आस-पास के भक्तों ने श्रील...

‘स्याल्दे बिखौती मेला’ में दिखी पहाड़ों की कला-संस्कृति

महिलाओं व पुरूषों द्वारा सामूहिक झोड़ा नृत्य का जबर्दस्त प्रदर्शन कियालखनऊ। श्री रामलीला समिति पर्वतीय महापरिषद शाखा गोमती नगर के तत्वावधान में आज मंगलवार...

बुध प्रदोष व्रत आज, भक्त करेंगे शिवजी की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत को बेहद पवित्र और फलदायी माना जाता है. यह व्रत भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना के...

खरमास समाप्त, आज से शुरू होंगे मांगलिक कार्य

लखनऊ। हिंदू धर्म में किसी भी शुभ या मांगलिक कार्य को करने से पहले सही मुहूर्त का चयन बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता...

बिहार के सम्राट होंगे चौधरी… 15 अप्रैल को लोक भवन में लेंगे शपथ

पटना। बिहार की राजनीति में आज एक ऐतिहासिक मोड़ आया है, जब नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर अपने करीब दो दशक...