back to top

खेती को अभिनव प्रयासों से जोड़ने की जरूरत : योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों को खेती के अभिनव प्रयासों से जोडऩे की जरूरत पर जोर देते हुए रविवार को कहा कि इस सम्बन्ध में कृषकों को जागरूक करने के लिए प्रभावी और सार्थक प्रयास किए जाने चाहिए। मुख्यमंत्री ने झांसी में आयोजित स्ट्रॉबेरी महोत्सव की डिजिटल माध्यम से यहां शुरुआत करने के बाद अपने सम्बोधन में कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा के अनुरूप किसानों की आमदनी दोगुना करने के लिए कृतसंकल्पित है और झांसी में स्ट्रॉबेरी महोत्सव का आयोजन जैसे अभिनव प्रयास इसमें सहायक हैं।

उन्होंने कहा कि किसानों को खेती के अभिनव प्रयासों से जोडऩे की जरूरत है और जिलों के प्रशासन को इस सम्बन्ध में कृषकों को जागरूक करने के लिए प्रभावी और सार्थक प्रयास करने चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान केन्द्र व राज्य सरकार निरन्तर किसानों के हित व कल्याण के लिए कार्य कर रही हैं, इस क्रम में किसान को खेत से बाजार तक विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के माध्यम से किसान बाजार की आवश्यकताओं की पूर्ति करने के साथ ही, आम उपभोक्ता को भी महंगाई से बचा सकते हैं और अपनी आमदनी में भी वृद्घि कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा विगत वर्ष, काफी समय से लम्बित बाण सागर सिंचाई परियोजना को पूर्ण किया गया है।

योगी ने कहा कि मध्य गंगा नहर, सरयू नहर सहित एक दर्जन सिंचाई परियोजनाओं को तेजी से पूरा किया जा रहा है जिससे 20 लाख हेक्टेयर की अतिरिक्त सिंचाई क्षमता सृजित होगी। मुख्यमंत्री ने झांसी की जमीन को अपने परिश्रम और पुरुषार्थ से स्ट्रॉबेरी की खेती के अनुकूल बनाने के लिए यहां के किसानों और नागरिकों की सराहना करते हुए कहा कि बुन्देलखण्ड की धरती पर स्ट्रॉबेरी महोत्सव का आयोजन देश तथा प्रदेश के लिए नया संदेश है।

उन्होंने कहा कि इससे बुन्देलखण्ड के बारे में लोगों की धारणा में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। उन्होंने कहा कि कार्य करने की इच्छाशक्ति होने पर व्यक्ति कठिन से कठिन चुनौती का सामना कर परिणाम दे सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्ट्रॉबेरी सामान्यत: शीतोष्ण जलवायु की फसल है, झांसी में पहले इसे घर की छत पर उगाया गया, इसके बाद खेतों में इसकी फसल उगाई गई। इसमें सफलता मिलने के बाद आज झांसी में स्ट्रॉबेरी महोत्सव आयोजित किया जा रहा है, यह एक चमत्कार है। यह महोत्सव बुन्देलखण्ड को नई पहचान दिलाएगा।

योगी ने सुल्तानपुर के किसान द्वारा ड्रैगन फ्रूट की खेती किए जाने का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश के कई जिलों में किसानों ने अपने परिश्रम से ऐसी फसलें उगाईं हैं, जिनके बारे में धारणा थी कि इन फसलों को वहां नहीं उगाया जा सकता। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्ट्रॉबेरी महोत्सव सभी परिश्रमी और प्रगतिशील किसानों के लिए प्रेरणादाई है, यह किसानों की आमदनी बढ़ाने के साथ ही बाजार की जरूरतों को पूर्ण करने में भी सहायक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि झांसी के स्ट्रॉबेरी महोत्सव की ही तरह सुल्तानपुर में ड्रैगन फ्रूट, सिद्घार्थनगर में काला नमक चावल, चन्दौली में ब्लैक राइस, बाराबंकी में सब्जी, कौशाम्बी व प्रयागराज में अमरूद, प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्र के जनपदों में आर्गेनिक गुड़, कुशीनगर में केले आदि की फसलों को केन्द्र में रखकर प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि कृषि एवं उद्यान विभाग प्रदेश के अन्य जिलों में अलग और विशिष्ट फसलों पर केन्द्रित महोत्सव के आयोजन की दिशा में प्रभावी और सार्थक प्रयास करे।

RELATED ARTICLES

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...

सीएम योगी बोले- प्रचंड गर्मी से बचाव की तैयारी पूरी, पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार ने बढ़ते तापमान और प्रचंड गर्मी के दुष्प्रभावों से नागरिकों को...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा औद्योगिक रूपरेखा को अंतिम रूप...

सनातनी मातृशक्तियां आज करेंगी बाबा सोमनाथ का दिव्य और भव्य दर्शन

सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में मातृशक्तियां पहुंची सोमनाथ लखनऊ । ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की...

प्रकृति और भावनाओं का रंग-संवाद: टेम्परा कार्यशाला का सृजनात्मक आरंभ

टेम्परा तकनीक का प्रभावी प्रदर्शन कियालखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज सहारा स्टेट ब्रांच के सजीव परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से सौंदर्य एवं...

इस्कॉन मंदिर में चन्दन यात्रा महोत्सव का आगाज

श्रीकृष्ण तो परम पुरषोत्तम भगवान हैलखनऊ। इस्कॉन मंदिर लखनऊ के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु द्वारा अक्षय तृतीया के पुनीत अवसर पर चन्दन यात्रा महोत्सव...

मनोज तिवारी का गाना ‘राजा पैदल ना चले’ रिलीज

दमदार आवाज और शानदार अंदाज का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगालखनऊ। मनोज तिवारी अचानक ही अपने नए गाने के साथ आ जाते हैं और...

यूपी की बेटी सुहानी ने अंग्रेजी साहित्य में रचा इतिहास

11 की उम्र से लिख रही हैं किताबें लखनऊ। यह हकीकत है कि बुलंद हौसलों के आगे उम्र और शिक्षा बाधा नहीं बनते। इंदिरा चौक...

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...