back to top

भारत में पेशेवर बास्केटबॉल लीग शुरू करने की जरूरत : भृगुवंशी

लखनऊ। अर्जुन पुरस्कार के लिए चुने गए भारतीय बास्केटबॉल टीम के कप्तान विशेष भृगुवंशी का कहना है कि भारत के खेल प्रेमी इस खेल को पसंद करते हैं और देश में अमेरिका के एनबीए की तरह एक पेशेवर लीग शुरू किए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि देश में खेल प्रेमियों का एक बड़ा वर्ग बास्केटबॉल देखना पसंद करता है और वह अपने देश में इसकी पेशेवर लीग की कमी महसूस करता है।

उन्होंने कहा, प्रीमियर बैडमिंटन लीग, फुटबॉल लीग और प्रो कबड्डी लीग की तर्ज पर देश में बास्केटबॉल लीग भी शुरू की जानी चाहिए। यह निश्चित रूप से सफल होगी। ऑस्ट्रेलिया की नेशनल बॉस्केटबॉल लीग के एडिलेड थर्टी सिक्सर्स के लिए चुने गए पहले भारतीय बास्केटबॉल खिलाड़ी विशेष ने कहा कि भारत में अगर बास्केटबॉल लीग शुरू होती है तो यह बहुत कामयाब होगी क्योंकि यह बहुत आकर्षक और तेज खेल है और इसमें 40 मिनट के अंदर ही नतीजा आ जाता है।

उन्होंने कहा भारत में बास्केटबॉल को पेशेवर स्तर पर कामयाब होने में ज्यादा समय नहीं लगेगा क्योंकि भारत में अमेरिका की मशहूर लीग एनबीए काफी लोकप्रिय है। भारत में पेशेवर लीग शुरू होने से उभरते हुए खिलाडय़िों को अंतरराष्ट्रीय खिलाडय़िों के साथ खेलने का अनुभव मिलेगा, जिससे देश में बास्केटबॉल की प्रतिभाएं निखर कर सामने आएंगी। भारतीय बास्केटबॉल टीम के कप्तान ने वर्ष 2001 में नौ साल की उम्र में शौकिया तौर पर बास्केटबॉल खेलना शुरू किया था।

वर्ष 2004 में वह पहली बार भारतीय टीम के शिविर में गए तो उन्होंने इस खेल को अपना पेशा बनाने का इरादा कर लिया। उसके बाद 2006 में वह पहली बार भारतीय टीम के लिए खेले। अर्जुन पुरस्कार के लिए चुने जाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, यह पुरस्कार जीतना हर खिलाड़ी का सपना होता है। मैं बास्केटबॉल महासंघ और उत्तर प्रदेश सरकार का शुक्रिया अदा करते हूं जिन्होंने अर्जुन पुरस्कार के लिए मेरे नाम की सिफारिश की। वर्ष 2001 के बाद पहली बार किसी बास्केटबॉल खिलाड़ी को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है। इसके लिए वह अपने माता पिता और कामयाबी में योगदान देने वाले हर व्यक्ति के आभारी हैं।

RELATED ARTICLES

ग्रीन ट्रांजिशन में सोलर पार्क्स की अहम भूमिका, पावर इवैक्युएशन और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग पर जोर जरूरी : विशेषज्ञ

नई दिल्ली। भारत के ग्रीन ट्रांजिशन को गति देने में बड़े स्तर के सोलर पार्क्स अहम भूमिका निभा सकते हैं। साथ ही स्वच्छ ऊर्जा...

एशियन स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप 2026 की ऑफिशियल हाइड्रेशन पार्टनर बनी बिसलेरी

मुंबई। देश की प्रमुख पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर कंपनी बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड ने एशियन स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप 2026 (आइस) के साथ अपने जुड़ाव की...

2026 की दूसरी छमाही में व्हाइट-कॉलर नौकरियों में तेजी के संकेत, 79% HR लीडर्स ने जताई नई भर्तियों की उम्मीद

नई दिल्ली। भारत में व्हाइट-कॉलर जॉब मार्केट 2026 की दूसरी छमाही (H2) में और मजबूत होने के संकेत दे रहा है। नौकरी पोर्टल naukri.com...

सितंबर माह में होगी व्यापारी रैली, 5000 व्यापारी रैली में होंगे शामिल :संजय गुप्ता

व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले 25 व्यापारियों को प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता सम्मानित किया गया लखनऊ। उत्तर प्रदेश...

कानपुर आरटीओ कार्यालय में पुलिस का छापा, 22 दलाल हिरासत में

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। संभागीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) में सोमवार को पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई से हड़कंप मच गया। पुलिस टीम ने अचानक...

एनसीआर में पुराने वाहनों पर कार्रवाई धीमी, 13 परिवहन अधिकारियों को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में पुराने और प्रदूषणकारी वाहनों के खिलाफ कार्रवाई में लापरवाही भारी पड़ गई। निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले बेहद...