back to top

देश की नींव को कमजोर करने वाले हैं नए कृषि कानून : राहुल गांधी

रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र द्वारा लाए गए नए कृषि कानूनों को किसानों, मजदूरों तथा देश की नींव को कमजोर करने वाला बताते हुए शनिवार को भरोसा जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन कानूनों पर पुनर्विचार करेंगे। गांधी रविवार को राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में राज्योत्सव कार्यक्रम को वीडियो लिंक के माध्यम से संबोधित कर रहे थे।

राहुल गांधी ने इस दौरान राज्य की जनता को बधाई दी और कहा, यह मुश्किल समय है। देश में कोविड महामारी तेजी से फैल रही है। ऐसे समय में जो कमजोर लोग होते हैं उन्हें सबसे ज्यादा कठिनाई होती है। किसान, मजदूर, छोटे दुकानदार, हमारी माताएं, बहनें, हमारे युवा, इन को सबसे ज्यादा कठिनाई होती है। उन्होंने कहा, देश में किसान की हालत के बारे में सभी को जानकारी है। किसानों की आत्महत्या की खबरें मिलती रहती हैं।

एक तरह से देश ने स्वीकार कर लिया है कि किसान आत्महत्या करते हैं, लेकिन हमें स्वीकार नहीं करना है। हमें किसान, मजदूर, छोटे दुकानदारों की रक्षा करनी चाहिए। उनके साथ मिलकर खड़ा होना चाहिए, क्योंकि किसान और मजदूर इस देश की नींव हैं। अगर वह कमजोर होंगे तब यह नींव कमजोर होगा। यदि हम उनकी रक्षा करते हैं तब देश मजबूत होगा।

गांधी ने कहा कि मुझे दुख हो रहा है कि देश में किसानों पर आक्रमण हो रहा है। उन्होंने कहा, मैंने कुछ दिनों पहले बिहार में चुनावी भाषण में कहा था कि समर्थन मूल्य और मंडियों की जरूरी जगह है। यह किसानों और मजदूरों की रक्षा करते हैं। यदि इस व्यवस्था को खत्म कर देंगे तब हमारे किसान और मजदूर नष्ट हो जाएंगे। नींव कमजोर हो जाएगी। इसलिए हम कृषि से संबंधित तीन कानूनों के खिलाफ पूरे देश में लड़ रहे हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री से कहा है कि इस विषय पर वह फिर से सोचें। मंडी और समर्थन मूल्य की प्रणाली में कोई कमी है तब उसे सुधारा जाए लेकिन व्यवस्था को खत्म न किया जाए। मुझे पूरा भरोसा है कि देश के किसानों की भावनाएं सामने आएंगी तब प्रधानमंत्री इन तीन कानूनों पर पुनर्विचार करेंगे। राज्योत्सव के प्रथम चरण के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के 18.38 लाख किसानों के खाते में राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किश्त का अंतरण किया।

वहीं इस कार्यक्रम में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजना और मुख्यमंत्री शहरी झुग्गी बस्ती स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत राज्य के 30 नगरीय झुग्गी इलाकों में सचल अस्पताल सह प्रयोगशाला का शुभारंभ किया गया। इन नए कार्यक्रमों को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि राज्य सरकार ने जो कार्यक्रम शुरू किए हैं वह नींव को सुरक्षा करने वाले कार्यक्रम हैं। इससे न केवल किसानों या युवाओं को फायदा होगा बल्कि देश को मजबूती मिलेगी।

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजना को लेकर गांधी ने कहा कि हिंदी और स्थानीय भाषाओं की अपनी जगह है लेकिन अंग्रेजी भाषा युवाओं को विश्व भर में मौका देती है। उनका मानना है कि गरीब से गरीब व्यक्ति को बड़े से बड़ा मौका मिलना चाहिए। गांधी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के पास जल, जंगल, जमीन सब है। छत्तीसगढ़ गरीब प्रदेश नहीं है, यहां की जनता गरीब है। छत्तीसगढ़ में जो धन है वह चुने हुए हाथों में नहीं जाना चाहिए। यह धन प्रत्येक नागरिक का है। सभी के हाथ में जाना चाहिए।

यह छत्तीसगढ़ को बनाने के लिए जाना चाहिए। स्कूल और कॉलेज में जाना चाहिए विश्वविद्यालय, अस्पताल खोलने में जाना चाहिए। मुझे खुशी है कि हमारी पूरी टीम मिलकर छत्तीसगढ़ में यह काम कर रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ उनके मंत्रिमंडल के सदस्य, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक समेत राज्य के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...

मथुरा में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोर की करंट लगने से मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोरों में से एक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के...

मथुरा में 251 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने फरह पुलिस के सहयोग से जैविक खाद के कट्टों के बीच...

शिवालयों में गूंजा बम-बम भोले, भक्तों ने लिया महादेव का आशीर्वाद

सावन के चौथे व अंतिम सोमवार पर राजधानी के सभी शिव मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की कतार, भोर में हुई भस्म आरती लखनऊ। सावन के...

सावन का चौथा व अंतिम मंगला गौरी व्रत आज

लखनऊ। 25 अगस्त मंगलवार को श्रावण महीने का चौथा मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा। इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि...

रिद्धि किशोर व डंडा को सृजन सम्मान

मिकतक विशेष रहा आज का सृजन समारोह लखनऊ। यू पी प्रेस क्लब व उत्तर प्रदेश साहित्य सभा द्वारा आज 172 वां सृजन सम्मान वरिष्ठ हास्य...

भातखण्डे की कार्य परिषद बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की महत्वपूर्ण बैठक कुलपति प्रो. मांडवी सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में...

पुस्तक भारत की महिला काव्य रत्न का लोकार्पण

विश्व रचनाकार मंच ने महिला रचनाकारों को किया सम्मानित लखनऊ। विश्व हिन्दी रचनाकार मंच दिल्ली ने लखनऊ के प्रेस क्लब में नारी रत्न सम्मान समारोह...

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...