back to top

राज्यसभा उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार नीरज शेखर ने दाखिल किया नामांकन

लखनऊ: पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पुत्र नीरज शेखर ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी के रूप में बुधवार को नामांकन दाखिल किया। शेखर ने बाद में कहा कि सपा के नेतृत्व पर अब कोई विश्वास नहीं रह गया है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से प्रेरित होकर ही दूसरे दलों के नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। हाल ही में सपा और राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने वाले शेखर को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में पर्चा दाखिल किया। दिलचस्प बात यह है कि विधान परिषद सदस्य रवि शंकर सिंह पप्पू सहित सपा के वरिष्ठ नेता भी नामांकन दाखिल करते समय मौजूद रहे।

 

बाद में संवाददाताओं से बातचीत में शेखर ने कहा कि वह राज्यसभा सदस्य का उम्मीदवार बनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देते हैं। वह प्रयास करेंगे कि भाजपा को कैसे और मजबूत किया जाए। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि सपा नेतृत्व में अब किसी को विश्वास नहीं रह गया है। सब समझ गए हैं कि लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद नेतृत्व खुद उदास है और वह कुछ काम नहीं करना चाहता। विपक्षी दलों के नेताओं के एक-एक कर भाजपा में शामिल होने के बारे में पूछे जाने पर शेखर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पूरी निष्ठा के साथ काम करते हैं, इसलिए सब उनके प्रति निष्ठा जता रहे हैं। इस बीच, राज्यसभा के बाद अब उत्तर प्रदेश विधान परिषद में भी सपा को झटका लगने के प्रबल आसार हैं। उच्च सदन में बलिया से उसके सदस्य रविशंकर सिंह पप्पू ने भाजपा में शामिल होने का एलान किया है।

 

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पौत्र और बलिया से विधान परिषद सदस्य पप्पू आज अपने रिश्ते के चाचा नीरज शेखर के राज्यसभा में नामांकन के दौरान मौजूद रहे। सिंह ने भाषा को बताया कि वह भी भाजपा में शामिल होंगे। मालूम हो कि पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज ने हाल में सपा की राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। चंद दिनों बाद भाजपा ने उन्हें उत्तर प्रदेश से राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित कर दिया। विधानसभा में भाजपा के विशाल संख्याबल के बूते उनका जीतना तय माना जा रहा है। नीरज के इस्तीफे के बाद सपा के दो और सदस्यों संजय सेठ तथा सुरेन्द्र नागर ने भी राज्यसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया था। बता दें कि राज्यसभा उपचुनाव में नामांकन करने की अंतिम तिथि बुधवार थी जबकि नामांकन पत्रों की जांच 16 अगस्त को होगी। नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 19 अगस्त है।

RELATED ARTICLES

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

रथ पर विराजमान होकर आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ 16 जुलाई को बलभद्र और माता सुभद्रा के साथ शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे। वैसे तो भक्त अमूमन दर्शन के लिए...

दीक्षांत समारोह : भातखण्डे देश का सांस्कृतिक एवं कलात्मक धरोहर : जयवीर सिंह

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वाँ दीक्षांत समारोह संपन्नलखनऊ। बुधवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में...

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

उत्तराखण्ड महापरिषद ने हरेला पर्व पर किया पौधरोपण

लखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ ने कल 16 जुलाई को होने वाला उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर समस्त उत्तराखण्डवासियों एवं प्रदेशवासियों को...

पं . कुमार बोस की मनमोहक तबला प्रस्तुति ने बांधा समां

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित 16वें दीक्षांत समारोह के उपरांत सायं 7 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...