back to top

नीट,जेईई परीक्षाओं को टालने की मांग, भूख हड़ताल पर बैठे एनएसयूआई के सदस्य

नई दिल्ली। कांग्रेस संबंध छात्र संगठन एनएसयूआई ने नीट और जेईई परीक्षाओं को टालने तथा महामारी के दौरान विद्यार्थियों की छह महीने की फीस माफ करने की मांग को लेकर बुधवार से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की।

नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के अध्यक्ष नीरज कुंदन और इस छात्र संगठन की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष ने आठ अन्य सदस्यों के साथ भूख हड़ताल शुरू की। उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान विश्वविद्यालयों द्वारा परीक्षाएं नहीं आयोजित करने की भी मांग की। पिछले सप्ताह एनएसयूआई ने राष्ट्रीय योग्यता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) और संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) को टालने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा था।

पत्र में अंतिम साल के विद्यार्थियों को पिछले वर्षों के प्रदर्शन के आधार पर प्रोन्नत करने की भी मांग की थी। कोविड-19 के कारण विद्यार्थियों और अभिभावकों के एक धड़े द्वारा जताई गई चिंता के मद्देनजर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भी सरकार से शीर्ष चिकित्सा और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं को टालने का आग्रह किया था।

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी केंद्र सरकार से चिकित्सा और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा रद्द करने की अपील की। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या बुधवार को 32.34 लाख हो गई। वहीं अब तक 24,67,758 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

RELATED ARTICLES

होटल रेनेसां में साइड सेटबैक में बना अवैध स्टोर सील, बीकेटी में अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर

लखनऊ, विशेष संवाददाता। गोमती नगर के होटल रेनेसां में साइड सेटबैक में अवैध तरीके से निर्मित किये गये स्टोर को एलडीए ने मंगलवार को...

चन्द्रभानु गुप्त का जीवन त्याग, समर्पण व मूल्यों की राजनीति का प्रेरणास्रोत : महाना

लखनऊ, विशेष संवाददाता। उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि किसी महापुरुष के नाम पर दिया जाने वाला सम्मान उनके त्याग,...

यूपीएसएसएससी में वन टाइम रजिस्ट्रेशन व्यवस्था लागू

एक बार पंजीकरण के बाद बार-बार आवेदन की जरूरत नहीं, पीईटी स्कोर तीन वर्ष तक रहेगा मान्य लखनऊ, विशेष संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी...

लखनऊ को मिलेगी गोमती एक्सप्रेस-वे और नए अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की सौगात

एक्सप्रेस-वे से उत्तराखंड नैनीताल और नेपाल सीमा से सीधे जुडे़गा लखनऊ,एससीआर व एलडीए विजन-2036 के तहत 26 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का खाका...

सीएम योगी बोले- पहले बेटी और व्यापारी असुरक्षित थे, आज यूपी निवेशकों की पहली पसंद

हनुमानगढ़ी जैसे पवित्र स्थल पर नमाज पढ़वाने का कुत्सित प्रयास करने वाले बना रहे हिंदू धामों को निशाना 'बीमारू' मानसिकता से उबरकर 9 वर्षों में...

स्पेन 16 साल बाद फीफा विश्व कप के फाइनल में पहुंचा,सेमीफाइनल में फ्रांस को 2-0 से हराया

भोपाल। स्पेन 16 साल बाद फुटबॉल विश्व कप के फाइनल में पहुंच गया है। टीम ने पहले सेमीफाइनल में फ्रांस को 2-0 से हराकर...