back to top

नकारात्मक सोच वालों ने मंदिर आंदोलन को बदनाम किया : योगी

गोरखपुर (उप्र)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों अयोध्या में राम मंदिर का शिलान्यास होना, साबित करता है कि मंदिर आंदोलन सकारात्मक था और नकारात्मक सोच रखने वाले लोगों ने ही इस मुहिम को बदनाम किया। योगी ने यहां 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से बनने वाली 37 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने के बाद उपस्थित जनसमूह से कहा, पिछली सरकारें हरेक विवाद को लटकाना चाहती थीं। जो लोग कहते थे कि राम तो काल्पनिक हैं, अब वो कहने लगे हैं कि राम तो सबके हैं…. यह है परिवर्तन।

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, जो राम भक्तों पर गोली चलाते थे और कहते थे कि राम का तो अस्तित्व है ही नहीं, आज उनको भी राम भक्तों की ताकत का एहसास हो गया है। अब वे कह रहे हैं कि राम तो सबके हैं। कारसेवा के समय हम यही तो कहते थे कि राम तो सबके हैं, इसलिए राम जन्मभूमि के आंदोलन का विरोध ना करे। अंतत: राम भक्तों ने जो सेवा की, वे विजई हुए।

मुख्यमंत्री ने कहा, पांच अगस्त 2020 को अयोध्या में राम मंदिर का शिलान्यास प्रधानमंत्री मोदी जी के हाथों होना, इस बात को साबित करता है कि राम जन्मभूमि के लिए चलाया गया आंदोलन एक सकारात्मक आंदोलन था और वह कहीं भी नकारात्मक नहीं था। उस आंदोलन का विरोध करने वाले लोग नकारात्मक सोचते थे और इसलिए उसे बदनाम करते थे। जब वे हरेक क्षेत्र में नाकाम हो चुके हैं तो कह रहे हैं कि राम तो सबके हैं। भगवान करे यह सद्बुद्धि हमेशा बनी रहे। योगी ने कोविड-19 का टीका तैयार कराने का श्रेय प्रधानमंत्री को देते हुए कहा, प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में देश के वैज्ञानिकों ने कोरोना वैक्सीन तैयार कर ली है। भारत पहला देश है जिसने कोविड की दो वैक्सीन एक साथ लांच की है।

मोदी जी ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने कोविड19 के वैक्सीन के लिए लैब का स्वयं भ्रमण किया, जिसका परिणाम है कि भारत आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर है। आज भारत ने दुनिया के सामने साबित कर दिया है। दुनिया में एक वैक्सीन आई है, मगर भारत में एक साथ दोदो वैक्सीन सामने आ चुकी हैं। योगी ने सपा पर हमला करते हुए कहा, इससे पहले, निवेशक उत्तर प्रदेश में जमीन खरीदने में हिचकते थे कि कहीं सपा के गुंडे उस पर कब्जा न कर लें। यही काम बसपा के समय में भी हुए, मगर अब ऐसा सम्भव नहीं है क्योंकि जो लोग पहले डर फैलाते थे, वे खुद खौफ में जी रहे हैं।

RELATED ARTICLES

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...

सीएम योगी बोले- प्रचंड गर्मी से बचाव की तैयारी पूरी, पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार ने बढ़ते तापमान और प्रचंड गर्मी के दुष्प्रभावों से नागरिकों को...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा औद्योगिक रूपरेखा को अंतिम रूप...

सनातनी मातृशक्तियां आज करेंगी बाबा सोमनाथ का दिव्य और भव्य दर्शन

सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में मातृशक्तियां पहुंची सोमनाथ लखनऊ । ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की...

प्रकृति और भावनाओं का रंग-संवाद: टेम्परा कार्यशाला का सृजनात्मक आरंभ

टेम्परा तकनीक का प्रभावी प्रदर्शन कियालखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज सहारा स्टेट ब्रांच के सजीव परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से सौंदर्य एवं...

इस्कॉन मंदिर में चन्दन यात्रा महोत्सव का आगाज

श्रीकृष्ण तो परम पुरषोत्तम भगवान हैलखनऊ। इस्कॉन मंदिर लखनऊ के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु द्वारा अक्षय तृतीया के पुनीत अवसर पर चन्दन यात्रा महोत्सव...

मनोज तिवारी का गाना ‘राजा पैदल ना चले’ रिलीज

दमदार आवाज और शानदार अंदाज का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगालखनऊ। मनोज तिवारी अचानक ही अपने नए गाने के साथ आ जाते हैं और...

यूपी की बेटी सुहानी ने अंग्रेजी साहित्य में रचा इतिहास

11 की उम्र से लिख रही हैं किताबें लखनऊ। यह हकीकत है कि बुलंद हौसलों के आगे उम्र और शिक्षा बाधा नहीं बनते। इंदिरा चौक...

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...