back to top

किरण राव की फिल्म लापता लेडीज का नया गाना ‘बेड़ा पार’ हुआ रिलीज

किरण राव द्वारा निर्देशित जियो स्टूडियोज और आमिर खान प्रोडक्शंस की ‘लापता लेडीज’ की रिलीज में अब कुछ ही दिन बाकी है। ऐसे में मेकर्स दर्शकों के उत्साह को लगातार बढ़ा रहे है और अब उन्होंने फिल्म से नया गाना ‘बेड़ा पार’ जारी किया है। इससे पहले रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर और दोनों गानों ‘डाउटवा’ और ‘सजनी’ को दर्शकों से प्यार और सराहना मिली है।

बता दें, इस फिल्म के ट्रेलर ने किरण राव द्वारा बनाई गई दुनिया में लोगों की दिलचस्पी खूब बढ़ाई और यह उनसे एक खूबसूरत और मनोरंजक दुनिया का वादा करती है, जहां उन्होंने भारत में बसी एक कहानी पेश की है।वहीं फिल्म के बेड़ा पार गाने की बात करें, तो ये दर्शकों को फिल्म की ग्रामीण दुनिया में ले जाता है और शादी की विदाई थीम पर है। इस गाने को सोना महापात्रा ने अपनी आवाज दी हैं और इसके बोल प्रशांत पांडे ने लिखे हैं। जबकि इस गाने को कंपोज राम संपत ने किया है। ये गाना विंटेज वाइब्स देता है।

ऐसे में यह देखने के लिए वास्तव में उत्साह बढ़ गया है कि निर्देशक किरण राव इस बार क्या लाने वाली हैं। जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत, ‘लापता लेडीज’ किरण राव द्वारा निर्देशित और आमिर खान और ज्योति देशपांडे द्वारा निर्मित है। यह फिल्म आमिर खान प्रोडक्शंस और किंडलिंग प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाई गई है, जिसकी स्क्रिप्ट बिप्लब गोस्वामी की अवॉर्ड विनिंग कहानी पर आधारित है। फिल्म के स्क्रीनप्ले और डायलॉग को स्नेहा देसाई द्वारा लिखा गया है, जबकि बाकी डायलॉग्स को दिव्यनिधि शर्मा द्वारा लिखा गया है। फिल्म 1 मार्च 2024 को रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है।

RELATED ARTICLES

फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने वर्ल्डवाइड कमाये 1783 करोड़

रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के 32 दिन पूरे कर लिए हैं मुंबई। आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज'...

42 वर्षीय अर्चना पूरन सिंह को कोई काम नहीं दे रहा है…एक इंटरव्यू में बयां किया अपना दर्द

मुंबई। फिल्म 'निकाह' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अर्चना पूरन सिंह आज 'कपिल शर्मा शो' की जज के तौर पर पहचानी जाती हैं।...

मनोज तिवारी का गाना ‘राजा पैदल ना चले’ रिलीज

दमदार आवाज और शानदार अंदाज का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगालखनऊ। मनोज तिवारी अचानक ही अपने नए गाने के साथ आ जाते हैं और...

फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने वर्ल्डवाइड कमाये 1783 करोड़

रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के 32 दिन पूरे कर लिए हैं मुंबई। आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज'...

42 वर्षीय अर्चना पूरन सिंह को कोई काम नहीं दे रहा है…एक इंटरव्यू में बयां किया अपना दर्द

मुंबई। फिल्म 'निकाह' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अर्चना पूरन सिंह आज 'कपिल शर्मा शो' की जज के तौर पर पहचानी जाती हैं।...

संघर्षरत लखनऊ के खिलाफ जीत की राह पर लौटने की कोशिश करेगा राजस्थान

लखनऊ। लगातार दो हार से आहत राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने शुरूआती प्रदर्शन से प्रेरणा लेकर लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ बुधवार को...

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह का निधन, राहुल गांधी ने शोक संवेदना जताई

जौनपुर/ लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अरुण कुमार सिंह मुन्ना का निधन हो गया। वह 85 वर्ष के...

राज्यसभा के पूर्व सदस्य डॉ. गोपालराव पाटिल का निधन

लातूर (महाराष्ट्र)। राज्यसभा के पूर्व सदस्य और प्रख्यात बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. गोपालराव पाटिल का मंगलवार सुबह यहां निधन हो गया। वह 94 वर्ष...

राष्ट्रपति मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री मोदी ने सिविल सेवा दिवस पर लोक सेवकों को बधाई दी

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को सिविल सेवा दिवस पर लोक सेवकों को बधाई...