back to top

नीट 2020 : उत्तर प्रदेश के सबसे ज्यादा उत्तीर्ण विद्यार्थी

नई दिल्ली। मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट में इस वर्ष सबसे अधिक उत्तीण होने वाले विद्यार्थी उत्तरप्रदेश से हैं, जबकि दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र के छात्र हैं। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की तरफ से मुहैया कराए गए आंकड़ों में यह जानकारी मिली है। देश भर में एमबीबीएस के पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए करीब 13.66 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी जिसमें से करीब 7.7 लाख छात्र पास हुए हैं।

एक अधिकारी ने बताया, इस वर्ष नीट में सर्वाधिक 88,889 विद्यार्थी उत्तरप्रदेश से उत्त्तीर्ण हुए हैं जबकि महाराष्ट्र से 79,974 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। नीट परीक्षा में राजस्थान के 65,758 छात्र, केरल के 59,404 छात्र और कर्नाटक के 55,009 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। दिल्ली से 23,554 और हरियाणा से 22,395 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) का परिणाम शुक्रवार को जारी किया गया था।

अधिकारी ने बताया, परीक्षा में छात्राओं के उत्तीर्ण होने का प्रतिशत ज्यादा है। परीक्षा में जहां 4.27 लाख छात्राएं पास हुई हैं वहीं 3.43 लाख छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। परीक्षा में बैठने वाले चार किन्नर विद्यार्थियों में से एक पास हुआ है। नीट परीक्षा को कोविड-19 महामारी के कारण कड़े एहतियात के साथ 13 सितम्बर को आयोजित किया गया था।

इस बार परीक्षा का आयोजन 11 भाषाओं -अंग्रेजी, हिंदी, असमी, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मराठी, ओडिया, तमिल, तेलुगू और उर्दू में किया गया था। शुरूआती रिपोर्ट के अनुसार,77 फीसदी से अधिक छात्रों ने अंग्रेजी में परीक्षा दी जबकि करीब 12 फीसदी ने हिंदी में और 11 फीसदी ने अन्य भाषाओं में।

RELATED ARTICLES

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...